
- एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई ट्रान्जैक्शन पर 10% की इंस्टेंट छूट
- चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ ₹2,000 तक के कैशबैक रिवॉर्ड्स
- स्मार्टफोन, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन, बड़े उपकरण, किराना और अन्य टॉप ब्रांड्स पर ‘टॉप 100 डील्स’, ‘ब्लॉकबस्टर डील्स’, ‘ट्रेंडिंग डील्स’ और ‘8 पीएम डील्स’ का लाभ उठाएं
- रुफस, लेंस एआई, रिव्यू हाइलाइट्स और प्राइस हिस्ट्री जैसे आसान एआई टूल्स ग्राहकों को पूरे भरोसे के साथ खरीदारी करने में मदद करेंगे
बेंगलुरु | 28 जुलाई 2026 | अमेज़न इंडिया ने आज घोषणा की है कि ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 7 अगस्त को रात 12:00 बजे से लाइव होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन, बड़े उपकरण, किराना, रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़ी चीज़ों और अन्य श्रेणियों में शानदार डील्स एक साथ मिलेंगी। सेल के दौरान, ग्राहक ‘टॉप 100 डील्स’, ‘ब्लॉकबस्टर डील्स’, ‘ट्रेंडिंग डील्स’ और ‘8 पीएम डील्स’ और बहुत कुछ के ज़रिए बेहतरीन बचत की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और ईजीईएमआई ट्रान्जैक्शन पर 10% की इंस्टेंट छूट और चुनिंदा क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ ₹2,000 तक के कैशबैक रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकते हैं। विभिन्न श्रेणियों में मिलने वाली शानदार डील्स के अलावा, ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई, इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर्स और अमेज़न पे रिवॉर्ड्स जैसे कई किफायती विकल्प भी मिलेंगे। देश के 100% सेवा योग्य पिन-कोड पर तेज़ और सुविधाजनक डिलीवरी के साथ, पूरे भारत के ग्राहक एक सहज और आसान शॉपिंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
एआई ने खरीदारी को बनाया आसान
अमेज़न इंडिया अपने एआई-पावर्ड फीचर्स के ज़रिए खरीदारी को और अधिक सहज और आसान बना रहा है, जिससे ग्राहकों को पूरे भरोसे के साथ सामान खोजने, तुलना करने और खरीदने में मदद मिलेगी। रुफस, अमेज़न का एआई शॉपिंग असिस्टेंट, ग्राहकों को “यूनिक एंड क्रिएटिव फ्रीडम फाइटर कॉस्ट्यूम फॉर किड्स” या “फैशनेबल व्हाइट कूर्ति एवं दुपट्टा दिखाओ” जैसी आम बोलचाल की भाषा का उपयोग करके व्यक्तिगत सुझाव खोजने की सुविधा देता है। ग्राहक लेंस एआई का उपयोग करके केवल किसी फोटो को क्लिक या अपलोड करके भी प्रोडक्ट्स खोज सकते हैं। रुफस 30 से 90 दिनों के प्राइस हिस्ट्री ट्रैकर के साथ स्मार्ट प्राइस ट्रैकिंग की सुविधा भी देता है और जब आपका मनपसंद प्रोडक्ट आपके तय किए गए दाम पर पहुंचता है, तो यह खरीदारी पूरी करने के लिए अलर्ट भी भेजता है। इसके अलावा, एआई रिव्यू हाइलाइट्स जैसे फीचर्स सभी रिव्यूज़ का संक्षिप्त सारांश प्रदान करके निर्णय लेने को और सरल बनाते हैं और बाइंग गाइड्स प्रोडक्ट को समझने व चुनने में मदद करते हैं, जबकि एक अधिक पर्सनलाइज्ड होमपेज हर ग्राहक की व्यक्तिगत प्राथमिकताओं के आधार पर प्रोडक्ट्स की खोज सुनिश्चित करता है।
अमेज़न पे के साथ अपनी बचत को अधिकतम करें
ग्राहक अमेज़न पे के ज़रिए भुगतान और रिवॉर्ड लाभों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ समझदारी से खरीदारी कर सकते हैं और अधिक बचत कर सकते हैं, जिसमें अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर प्राइम मेंबर्स के लिए असीमित 5% कैशबैक और नॉन-प्राइम मेंबर्स के लिए 3% कैशबैक शामिल है, साथ ही 2,500 रुपये तक के वेलकम रिवॉर्ड्स भी मिलते हैं। पात्र ग्राहक अमेज़न पे लेटर के माध्यम से 60,000 रुपये तक का इंस्टेंट क्रेडिट भी प्राप्त कर सकते हैं, एक्सक्लूसिव शॉपिंग रिवॉर्ड्स का आनंद ले सकते हैं और मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन व अप्लायंसेज पर 99 रुपये/दिन ईएमआई स्टोर के ज़रिए किफायती खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहक 1,500 रुपये से अधिक की किसी भी खरीदारी को तीन समान, ब्याज-मुक्त मासिक किश्तों में बांट सकते हैं—चाहे प्रोडक्ट या श्रेणी कोई भी हो। यह लाभ पूरे कार्ट वैल्यू पर लागू होता है, जिससे हर ऑर्डर पर हर ग्राहक के लिए किफायती क्रेडिट सुलभ हो जाता है। रिवॉर्ड्स गोल्ड के साथ, ग्राहक तीन महीनों में भुगतान पूरा करके 15+ ब्रांड्स और श्रेणियों में सुनिश्चित 5% कैशबैक कमा सकते हैं, साथ ही अतिरिक्त कैशबैक और रिवॉर्ड्स गोल्ड लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं – जिसमें प्राइम मेंबर्स के लिए 799 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 5% की छूट और सभी ग्राहकों के लिए 499 रुपये से अधिक के ऑर्डर पर 10% कैशबैक शामिल है – जो देश भर के लाखों ग्राहकों के लिए खरीदारी को और भी अधिक फायदेमंद बनाता है।
== समाप्त ==

