Homeगुजरातलाखों में एक: कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026 के ज़रिये देश की नई...

लाखों में एक: कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026 के ज़रिये देश की नई पीढ़ी की होनहार बेटियों के भविष्य को संवारने की तैयारी

अहमदाबाद, गुजरात | 05 अगस्त 2026 | कोटक महिंद्रा ग्रुप की CSR पहलों को लागू करने वाली शाखा, कोटक एजुकेशन फाउंडेशन (KEF) ने आज अपने “लाखों में एक” कैंपेन के तहत ‘कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026’ के शुभारंभ की घोषणा की। यह कैंपेन पूरे भारत में ऐसी मेधावी छात्राओं की तलाश के लिए शुरू की गई है, जिनकी काबिलियत को पहचान मिलनी चाहिए और आगे बढ़ने में उनकी मदद की जानी चाहिए, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो। छठे साल में कदम रख चुका यह अभियान समाज के कमजोर तबके की होनहार बेटियों के लिए आगे की प्रोफेशनल पढ़ाई की राह आसान बना रहा है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक रुकावट के अपने सपनों को पूरा कर सकें।

कोटक कन्या स्कॉलरशिप की शुरुआत साल 2021 में हुई थी जो अब तक 24 राज्यों की 1,525 बेटियों की जिंदगी संवार चुकी है, और 2026-27 के सत्र में 500 नई होनहार छात्राओं को इसमें जोड़ा जाएगा। आर्थिक मदद के अलावा, KEF इन छात्राओं के लिए विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, करियर के लिए मूल्यवान सलाह, इंडस्ट्री को करीब से जानने का अवसर और व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्रों के ज़रिये सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करता है। साथ ही, यह उनमें अधिक सूझबूझ के साथ सोचने की क्षमता, 21वीं सदी के ज़रूरी कौशल और प्रोफेशनल सेक्टर में काम के लिए ज़रूरी काबिलियत को भी बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर कोटक महिंद्रा बैंक में ग्रुप CSR की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, रिधि भाटिया ने कहा, “शिक्षा लंबे समय तक समाज के विकास के सबसे बड़े साधनों में से एक है। हालांकि, आर्थिक तंगी की वजह से कई होनहार बेटियों के लिए आगे की प्रोफेशनल पढ़ाई के रास्ते में रुकावट आती है। कोटक कन्या स्कॉलरशिप के ज़रिए, हमारा यही प्रयास है कि देश की किसी बेटी का भविष्य उसकी आर्थिक हालात से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और उसके सपनों से तय हो, ताकि वह अपनी काबिलियत को पहचान सके और अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर सके।”

कोटक एजुकेशन फाउंडेशन में स्कॉलरशिप प्रोग्राम की प्रमुख एवं एग्जीक्यूटिव कमिटी (EC) की सदस्य, आरती कौलगुड ने कहा, “कोटक कन्या स्कॉलरशिप की पहली शानदार कामयाबी का जश्न मनाते हुए, हमें अपनी स्कॉलरशिप पाने वाली बेटियों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाते देख बेहद गर्व हो रहा है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों और भारत की नामी कंपनियों में शामिल होने से लेकर हमारी स्कॉलरशिप से डॉक्टर की पढ़ाई पूरी करने वाली पहली बेटी तक, वे सिर्फ अपने ही नहीं बल्कि अपने परिवारों के भी सपनों को सच कर रही हैं। उनकी इस कामयाबी ने हमें इस मौके को 500 और काबिल बेटियों तक पहुंचाने की प्रेरणा दी है। हमने सख़्त चयन प्रक्रिया के अलावा सर्वांगीण विकास पर जोर दिया है जिसकी वजह से आज यह सबसे प्रभावशाली छात्रवृत्ति कार्यक्रमों में से एक बन गया है। जिन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सामान्य तौर पर काम रही है, उनमें ज्यादा-से-ज्यादा बेटियों को करियर बनाने में मदद करके हम उन्हें बराबरी का दर्जा दिलाने में मदद कर रहे हैं। भारत की सबसे होनहार बेटियों से हमारी यही गुजारिश है कि वे आगे आकर इसके लिए आवेदन करें और बदलाव लाने वाली अगली पीढ़ी का हिस्सा बनें।”

स्कॉलरशिप की मुख्य बातें:

  1. प्रोफ़ेशनल ग्रेजुएशन कोर्स/डिग्री पूरी होने तक चुनी गई हर छात्रा को हर साल ₹1.5 लाख* दिए जाएंगे
  2. इसमें NIRF से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित संस्थानों में इंजीनियरिंग, MBBS, आर्किटेक्चर, डिज़ाइन और इंटीग्रेटेड LLB जैसे प्रोफेशनल कोर्स शामिल हैं
  3. जानकारों की सलाह, जीवन कौशल और मानसिक सेहत से जुड़े सत्रों की सुविधा
  4. देश भर के 136 बड़े शिक्षण संस्थानों की छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप पाने का मौका

कोटक कन्या स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्रता की शर्तें:

  • पूरे भारत की होनहार छात्राएँ आवेदन कर सकती हैं
  • 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 75% या उससे ज़्यादा अंक (या इसके बराबर CGPA) होना चाहिए
  • परिवार की सालाना आय ₹6,00,000 से कम होनी चाहिए
  • इंजीनियरिंग, MBBS, इंटीग्रेटेड LLB (5 साल), इंटीग्रेटेड BS-MS/BS-रिसर्च (IISER, IISc बेंगलुरु), डिज़ाइन या आर्किटेक्चर जैसे कोर्स में, NIRF या NAAC से मान्यता प्राप्त किसी प्रतिष्ठित संस्थान में प्रोफेशनल ग्रेजुएशन प्रोग्राम (2026-27) के पहले साल में दाखिला होना चाहिए
  • कोटक महिंद्रा ग्रुप, कोटक एजुकेशन फाउंडेशन और Buddy4Study के कर्मचारियों के बच्चे आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं

KEF के स्कॉलरशिप विंग ने अब तक 4,000 से ज़्यादा छात्रों की मदद की है, जिनमें से 2,000 से ज़्यादा पूर्व-छात्र अब बड़ी कंपनियों और दूसरे संस्थानों में प्रोफ़ेशनल के तौर पर अपना करियर आगे बढ़ा रहे हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read