Homeऑटोमोबाइलजेएलआर इंडिया ने पहली तिमाही में दर्ज किया रीटेल सेल्स का रिकॉर्ड...

जेएलआर इंडिया ने पहली तिमाही में दर्ज किया रीटेल सेल्स का रिकॉर्ड परफोर्मेन्स

  • पहली तिमाही में रीटेल बिक्री 11 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 1665 युनिट्स पर पहुंची- यह पहली तिमाही के लिए जेएलआर इंडिया का अब तक सबसे अच्छा परफोर्मेन्स है
  • होलसेल बिक्री भी 4 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 1694 युनिट्स पर पहुंची
  • पहली तिमाही में कुल रीटेल बिक्री में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की हिस्सेदारी 85 फीसदी रही, डिफेंडर अभी भी जेएलआर इंडिया का सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल बनी हुई है।
  • भारत-यूके एफटीए के तहत कीमतों में बदलाव के बाद एसवी और बीस्पोक मॉडलों की मांग में तेज़ी आई
  • मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाईन के साथ जेएलआर इंडिया वित्तीय वर्ष 27 के लिए मजबूत स्थिति में है

मुंबई, भारत | 29th JULY 2026 | जेएलआर इंडिया ने पहली तिमाही के लिए अब तक का सबसे अच्छा रीटेल सेल्स परफोर्मेन्स दर्ज किया है, कंपनी ने 11 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में 1665 युनिट्स बेची हैं। इसी तरह तिमाही में होलसेल बिक्री भी 4 फीसदी सालाना की दर से बढ़कर 1694 युनिट्स पर पहुंच गई है।

वित्तीय वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल रीटेल बिक्री में रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर मॉडल की हिस्सेदारी 85 फीसदी से अधिक रही, जो भारत के लग्ज़री एसयूवी सेगमेंट में इनकी मज़बूत स्थिति को दर्शाता है। डिफेंडर कंपनी का सबसे ज़्यादा बिकने वाला मॉडल भी बना रहा, इससे साफ है कि भारत में ‘टफ लक्ज़री’ की मांग ज़बरदस्त बनी हुई है।

तिमाही के दौरान जेएलआर इंडिया ने इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के तहत रेंज रोवर एसवी और रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी के लिए नई कीमतें लागू कीं, जिससे मॉडल के आधार पर रु 75 लाख तक का फ़ायदा मिल रहा है। इस घोषणा से ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है; एसवी के बारे में काफ़ी इन्क्वायरीज़ आ रहीं है और दोनों ही मॉडल्स के लिए बिस्पोक (खास तौर पर कस्टमाइज़ किए गए) ऑर्डर्स की मांग भी बढ़ रही है।

जेएलआर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर राजन अंबा ने कहाः ‘‘हमने पहली तिमाही में अब तक के सबसे बेहतरीन रीटेल परफोर्मेन्स के साथ वित्तीय वर्ष 27 की शानदार शुरूआत की है। रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर की मांग लगातार बढ़ रही है, और इंडिया-यूके एफटीए के बाद एसवी और बिस्पोक में भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ती दिख रही है।”

हम भारत में लग्ज़री ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए एफटीए का स्वागत करते हैं। इससे हमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार तैयार किए गए खास एसवी प्रोडक्ट्स, एक्सक्लुज़िव रेंज रोवर स्पेशल एडिशन और खास तौर पर बनाए गए बीस्पोक मॉडल्स को उन तक पहुँचाने का मौका मिलता है।

आने वाले समय में प्रोडक्ट्स की मज़बूत पाइपलाइन के साथ, हम वित्तीय वर्ष 27 में इस तेज़ी को बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read