Homeगुजरात30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के स्टैंडअलोन कामकाज के मुख्य बिंदु

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद राजस्‍व और परिचालन लाभ में दोहरे अंकों की बढ़त

स्टैंडअलोन आधार पर कर पश्चात लाभ में 25%+ और कंसॉलिडेटेड आधार पर 29%+ की मजबूत बढ़ोतरी

डेकोरेटिव और ऑटोमोटिव सेगमेंट ने इस तिमाही की वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान दिया

 

कंसॉलिडेटेड नतीजों की मुख्य बातें

क. 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही में कामकाज से राजस्व 3,583.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 3,200.8 करोड़ रुपये था। यानी पिछले साल के मुकाबले इसमें 12.0% की बढ़ोतरी हुई।

ख. इस तिमाही में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 607.4 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 528.4 करोड़ रुपये था, यानी 15.0% ज्यादा।

ग. इस तिमाही में शुद्ध लाभ 405.0 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 315.0 करोड़ रुपये था। इस तरह इसमें 28.6% की वृद्धि हुई।

स्टैंडअलोन नतीजों की मुख्य बातें

क. 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही में कामकाज से राजस्व 3,226.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2,862.6 करोड़ रुपये था, यानी 12.7% की बढ़ोतरी।

ख. इस तिमाही में एबिटा (अन्य आय को छोड़कर) 562.2 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 499.5 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 12.6% का उछाल आया।

ग. इस तिमाही में शुद्ध लाभ 368.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 293.8 करोड़ रुपये था। इस तरह 25.5% की बढ़त दर्ज हुई।

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अभिजीत रॉय ने कहा, “पिछली तिमाही में मांग सुधरने का जो रुझान दिखा था, वह इस साल की पहली तिमाही में भी बना रहा, जिससे स्टैंडअलोन आधार पर 12.7% की वैल्यू ग्रोथ हुई। कीमतों में बढ़त के चलते वैल्यू ग्रोथ, वॉल्यूम ग्रोथ से आगे निकल गई, और इसका पूरा फायदा आगे मिलेगा। इस तिमाही हमारा प्रदर्शन ऑटोमोटिव और डेकोरेटिव, दोनों सेगमेंट में मजबूत बढ़त की वजह से अच्छा रहा।

पश्चिम एशिया के संघर्ष की वजह से माहौल अस्थिर रहा, जिससे क्रूड और उससे बनने वाले कच्चे माल की उपलब्धता और कीमतों पर असर पड़ा, फिर भी साल की शुरुआत अच्छी रही। क्रूड आधारित कच्चे माल महंगे होने से हमारे ग्रॉस मार्जिन में थोड़ी कमी आई। लेकिन सूझबूझ से किए गए फाइनेंशियल कंट्रोल और बेहतर एफिशिएंसी की वजह से ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन गाइडेंस रेंज से थोड़ा ऊपर रहा, और स्टैंडअलोन आधार पर कर पश्‍चात लाभ में 25% से ज्यादा और कंसॉलिडेटेड आधार पर 29% से ज्यादा की मजबूत बढ़त दर्ज हुई।

हमारे मुख्य फोकस सेगमेंट, यानी वॉटरप्रूफिंग, कंस्ट्रक्शन केमिकल्स और वुड कोटिंग्स में लगातार अच्छी बढ़त बनी रही, और इसमें प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हुए कलर प्लसऔर मेटैलिक्स रेंज का भी योगदान रहा। नेटवर्क के विस्तार और कम मार्केट शेयर वाले शहरी बाजारों में बढ़त की वजह से इन निवेशों से लगातार अच्छा रिटर्न मिल रहा है।

जीएसटी में कटौती और फाइनेंसिंग की लागत घटने के बाद ऑटोमोटिव सेगमेंट की मजबूत रफ्तार इस तिमाही भी बनी रही और इसने इस सेक्टर को आगे बढ़ाया। बाकी इंडस्ट्रियल सेगमेंट को कीमतों में बढ़त का सिर्फ आंशिक फायदा मिला, क्योंकि यह बढ़त तिमाही के आखिर में लागू हुई थी, जिससे ग्रोथ रेट कम रही। लेकिन इसका पूरा फायदा दूसरी तिमाही में दिखेगा, जिससे कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू, दोनों बढ़ने की उम्मीद है।

हमारे संयुक्‍त उद्यम, बर्जर बेकर और बर्जर निप्पॉन ने इस तिमाही मजबूत बढ़त दर्ज की। सहायक कंपनियों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा।

घरेलू मांग के संकेतक धीरे-धीरे सभी सेगमेंट और बाजारों में सुधर रहे हैं, और मॉनसून भी शुरुआती अनुमान से बेहतर आगे बढ़ रहा है, यह आने वाले महीनों के लिए अच्छे संकेत हैं।

फॉरेक्स में उतार-चढ़ाव और भूराजनीतिक अनिश्चितता की वजह से सप्लाई में रुकावट और कच्चे माल की महंगाई का खतरा अब भी बना हुआ है, जिससे नजदीकी भविष्य में मार्जिन पर दबाव रह सकता है।

बर्जर पेंट्स में हम नेटवर्क के विस्तार, प्रोडक्ट और सर्विस में नयापन लाने, और ब्रांड बिल्डिंग पर ध्यान देते रहेंगे, ताकि हमारे निवेशकों और हितधारकों को बेहतर वैल्यू मिल सके। हाल ही में कंपनी ने एक नया कॉरपोरेट विज्ञापन जारी किया है, जिसकी टैगलाइन है जैसे भी हो दिन, रंग बना रहे।यह टैगलाइन एक तरफ हमारे प्रोडक्ट्स और रंगों की मजबूती और हर दीवार पर टिके रहने की क्षमता को दिखाती है, और दूसरी तरफ हर मुश्किल का सामना करके जीतने वाली इंसानी भावना को भी बयां करती है।”

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read