Homeखेलइंडियनऑयल यूटीटी सीजन 6: यू मुम्बा टीटी ने जयपुर पैट्रियट्स को 8-4...

इंडियनऑयल यूटीटी सीजन 6: यू मुम्बा टीटी ने जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर पहली बार खिताब जीता

  • गोवा के कप्तान हरमीत देसाई बने सीजन 6 के पुरुष एमवीपी, यू मुम्बा की बर्नाडेट सॉक्स ने महिला एमवीपी का खिताब जीता

अहमदाबाद 15 जून 2025: यू मुम्बा टीटी ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 के ग्रैंड फिनाले में जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर इतिहास रच दिया। यह उनकी पहली यूटीटी ट्रॉफी है और इसे उन्होंने बेहद प्रभावशाली टीम प्रदर्शन के दम पर हासिल किया।

यू मुम्बा के लिए लिलियन बार्डे और बर्नाडेट सॉक्स की शुरुआती जीतों ने टीम को शानदार बढ़त दिलाई। इसके बाद सॉक्स और आकाश पाल की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में 3-0 की क्लीन स्वीप की और टीम को जीत के करीब पहुंचाया। फाइनल का निर्णायक क्षण तब आया जब 17 वर्षीय अभिनंद पीबी ने चौथे मैच में तीसरा गेम जीतकर खिताब पर मुहर लगा दी।

हालांकि यशस्विनी घोरपड़े फाइनल मुकाबले में नहीं खेलीं, लेकिन सेमीफाइनल में उनके प्रदर्शन ने टीम की गहराई और पूरे सीज़न में उनकी अहम भूमिका को उजागर किया। कोच जॉन मर्फी और जय मोडक की रणनीतिक सूझबूझ के चलते यू मुम्बा पूरे टूर्नामेंट में बेहद संतुलित और प्रेरणादायी टीम बनकर उभरी।

फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आकाश पाल को ‘इंडियन प्लेयर ऑफ द फाइनल’ और बर्नाडेट सॉक्स को ‘फ़ॉरेन प्लेयर ऑफ द फाइनल’ घोषित किया गया, जबकि जयपुर के जीत चंद्रा को ‘शॉट ऑफ द फाइनल’ का खिताब मिला।

यह पूरा टूर्नामेंट टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) के तत्वावधान में आयोजित हुआ और इसका प्रमोशन नीरज बजाज और विटा दानी ने किया। सभी 23 मुकाबले 16 दिनों तक अहमदाबाद के ईकेए एरिना में खेले गए।

फाइनल मुकाबले की मुख्य झलकियां:

लिलियन बार्डे ने कनक झा के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 2-1 (4-11, 11-5, 11-7) से जीत हासिल की। इसके बाद सॉक्स और भारत की शीर्ष अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग वाली खिलाड़ी श्रीजा अकुला के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला हुआ। सॉक्स ने शानदार डिफेंस और धैर्य के साथ श्रीजा को 2-1 (11-9, 10-11, 11-5) से हराया, जो इस सीज़न में श्रीजा की पहली हार थी।

सॉक्स ने आकाश पाल के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में भी जलवा दिखाया और जीत चंद्रा व ब्रिट एरलैंड की जोड़ी को सीधे गेमों में 3-0 (11-6, 11-5, 11-5) से हराया। हर गेम में यू मुम्बा की यह जोड़ी और अधिक आक्रामक होती गई और दूसरे गेम में 5-5 से 11-5 तक तथा तीसरे में भी 11-5 से जीत हासिल की।

हालांकि चौथे मैच में जीत चंद्रा ने यू मुम्बा के युवा खिलाड़ी अभिनंद पीबी के खिलाफ शुरुआती दो गेम जीतकर जयपुर को वापसी की उम्मीद दी। लेकिन तीसरे गेम में 6-6 की बराबरी के बाद अभिनंद ने शानदार वापसी की और 11-8 से गेम जीतकर यू मुम्बा को 8-4 की निर्णायक जीत दिलाई।

सीज़न 6 के पुरस्कार विजेता:

पुरुष एमवीपी : हरीमीत देसाई (देम्पो गोवा चैलेंजर्स)
महिला एमवीपी : बर्नाडेट सॉक्स (यू मुम्बा टीटी)
शॉट ऑफ द लीग: एड्रियाना डियाज़ (कोलकाता बनाम गोवा के मैच में कृत्त्विका सिन्हा रॉय के खिलाफ शानदार विनर)

फाइनल मुकाबले में इंडियनऑयल यूटीटी के को-प्रमोटर विटा दानी और नीरज बजाज उपस्थित रहे। साथ ही टीटीएफआई के महासचिव कमलेश मेहता, अर्जुन पुरस्कार विजेता मोनालिसा मेहता, आईटीटीएफ ग्रुप सीईओ स्टीव डैंटन और आईटीटीएफ फाउंडेशन डायरेक्टर लिएंड्रो ओल्वेच ने भी शिरकत की। इंडियनऑयल की ओर से संजीब बेहेरा और अशोक जैन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा राकेश खन्ना, समीर कोटिचा और किरण बीर सेठी जैसे विशिष्ट अतिथियों ने भी समारोह में भाग लिया और विजेताओं को सम्मानित किया।

अंतिम स्कोर: यू मुम्बा टीटी 8-4 जयपुर पैट्रियट्स

लिलियन बार्डे ने कनक झा को 2-1 (4-11, 11-5, 11-7) से हराया

बर्नाडेट सॉक्स ने श्रीजा अकुला को 2-1 (11-9, 10-11, 11-5) से हराया

आकाश पाल/बर्नाडेट सॉक्स ने जीत चंद्रा/ब्रिट एरलैंड को 3-0 (11-6, 11-5, 11-5) से हराया

अभिनंद पीबी को जीत चंद्रा से 1-2 (5-11, 8-11, 11-8) से हार मिली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read