
गुजरात, अहमदाबाद | 07 नवंबर 2025 — 8वें राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ नेचुरोपैथी (NIN), आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से सूर्या फाउंडेशन-INO व गुजरात राज्य योग बोर्ड द्वारा दिनाँक 09 नवंबर 2025 को प्रातः 11 बजे प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर्व का शुभारम्भ आचार्य देवव्रत जी, माननीय राज्यपाल, गुजरात के कर कमल द्वारा होगा। यह जानकारी INO के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनंत बिरादार ने सर्किट हाउस, अहमदाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता बताया
कार्यक्रम 09 नवंबर 2025 को प्रातः 7 से सायं 4 बजे तक वल्लभ सदन, रिवर फ्रंट, डी ब्लॉक, अहमदाबाद गुजरात में आयोजित किया जाएगा। जिसमे सामुहिक धूप स्नान, फेस मड पैक तथा वृक्षासन का एशिया बुक आफ़ रिकार्ड तथा International Excellence Award (IEA) बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड भी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में गुजरात राज्य योग बोर्ड तथा INO सदस्य प्राकृतिक चिकित्सक, योगाचार्य, विद्यार्थी तथा समान्य लोग भाग लेंगे। यह जानकारी गुजरात राज्य योग बोर्ड के अध्यक्ष योग सेवक शीशपाल ने दी।
प्रेस वार्ता में INO गुजरात के अध्यक्ष श्री मुकेश भाई शाह ने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अहमदाबाद महानगर गुजरात प्रांत और दूसरे राज्यों के भी नेचुरोपैथी-योग के चिकित्सा एवं विद्यार्थी भाग ले हैं रहे हैं उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। साथ ही अहमदाबाद महानगर के आम जनता से भी निवेदन करते हैं कि नेचुरोपैथी के इस अभियान में भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्रेस वार्ता में INO गुजरात के पदाधिकारी श्री जीतू भाई पंचाल डॉ हितेश भाई शाह, रूही संघवी, डॉ हेतल शाह, डॉ. पलक त्रिवेदी, योगाचार्य डिंपल पटेल, डॉ नारायण बोहिते, डॉ राघव पुजारा एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

