
बेंगलुरु | 14 सितंबर 2026 | Go Digit General Insurance Limited की Managing Director & Chief Executive Officer (MD & CEO) Jasleen Kohli को मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest (GFF) 2026 के दौरान Global Fintech Awards 2026 में ‘Global Fintech Person of the Year (Female)’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह पुरस्कार भारत के फिनटेक इकोसिस्टम में इनोवेशन, बदलाव और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लीडर्स को सम्मानित करता है।
Global Fintech Awards के पांचवें संस्करण में यह सम्मान Special FinTech Achievements कैटेगरी के तहत प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थानों की उपलब्धियों को पहचान देता है, जो वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Jasleen Kohli के नेतृत्व में Digit Insurance भारत की प्रमुख डिजिटल फुल-स्टैक इंश्योरेंस कंपनियों में से एक के रूप में उभरी है। कंपनी टेक्नोलॉजी और AI/ML का उपयोग करके इंश्योरेंस को सरल बनाने और इसे अधिक सुलभ, पारदर्शी तथा ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में काम कर रही है। स्थापना के बाद से कंपनी 8.4 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर चुकी है और वित्त वर्ष 2025-26 में ₹10,000 करोड़ से अधिक का Gross Written Premium (GWP) हासिल किया है।
Jasleen Kohli के कार्यकाल के दौरान Digit ने महज 8 वर्षों के संचालन में एक यूनिकॉर्न से सफलतापूर्वक सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी बनने का सफर तय किया है। इस दौरान कंपनी ने क्लेम्स, अंडरराइटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार इनोवेशन को बढ़ावा दिया है। आज Digit का टेक्नोलॉजी-फर्स्ट दृष्टिकोण इंश्योरेंस और फिनटेक इनोवेशन के संगम पर कंपनी की स्थिति को और मजबूत कर रहा है।
इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए Jasleen Kohli, MD & CEO, Digit Insurance, ने कहा, “Global Fintech से यह सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए बेहद विनम्रता और गर्व का क्षण है। वर्षों से मेरे लिए एक बात स्पष्ट रही है कि इनोवेशन तभी मायने रखता है, जब वह लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाए। Digit में हमारा मिशन हमेशा से टेक्नोलॉजी के माध्यम से इंश्योरेंस को सरल बनाना और इसे ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना रहा है। यह सम्मान हमारे कर्मचारियों के अथक प्रयासों, हमारे पार्टनर्स के सहयोग और लाखों ग्राहकों द्वारा हम पर जताए गए विश्वास का प्रतिबिंब है। यह हमें पारंपरिक तरीकों को चुनौती देने और भारतीयों के लिए बेहतर इंश्योरेंस अनुभव तैयार करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।”
यह सम्मान Digit को भारत की सबसे अधिक पहचानी जाने वाली डिजिटल-फर्स्ट इंश्योरेंस कंपनियों में से एक बनाने में Jasleen Kohli की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। उनके नेतृत्व ने संगठन में इनोवेशन की संस्कृति को बढ़ावा देने, ग्राहक-केंद्रितता को मजबूत करने तथा भारत में डिजिटल वित्तीय सेवाओं और इंश्योरेंस इनोवेशन की सीमाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
यह सम्मान एक कठोर और स्वतंत्र मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद प्रदान किया गया। इस प्रक्रिया का नेतृत्व एक प्रतिष्ठित सात सदस्यीय विशेष जूरी और 34 सम्मानित ज्यूरी सदस्यों ने किया। इसमें भारत के वित्तीय सेवाओं और फिनटेक इकोसिस्टम के कुछ सबसे प्रतिष्ठित लीडर्स शामिल थे। इनमें V. Vaidyanathan, MD & CEO, IDFC FIRST Bank; Sameer Nigam, Founder & CEO, PhonePe; और Suresh Sethi, Group Count
== समाप्त ==

