
मुंबई | 20 अगस्त 2026 | जावा येज़्दी मोटरसाइकल्स ने अमेज़न.इन और फ्लिपकार्ट पर येज़्दी रोडस्टर रेड वुल्फ को लॉन्च किया, जिससे भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए उनकी यह नवीनतम रोडस्टर अधिक व्यापक दर्शकों तक पहुंच सकेगी। यह कदम ब्रांड के ‘डिजिटल-फर्स्ट’ दृष्टिकोण को मजबूत करता है, जिससे ग्राहक अपने अधिकृत डीलरशिप नेटवर्क के सहयोग से ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बाइक को खोज सकते हैं और ओनरशिप की शुरुआत कर सकते हैं।
1970 के दशक की येज़्दी की विरासत से प्रेरित, रेड वुल्फ अपनी गहरी लाल फिनिश, विस्तृत क्रोम डिटेलिंग और शानदार रोडस्टर स्टांस के साथ सबसे अलग नजर आती है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एवं स्लिपर क्लच के साथ 350 अल्फा2 लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित, यह मोटरसाइकिल एक रिफाइंड और आकर्षक राइडिंग अनुभव प्रदान करती है। लंबी दूरी के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई इस बाइक में आरामदायक एर्गोनॉमिक्स, डुअल-चैनल एबीएस और 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है जो 350 किमी से अधिक की रेंज देता है।
जावा येज़्दी मोटरसाइकल्स के सह–संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “येज़्दी रोडस्टर अपनी विशिष्ट स्टाइलिंग और बेहतरीन इंजीनियरिंग के कारण राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय रही है। जब रेड वुल्फ सामने आई, तो इसने अपने राइडर्स को एक अलग ही अंदाज में आकर्षित किया। भारत के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर अपनी उपलब्धता के साथ, रेड वुल्फ कई भारतीय शहरों में अपनी खास पहचान पहुंचा सकती है। राइडर्स के लिए बाइक को खोजने और आसानी से अपनी ओनरशिप यात्रा शुरू करने हेतु ऑनलाइन उपस्थिति हमारे लिए अनिवार्य हो गई है, और हम अपने परफॉर्मेंस क्लासिक्स की रेंज को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे।”
डिजिटल डिस्कवरी और सुविधाजनक खरीदारी के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती पसंद के साथ, यह पहल ब्रांड को पारंपरिक शोरूम से आगे बढ़कर अपनी पहुंच का विस्तार करने और देश भर के राइडर्स के एक बड़े वर्ग से जुड़ने में मदद करती है। यह भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ई-कॉमर्स का लाभ उठाने में कंपनी के शुरुआती नेतृत्व को भी पुख्ता करता है।
येज़्दी रोडस्टर रेड वुल्फ की कीमत 2,09,950 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है। यह अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसे अमेज़न.इन तथा फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
ऑनलाइन खरीदारी की प्रक्रिया कैसे काम करती है:
- अमेज़न.इन या फ्लिपकार्ट पर एक्स-शोरूम बुकिंग राशि का भुगतान करें।
- एक अधिकृत स्थानीय डीलर ऑर्डर की पुष्टि करेगा और बाकी ऑन-रोड भुगतान के लिए ग्राहक का मार्गदर्शन करेगा।
- रजिस्ट्रेशन और बीमा की प्रक्रिया डीलरशिप पर पूरी की जाएगी, जिसके बाद बाइक की अंतिम डिलीवरी होगी।
- एक्सेसरीज और अतिरिक्त सामान डीलरशिप से ही खरीदे जा सकेंगे।
ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम:
जावा येज़्दी मोटरसाइकल्स इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला ‘ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम’ जारी रखे हुए है, जिसमें ग्राहकों की संतुष्टि और परेशानी मुक्त ओनरशिप को प्राथमिकता दी गई है। इसमें शामिल हैं:
- 4-वर्ष/50,000-किमी की मानक वारंटी*
- 6 वर्ष तक के लिए विस्तारित वारंटी विकल्प*
- 8 वर्ष तक रोडसाइड असिस्टेंस*
- देशव्यापी कवरेज के साथ 5 वर्ष तक का एएमसी*
- देश भर में 450+ बिक्री और सर्विस टचपॉइंट्स पर व्यापक ओनरशिप लाभ उपलब्ध
*नियम व शर्तें लागू
== समाप्त ==

