Homeइलेक्ट्रानिक्सइलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025 का समापन

इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025 का समापन

  • इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025 में इलेट्रॉनिक्स में भारत के पॉवरप्ले की ओर पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित हुआ

बेंगलुरु | 23 सितंबर 2025: बैंगलोर इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन सेंटर में आयोजित इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025 का समापन हो चुका है। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न व्यवसायों ने हिस्सा लिया, औद्योगिक वार्ताएं कीं और टेक्नोलॉजी के बारे में जाना। इन व्यापार मेलों में 50 से अधिक देशों के 6000 से अधिक ब्रांड्स और 50,194 ट्रेड प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। इसमें ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका पर बल दिया गया।

औद्योगिक लीडर्स ने इस कार्यक्रम के महत्व पर जोर दिया। ईएलसीआईएनए के सेक्रेटरी जनरल, राजू गोयल ने कहा, ‘‘यह एडिशन भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की बढ़ती गहराई को प्रतिबिंबित करता है। भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र अब केवल असेंबली नहीं करता है, बल्कि वैल्यू चेन में विस्तृत क्षमताओं का प्रदर्शन करने लगा है। यहाँ पर हुई गहन और केंद्रित वार्ताओं से घरेलू कंपनियों की टेक्नोलॉजिकल तैयारी और व्यवसायिक निपुणता प्रदर्शित होती है। इसलिए स्वदेशी कंपनियाँ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के लिए आकर्षक साझेदार बन रही हैं, जो सामान्य मैनुफैक्चरिंग से ज्यादा बड़ी विशेषज्ञता चाहते हैं।’’

डॉ. रीनहार्ड फीफर, सीईओ, मेसे मुंशेन जीएमबीएच ने कहा, ‘‘भारत केवल एक विकसित होता हुआ स्थान नहीं है, बल्कि यह ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। भारत न केवल प्रोडक्शन वॉल्यूम में, बल्कि स्ट्रेट्जिक डिज़ाईन, सप्लाई चेन, और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ये दोनों व्यापार मेले इन क्षमताओं का ठोस प्रदर्शन करते हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों को भारत में हुई प्रगति को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर मिलता है। इससे आत्मविश्वास पैदा होता है और सीधा विदेशी निवेश एवं साझेदारियाँ आकर्षित होती हैं।’’

आईएमईए, मेसे मुंशेन के प्रेसिडेंट और मेसे मुंशेन इंडिया के सीईओ, भूपिंदर सिंह ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के 2025 के संस्करण ने इन प्लेटफॉर्म्स में उद्योग का विश्वास और अधिक मजबूत कर दिया है। वो भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का अगला चरण तेजी से आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। प्लेटफॉर्म में स्थापित ‘विश्वास’ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार महत्वपूर्ण बातचीत संभव बनाने की इसकी क्षमता को प्रमाणित करता है, जिससे भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का अगला और ज्यादा आधुनिक चरण संभव बनाने में इसकी अग्रणी भूमिका मजबूत होती है। इस चरण में ज्यादा गहरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागिता और टेक्नोलॉजिकल सहयोग होगा।’’

मेसे मुंशेन इंडिया द्वारा एक ही जगह साथ में आयोजित होने वाले ये व्यापार मेले डिज़ाईन, कंपोनेंट्स, असेंबली, ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स और क्वालिटी एश्योरेंस सहित इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की पूरी वैल्यू चेन को मुलाकात करने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं। जहाँ स्थापित वैश्विक कंपनियों ने इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपने क्षेत्रीय फुटप्रिंट मजबूत करने के लिए किया, वहीं भारतीय मैनुफैक्चरर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग सर्विसेज़ (ईएमएस) प्रदाता और मटेरियल सप्लायर्स ने अंतर्राष्ट्रीय निर्यात की साझेदारियाँ करने के उद्देश्य से आधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग केंद्रों को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तर पर प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न सरकारी प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिनमें कनार्टक के श्री राहुल शरनप्पा शंकनूर, आईएएस, मैनेजिंग डायरेक्टर, मैनेजिंग डायरेक्टर कर्नाटक इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी सोसायटी (केआईटीएस); श्रीमती गुंजन कृष्णा, आईएएस, कमिश्नर, इंडस्ट्रीज़ एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट, कर्नाटक सरकार और डॉ. डैरेज अहमद, आईएएस, मैनेजिंग डायरेक्टर, गाईडेंस तमिल नाडु शामिल थे। इसके अलावा, जापान, ताईवान और जर्मनी के लिए समर्पित इंटरनेशनल पवेलियन से भारत के गतिशील परिवेश से जुड़ने के इच्छुक अंतर्राष्ट्रीय उद्यमों के लिए एक प्रतिष्ठित गेटवे के रूप में इस शो की पहचान को मजबूती मिली।

सुविधा-संपन्न बायर-सेलर फोरम ने काफी प्रभावशाली भूमिका निभाई, जिसमें 2,000 से अधिक मीटिंग्स दर्ज हुईं। ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे मुख्य सेक्टरों में सैमसंग, स्पार्क मिंडा और जियो प्लेटफॉर्म्स जैसी कंपनियों ने सीधे कंपोनेंट निर्माताओं और समाधान प्रदाताओं से संपर्क किया। इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया 2025 का चेहरा रोहित शर्मा थे, जिनकी मदद से इस प्लेटफॉर्म का विस्तार औद्योगिक समुदाय के बाहर भी हुआ।

इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। अब यह साल में दो बार आयोजित होगा। इसका आयोजन अप्रैल में ग्रेटर नोएडा तथा सितंबर में बैंगलुरू में होगा। इस रणनीतिक परिवर्तन का उद्देश्य बाजार से संपर्क के बिंदु बढ़ाना तथा विकसित होते हुए क्षेत्रीय व्यवसायिक चक्रों के साथ तालमेल बनाना है। इससे भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की तेज गति प्रदर्शित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read