Homeगुजरातग्लोब एंटरप्राइजिस लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के मजबूत...

ग्लोब एंटरप्राइजिस लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के मजबूत परिणाम घोषित किए, PAT 220% बढ़कर ₹446 लाख पहुंचा

देश में कपड़ा, डेनिम और होम टेक्सटाइल के प्रमुख निर्माता ग्लोब एंटरप्राइजिस (इंडिया) लिमिटेड ने सितंबर-2025 में समाप्त तिमाही और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने इस अवधि में मजबूत परिचालन प्रदर्शन और निरंतर कारोबारी गति दर्ज की है।

– वित्तीय हाइलाइट्स: (वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए)

  • आय: कंपनी ने दूसरी तिमाही (सितंबर-2025) में ₹15,856.26 लाख की आय दर्ज की है, जो पिछली तिमाही (जून 2025) की ₹14,844.87 लाख की तुलना में 6.81% की वृद्धि दर्शाती है।
  • कर के बाद लाभ (PAT): दूसरी तिमाही (सितंबर-2025) में PAT ₹446.38 लाख रहा, जो पिछली तिमाही (जून 2025) के ₹139.52 लाख की तुलना में 219.94% की मजबूत बढ़ोतरी दिखाता है। यह सुधार बेहतर मार्जिन और उच्च परिचालन दक्षता से संभव हुआ है।

ग्लोब एंटरप्राइजिस (इंडिया) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भाविक परिख ने कहा कि “तिमाही और अर्धवार्षिक अवधि के हमारे मजबूत वित्तीय परिणाम कंपनी की परिचालन दक्षता और बाजार विस्तार पर हमारे विशेष फोकस को दर्शाते हैं। लागत दबावों के बावजूद, हमने प्रमुख उत्पाद सेगमेंट्स में स्वस्थ लाभप्रदता और आय वृद्धि हासिल की है। मांग की स्थिति में सुधार के साथ, हमें आने वाली तिमाहियों में विकास की गति बनाए रहने का भरोसा है।

निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम ग्लोब टेक्सटाइल्स (इंडिया) लिमिटेड से बदलकर ग्लोब एंटरप्राइज (इंडिया) लिमिटेड करने की मंजूरी दी है। कंपनी के प्रमोटर श्री भाविक सूर्यकांत परिख ने 12 नवंबर, 2025 को ₹1,28,56,450 मूल्य के 45,00,000 इक्विटी शेयर खरीदकर कंपनी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और मजबूत की है।

यह रणनीतिक निवेश कंपनी के दीर्घकालिक विकास और भविष्य के प्रदर्शन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

महाराष्ट्र में कंपनी की मौजूदगी मजबूत करने के लिए बोर्ड ने मुंबई में एक नई वर्चुअल ब्रांच ऑफिस खोलने की भी स्वीकृति दी है। एमडी भाविक परिख के अनुसार, यह वर्चुअल ऑफिस हमारी व्यावसायिक गतिविधियों को मजबूत करेगी, ग्राहक जुड़ाव बढ़ाएगी और मुंबई व आसपास के क्षेत्रों में बाजार पहुंच को विस्तार देगी।

परिचालन पुनर्गठन रणनीति के तहत कंपनी ने अपना प्रिंटिंग प्लांट और मशीनरी अहमदाबाद स्थित मारुति टेक्सटाइल्स को ₹90.48 लाख में बेचने का समझौता किया है।

यह एसेट तकनीकी रूप से पुराना होने और बढ़ती मेंटेनेंस लागत के कारण कमजोर प्रदर्शन कर रहा था।

इसके अलावा, निदेशक मंडल ने डीमर्जर के लिए व्यवस्था की ड्राफ्ट स्कीम को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी के “इंडिजेनिक्स” और “ओरिजियन” ब्रांड्स का ऑनलाइन व्यवसाय परिणामी एंटीटी को एक चालू व्यवसाय (going concern) के रूप में ट्रांसफर किया जाएगा।

==========

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read