
बैंगलोर, 12 जून 2025: लेक्सस ने पूरे भारत में अपनी प्रमुख SUV, नई लेक्सस LX 500d की डिलीवरी शुरू कर दी है। जो ग्राहक LX 500d का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, वे अब एक ऐसी SUV का अनुभव कर सकते हैं जो लग्ज़री और क्षमता को नई परिभाषा देती है तथा ताकत और रिफ़ाइनमेंट में सर्वश्रेष्ठ है।
LX 500d को भारतीय बाज़ार में पहले ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल चुकी है, जो अल्ट्रा-लग्ज़री SUV की बढ़ती माँग को दर्शाता है और एक असाधारण ओनरशिप अनुभव प्रदान करता है। अपनी शानदार उपस्थिति और बेजोड़ ड्राइविंग अनुभव के साथ, LX 500d मोबिलिटी में एक नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।
नई लेक्सस LX 500d का लुक शानदार और डिज़ाइन दमदार है। इसमें बेहतरीन लग्ज़री और उन्नत टेक्नोलॉजी के साथ शानदार ऑफ़-रोड क्षमता है। यह उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो एडवेंचर और सोफ़ेस्टिकेशन दोनों चाहते हैं। LX 500d विभिन्न इलाकों में एक शक्तिशाली और रोमांचक ड्राइविंग अनुभव के साथ ही सर्वोच्च आराम और कंट्रोल सुनिश्चित करता है। दो अलग-अलग ग्रेडों अर्बन और नई पेशकश ओवरट्रेल LX 500d में उपलब्ध यह SUV विभिन्न प्रकार की जीवनशैलियों की ज़रूरतों को पूरा करती है, शहर से लेकर आउटडोर एक्सप्लोरेशन तक। अपने बोल्ड डिज़ाइन, उच्च परफ़ॉरमेंस वाले ट्विन-टर्बो V6 डीज़ल इंजन, अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और मानव-केंद्रित नवाचारों के साथ, LX 500d अनजानी जगहों पर कामयाबी के लिए तैयार है।
लेक्सस इंडिया के अध्यक्ष हिकारू इकेउची ने कहा, “हम अपने मेहमानों से नई लेक्सस LX 500d के लिए मिले उत्साहपूर्ण रिसपॉन्स के लिए वास्तव में आभारी हैं। यह अपने सेग्मेंट में एक नया मानक स्थापित करता है और भारत में लेक्सस के लिए एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह बहुपथीय दृष्टिकोण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मज़बूत करता है और गतिशीलता समाधानों की एक विविध रेंज प्रदान करता है जो हमारे मेहमानों की विकसित होती जीवन शैली की ज़रूरतों को पूरा करते हुए एक अधिक स्थायी कल की ओर अग्रसर होता है। हम अपने नवाचार और शिल्प कौशल की भावना से प्रेरित होकर, असाधारण उत्पादों और अनुभवों की पेशकश करके अपने मेहमानों की ओनरशिप जरनी को समृद्ध बनाने के लिए समर्पित हैं।”
लेक्सस LX 500d को शक्तिशाली रुख के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि यह सुगम और असाधारण ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। इसमें उन्नत लेक्सस सेफ्टी सिस्टम +3.0 है, जो हर यात्रा के लिए बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। लेक्सस कनेक्ट टेक्नोलॉजी में उन्नत टेलीमैटिक्स सुविधाएँ हैं, जबकि केबिन की एयर ब्लैडर-आधारित रिफ़्रेश सीट सामने की सीट पर बेहतरीन आराम प्रदान करती है, खासकर लंबी ड्राइव के दौरान।
अपनी अत्याधुनिक तकनीक, परिष्कृत सौंदर्य और दमदार प्रदर्शन के साथ, लेक्सस LX 500d भारत के लग्ज़री SUV बाज़ार में एक स्थायी प्रभाव बनाने के लिए तैयार है। मन की पूरी शांति के लिए, लेक्सस इंडिया ने हाल ही में लचीला और अनोखा लेक्सस लग्ज़री केयर सेवा पैकेज पेश किया है, जिसमें कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर विकल्प शामिल हैं, जो 3 वर्ष/60,000 किमी या 5 वर्ष/100,000 किमी या 8 वर्ष/160,000 किमी में उपलब्ध हैं। यह सेवा पैकेज अतिथियों को कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है, जो उन्हें और भी खुश करता है।

