Homeगुजरातकॉयनस्विच ने लॉन्च किए आईएनआर-आधारित क्रिप्टो फ्यूचर्स

कॉयनस्विच ने लॉन्च किए आईएनआर-आधारित क्रिप्टो फ्यूचर्स

बैंगलुरू 29 अप्रैल 2025: भारत के सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉयनस्विच ने आईएनआर-आधारित क्रिप्टो फ्यूचर्स के लॉन्च की घोषणा की है। इस नए फीचर के साथ यूज़र सीधे आईएनआर (भारतीय रूपयों) में फ्यूचर्स ट्रेडिंग कर सकेंगे, और इसे यूएसडीटी (अमेरिकी डॉलर) में कन्वर्ट करने की ज़रूरत नहीं होगी। इस तरह ट्रेडिंग का पूरा अनुभव सहज एवं प्रभावी हो जाएगा।

यूज़र्स की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी यह नया फीचर लेकर आई है- क्योंकि भारतीय यूज़र के लिए यूएसडीटी (जिसका उपयोग आमतौर पर ग्लोबल मार्केट में किया जाता है) के बजाए आईएनआर में ट्रेडिंग करना अधिक सहज एवं भरोसेमंद है। इस फीचर के चलते यूज़र को आईएनआर को यूएसडीटी में कन्वर्ट नहीं करना पड़ेगा। कायॅनस्विच का उद्देश्य ट्रेडिंग के अनुभव को सहज तथा फ्यूचर्स ट्रेडिंग को भारतीय मार्केट के लिए सुलभ एवं यूज़र-अनुकूल बनाना है।

इसके कुछ मुख्य फीचर्स हैं:

  • रियल टाईम प्राइस मैपिंगः यूज़र कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर आईएनआर पेयरिंग और परसेंटेज बदलाव को देख सकेंगे, जिससे प्राइस पर निगरानी रखना अधिक आसान हो जाएगा।
  • पॉज़िशन विज़िबिलिटीः यूज़र अपने मौजूदा करेंसी मोड के अनुसार पॉज़िशन देख सकेंगे, क्योंकि यूएसडीटी और आईएनआर फ्यूचर्स का प्रबन्धन अलग-अलग होता है। अगर यूज़र किसी दूसरी करेंसी में पॉज़िशन होल्ड करता है, तो वह आसानी से स्विच कर सकता है और निर्धारित पेज पर पॉज़िशन देख सकता है।
  • प्राइस का एकीकृत व्यू-पॉज़िशन में सभी फील्ड्स- जैसे अनरिएलाइज़्ड पी एण्ड एल और लिक्विडेशन प्राइस अब शुल्क के साथ आईएनआर में ही डिस्प्ले होंगे, जिससे यूज़र के लिए अपने मुनाफ़े का मूल्यांकन करना आसान हो जाएगा और वे ट्रेडिंग का फैसला सोच-समझ कर ले सकेंगे।
  • सहज टॉगल अनुभवः यूजत्रर फ्यूचर्स पेज पर टॉगल ढूंढ सकेंगे, जिससे उनके लिए यूएसडीटी और आईएनआर-आधारित फ्यूचर्स के बीच स्विच करना आसान हो जाएगा। एक सहायक संकेत दिखाई देगा, जो आईएनआर ट्रेडिंग का नया विकल्प दिखाएगा।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए बालाजी श्रीहरि, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, कॉयनस्विच ने कहा, ‘‘भारत दुनिया के सबसे तेज़ी से विकसित होते क्रिप्टो मार्केट्स में से एक है तथा प्राप्त मूल्य के अनुसार दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट है। ऐसे में देश को अपनी ज़रूरतों और अपने यूज़र्स के व्यवहार के अनुसार समाधान मिलना चाहिए। कॉयनस्विच पर आईएनआर-आधारित क्रिप्टो फ्यूचर्स के लॉन्च के साथ हम ऐसा प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं जो सही मायनों में भारतीय यूज़़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है- यह अनावश्यक फ्रिक्शन को दूर कर आधुनिक ट्रेडिंग टूल्स को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुलभ बना देगा।’

यह नई पेशकश कॉयनस्विच के मिशन के अनुसार भारत के विकसित होती क्रिप्टो कम्युनिटी को शक्तिशाली, यूज़र के अनुकूल ट्रेडिंग टूल्स उपलब्ध कराने के लिए लाई गई है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: https://coinswitch.co/pro/futures-perpetual/BTCINR 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read