इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत का पॉवरप्ले, इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग के भविष्य को मिलेगी गति
बेंगलुरु | 16 सितंबर 2025: इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में विश्व में अपनी स्थिति लगातार मजबूत करते हुए भारत इनोवेशन और मैनुफैक्चरिंग का मुख्य संचालक बनता जा रहा है। इस तेजी को प्रदर्शित करने के लिए एक ही स्थान पर साथ में आयोजित होने वाले व्यापार मेलों, इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया का आयोजन 17 सितंबर से 19 सितंबर, 2025 के बीच बैंगलोर इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन सेंटर में फिर से हो रहा है। इस साल का संस्करण भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स के विकास का सफर प्रदर्शित करेगा। ये व्यापार मेले 60,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में फैले होंगे, जिनमें 50 से अधिक देश और 6,000 से अधिक ग्लोबल ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सेमीकंडक्टर डिज़ाईन और एम्बेडेड सिस्टम से लेकर इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी तक हो रहे इनोवेशन का प्रदर्शन किया जाएगा, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, स्मार्ट डिस्प्ले, और इंडस्ट्री 4.0 को गति देकर विश्व में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग के क्षेत्र में भारत के बढ़ते दबदबे को बल प्रदान करते हैं।
भूपिंदर सिंह, प्रेसिडेंट, आईएमईए, मेसे मुंशेन एवं सीईओ, मेसे मुंशेन इंडिया ने कहा, ‘‘इन व्यापार मेलों से इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग में भारत की वैश्विक महत्वाकांक्षा को बल मिलता है। इस साल ईवेंट में रिकॉर्ड स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागिता मिली है। इस साल की ईवेंट में 50 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। जर्मनी, जापान, ताईवान आदि देशों के लिए समर्पित पवेलियन हैं। यह प्लेटफॉर्म औद्योगिक नेतृत्वकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और इनोवेटर्स को एक साथ लाता है, ताकि डिज़ाईन पर आधारित इनोवेशन और आधुनिक मैनुफैक्चरिंग आगे बढ़ सके। इस संस्करण का चेहरा रोहित शर्मा हैं, जिनके माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत का पॉवरप्ले स्थापित करने वाला विस्तार, ऊर्जा और दूरदर्शिता प्रदर्शित होते हैं।’’
डॉ. रीनहार्ड फीफर, सीईओ, मेसे मुंशेन ने कहा, ‘‘इन व्यापार मेलों का महत्व इलेक्ट्रॉनिक्स परिवेश की हर परत को एकजुट करने में है। इनमें वैश्विक औद्योगिक लीडर्स से लेकर चुस्त स्टार्टअप्स, सरकारी हितधारकों तथा शिक्षा जगत सभी की भूमिका है। बैंगलुरू में इन व्यापार मेलों के आयोजन से मुख्य टेक्नोलॉजी केंद्र के रूप में भारत की तेज वृद्धि और ग्लोबल इनोवेशन में देश का बढ़ता प्रभाव प्रदर्शित होता है। मेसे मुंशेन के लिए यह संस्करण क्रॉस-बॉर्डर सहयोग का विकास करने और इनोवेशन एवं वृद्धि के ग्लोबल प्लेटफॉर्म का निर्माण करने के हमारे मिशन में एक बड़ी उपलब्धि है।’’
टेक्नोलॉजिकल कौशल और देश के गौरव का मेल पेश करते हुए दिग्गज क्रिकेटर, रोहित शर्मा को इस ईवेंट का चेहरा बनाया गया है। वो ‘‘इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत का पॉवरप्ले’’ विषय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह रोहित शर्मा के नेतृत्व, इनोवेशन और टीमवर्क से मेल खाता है, जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के विकास के सिद्धांत के अनुरूप है।
इस इवेंट का प्रभाव स्टेट पार्टनर के रूप में कर्नाटक सरकार के साथ शक्तिशाली गठबंधन और प्रमुख औद्योगिक संगठनों के सहयोग से प्रदर्शित होता है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईएनए), इंडिया सेलुलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए), इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईए), कंसोर्टियम ऑफ इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज इन कर्नाटक (सीएलआईके), ताइवान प्रिंटेड सर्किट्स एसोसिएशन (टीपीसीए), कोरिया प्रिंटेड सर्किट्स एसोसिएशन (केपीसीए) और ग्लोबल इंडस्ट्री एसोसिएशन (जीईए) शामिल हैं।

