Homeगुजरातकैसे छोटे भारतीय कारोबार, विश्वस्तरीय खरीददारों का भरोसा जीत सकते हैं

कैसे छोटे भारतीय कारोबार, विश्वस्तरीय खरीददारों का भरोसा जीत सकते हैं

गुजरात, अहमदाबाद | 02 दिसंबर 2025 — भारत से विदेशों को होने वाले निर्यात में 30 फीसदी योगदान गुजरात का है। राज्य हीरों से लेकर पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, रसायन, टेक्सटाईल्स, दवाएं, ऑटो पार्ट्स और फूड आइटमों तक बहुत सी चीज़ों का निर्यात करता है। दुनिया भर में बढ़ती मांग के बीच छोटे एवं मध्यम आकार के निर्यातकों के लिए सबसे बड़ी चुनौती नए बाज़ार ढूंढना नहीं बल्कि खरीददारों का भरोसा जीतना है। ‘‘विदेशी खरीददारों को अगर कीमत, भुगतान एवं डिलीवरी पर स्पष्ट जानकारी दी जाए, तभी वे फैसला ले सकते हैं कि वे अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहते हैं या नहीं।’आकाश सिन्हा, सीईओ एवं सह-संस्थापक, कैशफ्री पेमेंट्स ने कहा।

बहुत से निर्यातकों को आज भी भरोसे जैसे मुद्दों से जूझना पड़ता है। कीमतों में लॉजिस्टिक्स एवं सीमा पार मुद्रा के जोखिम को स्पष्ट रूप से नहीं बताया जाता। कभी कभी डिलीवरी की समयसीमा और विवाद की प्रक्रियाएं स्पष्ट नहीं होतीं। खरीददारों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय होता है भुगतान। यहीं पर निर्यातक कुछ अलग कर सकते हैं। स्पष्ट कीमतों, स्पष्ट नियमों एवं नियमित बातचीत के द्वारा वे अपनी साख बना सकते हैं। यहां तक कि बेसिक डिजिटल प्रोफाइल, प्रोडक्ट्स का विवरण, सर्टिफिकेशन, फैक्टरी की तस्वीरें और कंपनी का मूल्यांकन भी विश्वस्तरीय खरीददारों का भरोसा बढ़ा सकते हैं।

‘लेकिन आज के दौर में भरोसा जीतने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खरीददार को उसकी अपनी स्थानीय मुद्रा में भुगतान की अनुमति दी जाए। ओवरसीज़ मल्टी-करेंसी अकाउन्ट्स के ज़रिए निर्यातक उन्हें USD, EUR, GBP, AED आदि में भुगतान की अनुमति दे सकते हैं। इससे इंटरनेशनल लेनदेन असफल होने की संभावना नहीं रहती, साथ ही लागत भी कम हो जाती है। जिससे खरीददार का भरोसा बढता है। कैशफ्री पेमेंट्स में हम निर्यातकों को इस तरह सुरक्षित ग्लोबल पेमेंट स्वीकार करने में सक्षम बनाते हैं। जिससे वे छोटे या सैंपल ऑर्डर के लिए भी कार्ड या अन्य तरीकों से भुगतान स्वीकार कर सकते हैं।’ आकाश सिन्हा, सीईओ एवं सह-संस्थापक, कैशफ्री पेमेंट्स ने कहा।

मजबूत मैनुफैक्चरिंग और एमएसएमई में बढ़ते डिजिटल अडॉप्शन के बीच गुजरात भुगतान की स्वीकार्यता को स्पष्ट एवं भरोसेमंद बनाकर अपना विश्वस्तरीय प्रभाव बढ़ा सकता है। भरोसा अगर पक्का हो जाए तो एक बार होने वाला शिपमेन्ट लम्बे समय के लिए विश्वस्तरीय संबंध में बदल जाता है। क्योंकि जब भारतीय निर्यातक पारदर्शिता और विश्वसनीयता को महत्व देते हैं, तब उन्हें ऑर्डर ही नहीं बल्कि विश्वस्तरीय भरोसा भी हासिल करते हैं।

=========

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read