
नई दिल्ली 17 जून 2025: भारत के सबसे विश्वसनीय स्वच्छता ब्रांडों में से एक डेटॉल ने अपने पर्सनल केयर वादे को और बेहतर बनाते हुए अपने लोकप्रिय कोलोन फ्रेश~ और लाइम फ्रेश* साबुन वेरिएंट्स में 12 घंटे की ताजगी~* की सुविधा पेश की है। यह नया ऑफर उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखकर लाया गया है, यानी दिनभर सुरक्षित और तरोताजा महसूस करने का आत्मविश्वास।
शरीर से आने वाली दुर्गंध कभी भी अचानक महसूस हो सकती है, लंबी यात्रा के दौरान, काम पर या किसी महत्वपूर्ण सामाजिक मुलाकात से ठीक पहले, जिससे व्यक्ति असहज, हिचकिचाहट से भरा या शर्मिंदा महसूस कर सकता है। डेटॉल फ्रेश इस रोज़मर्रा की परेशानी का समाधान करता है, क्योंकि यह दुर्गंध पैदा करने वाले 99.9% कीटाणुओं^ को हटाता है और साथ ही 12 घंटे तक तरोताजा महसूस कराता है~*, जिससे लोग आत्मविश्वास से भरकर हर अवसर के लिए तैयार रह सकें।
डेटॉल कोलोन फ्रेश के साथ उपयोगकर्ता एक दमदार और ताजगी भरी मस्की कोलोन खुशबू का आनंद लेते हैं, जो नहाने के बाद तरोताजा महसूस कराती है, जबकि डेटॉल लाइम फ्रेश में एक चटपटी साइट्रस महक है, जो ऊर्जा से भर देती है और मूड को तरोताजा कर देती है, जिससे आप इसे अपने सोशल मोमेंट्स और रोज़मर्रा की भागदौड़ में आत्मविश्वास से इस्तेमाल कर सकते हैं। डेटॉल फ्रेश रोज़ाना आपका साथी बनकर मदद करता है कि आप हर मौके पर अपना बेहतरीन प्रदर्शन करें, ताकि एक पल की झिझक की वजह से कोई अवसर न छूटे।
रेकिट – साउथ एशिया में हेल्थ की रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर कनिका कालरा कहतीं है, “रेकिट में हम मानते हैं कि असली आत्मविश्वास तभी आता है जब आप खुद को तरोताजा और सुरक्षित महसूस करते हैं, ताकि आप किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहें। डेटॉल कोलोन फ्रेश और लाइम फ्रेश के साथ हम सिर्फ ताजगी नहीं दे रहे हैं, हम लोगों को आत्मविश्वासी महसूस करने में मदद कर रहे हैं। चाहे आप कॉर्पोरेट बोर्डरूम में अपने सपनों का पीछा कर रहे हों या किसी मंच पर चमकना चाहते हों, 12 घंटे की ताजगी*~ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आत्मविश्वास देती है। यह डेटॉल की ओर से एक रोमांचक पहल है, जिसमें हम अपनी ‘सुरक्षा का वादा’ अब ‘ताजगी’ तक बढ़ा रहे हैं, क्योंकि जब आप तरोताजा महसूस करते हैं, तो आप हमेशा तैयार रहते हैं।”
इस अभियान की शुरुआत दो आकर्षक ऐड फिल्मों से हुई है, जिन्हें मैककैन वर्ल्ड ग्रुप ने कॉन्सेप्टुअलाइज़ किया है। मैककैन वर्ल्ड ग्रुप इंडिया के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर और सीईओ प्रसून जोशी ने कहा, “अवसर कभी भी आ सकते हैं, वो आपका इंतज़ार नहीं करते! और जब वे आते हैं, तो आपको खुद को तरोताजा, आत्मविश्वासी और तैयार महसूस करना होता है। यही इस अभियान का मूल संदेश है। 12 घंटे की ताजगी*~ के साथ डेटॉल लाइम फ्रेश और कोलोन फ्रेश आपके साथ हैं, जो हर मेहनती इंसान को न सिर्फ तरोताजा और आत्मविश्वासी बनाए रखते हैं, बल्कि बॉडी ऑडर^ से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं।”
डेटॉल लाइम फ्रेश के टीवीसी में दो युवतियां एयरपोर्ट पर अपने स्टार्टअप आइडिया की पिच की तैयारी कर रही होती हैं, तभी उनकी मुलाकात एक संभावित निवेशक से होती है, लेकिन सिर्फ वही युवती, जो डेटॉल की ताजगी के साथ तरोताजा और तैयार महसूस करती है, आगे बढ़कर मौका पकड़ती है। कोलोन फ्रेश फिल्म में, दो उभरते हुए संगीतकार एक नाइटक्लब में मौजूद होते हैं, जहां उन्हें परफॉर्म करने का निमंत्रण मिलता है और एक बार फिर, डेटॉल की ताजगी ही उसे आत्मविश्वास देती है कि वह स्टेज पर अपनी चमक बिखेर सके।
इस नये और बेहतर वादे के साथ, डेटॉल भारतवासियों की ज़िंदगी के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है, ताकि लोग केवल कीटाणुओं से सुरक्षित ही नहीं रहें, बल्कि हर महत्वपूर्ण पल में आत्मविश्वासी भी महसूस करें। क्योंकि जब आप तरोताजा महसूस करते हैं, तो आप आत्मविश्वास से भर जाते हैं। और जब आप आत्मविश्वासी होते हैं, तो आप हमेशा तैयार रहते हैं।
टीवीसी के लिंक :
लाइम: https://www.youtube.com/watch?v=634ieEp2Xe4
कोलोन: https://youtu.be/tMTjQRgawIU

