
अहमदाबाद, गुजरात | 03 अगस्त 2026 | 10 से 12 सितंबर, 2026 तक नई दिल्ली स्थित यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में डिफेंस, एयरोस्पेस, एविएशन और एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म ‘एडेक्स – एयरपोर्ट 2026’ की मेज़बानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन वैश्विक उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, रक्षा निर्माताओं, प्रौद्योगिकी नवोन्मेषकों और निवेशकों को एक ही छत के नीचे लाएगा। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, यूएई और दक्षिण कोरिया सहित 10 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
इस वैश्विक आयोजन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, एमएसएमई, डीआरडीओ, डीजीसीए और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी प्रमुख पहलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। भारत का एयरोस्पेस और डिफेंस मार्केट 2030 तक 70 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान है। ऐसे में यह मंच ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न को मजबूत करने और निजी-सार्वजनिक भागीदारी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इसरो (ISRO) जैसी प्रमुख संस्थाएं भाग लेंगी। इसमें मिलिट्री एविएशन, मिसाइल सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और अगली पीढ़ी की रक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
भारत वर्तमान में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू एविएशन मार्केट बन चुका है। एडेक्स 2026 न केवल देश की तकनीकी और सैन्य क्षमताओं को दुनिया के सामने रखेगा, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और निवेश के नए रास्ते भी खोलेगा।
== समाप्त ==

