Homeगुजरातजिओ हॉट स्टार एक्स स्विगी ने बड़े स्तर पर मैच-टाइम कॉमर्स को...

जिओ हॉट स्टार एक्स स्विगी ने बड़े स्तर पर मैच-टाइम कॉमर्स को किया अनलॉक, इंटरैक्टिव स्ट्रीमिंग को दी नई पहचान

  • यह अपनी तरह का पहला अनुभव है, जो 690 से अधिक शहरों में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान रियल-टाइम और संदर्भ आधारित फूड ऑर्डरिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है. इससे दर्शक बिना वीडियो देखने का अनुभव बाधित किए, ऐप के भीतर ही आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं।
  • लॉन्च के बाद से अब तक 3.7 करोड़ से अधिक यूजर्स जिओ हॉट स्टार पर इन-ऐप ऑर्डरिंग अनुभव का लाभ उठा चुके हैं।

मुंबई | 07 मई 2026 | स्ट्रीमिंग के भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए जिओ हॉट स्टार ने स्विगी (Swiggy Ltd, NSE: SWIGGY / BSE: 544285) के साथ साझेदारी में अपने प्लेटफॉर्म पर अपनी तहर का पहला इन-ऐप फूड ऑर्डरिंग अनुभव पेश किया है। चल रहे क्रिकेट सीजन के दौरान अब तक 37 मिलियन से अधिक यूजर्स इस फीचर का अनुभव कर चुके हैं. यह इंटीग्रेशन लाइव स्पोर्ट्स, संदर्भ आधारित ट्रिगर्स और सहज इन-ऐप चेकआउट को एक साथ जोड़ता है। यह सुविधा केवल कंटेंट डिस्कवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि स्ट्रीमिंग के दौरान रियल-टाइम ट्रांजैक्शन को भी संभव बनाती है।

690 से अधिक शहरों में उपलब्ध यह सुविधा दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही रेस्टोरेंट ब्राउज करने, मैच आधारित विशेष और आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने, ऑर्डर देने तथा डिलीवरी ट्रैक करने की सुविधा देती है, वह भी बिना लाइव स्ट्रीम छोड़े. विशेष रूप से मोबाइल के लिए तैयार किए गए इस फीचर के जरिए जिओ हॉट स्टार प्लेटफॉर्म पर डिस्कवरी से लेकर चेकआउट तक का पूरा अनुभव पूरी तरह सहज और इन-ऐप उपलब्ध कराया गया है। इससे दर्शकों को संदर्भ आधारित सहभागिता और लाइव मैच के खास पलों के जरिए अधिक इमर्सिव, लाभदायक और ट्रांजैक्शन आधारित मैच-टाइम अनुभव मिल रहा है।

जैसे-जैसे इस अनुभव का विस्तार हुआ है, वैसे-वैसे मैच के दौरान ऑर्डरिंग से जुड़े कई दिलचस्प रुझान सामने आए हैं और यह भी दिखा है कि लाखों यूजर्स इन-स्ट्रीम अनुभव से सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं। लाइव मैचों के दौरान सबसे पसंदीदा डिश के रूप में अब बर्गर ने बिरयानी को पीछे छोड़ दिया है, जो दर्शकों की बदलती पसंद को दर्शाता है। वहीं, इम्पल्स ऑर्डरिंग में भी तेजी देखी गई है, जहां एक यूजर ने पूरे सीजन में 34 ऑर्डर किए। एक खास मामले में एक ही यूजर ने एक ट्रांजैक्शन में 100 से अधिक बर्गर ऑर्डर किए, जो बड़े मैच पलों के दौरान ग्रुप कंजम्प्शन के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।

यूजर्स की भागीदारी लगातार मजबूत बनी हुई है। इन-ऐप ऑर्डरिंग सेक्शन पर बार-बार विजिट और बड़े मूल्य के ट्रांजैक्शन इसका प्रमाण हैं। एक यूजर ने 6801 रुपये का ऑर्डर दिया, जबकि दूसरे यूजर ने मैच-टाइम ऑफर्स के जरिए 12947 रुपये तक की बचत की। इसके साथ ही कई ऑर्डर्स की डिलीवरी मात्र 10 मिनट 42 सेकंड में पूरी की गई, जो इस सेवा की तेज और प्रभावी डिलीवरी क्षमता को दर्शाता है।

सबसे अधिक कुल ऑर्डरिंग वॉल्यूम मुंबई इंडियंस के मैचों के दौरान दर्ज किया गया, जबकि आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में एकल मैच के दौरान सबसे ज्यादा ऑर्डरिंग पीक देखने को मिली. मैच की रोमांचक स्थिति भी दर्शकों के व्यवहार को प्रभावित कर रही है। हाई-इंटेंसिटी मुकाबलों के दौरान ऑर्डरिंग गतिविधि अपने चरम पर पहुंच रही है। वहीं, हैदराबाद, बेंगलुरु और दिल्ली जैसे शहर इस ट्रेंड में सबसे आगे रहे, जबकि पटना और पुणे जैसे उभरते बाजारों से भी मजबूत भागीदारी देखने को मिली।

देखते हुए ऑर्डर करें” जैसी मजबूत उपभोक्ता आदत को आधार बनाकर यह साझेदारी दो प्रमुख श्रेणी की कंपनियों को एक साथ लाती है, जिससे दर्शकों को अधिक जुड़ा हुआ और सहज इन-स्ट्रीम अनुभव मिल सके। यह पहल जिओ हॉट स्टार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत एआई आधारित डिस्कवरी, इंटरैक्टिव फॉर्मेट्स और रियल-टाइम कॉमर्स के जरिए मैच देखने के अनुभव को और बेहतर बनाया जा रहा है, वहीं, यह स्विगी की अपने यूजर्स को बेहतरीन सुविधा और सहज सेवा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी मजबूत करती है।

इस पहल पर बात करते हुए जियोस्टार के स्पोर्ट्स सीईओ ईशान चटर्जी ने कहा, “हम एक ऐसी दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, जहां कंटेंट और कॉमर्स के बीच की सीमाएं लगातार धुंधली होती जा रही हैं। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब अलग-थलग माध्यम नहीं रहेंगे, बल्कि ऐसे एकीकृत प्लेटफॉर्म बनेंगे, जो यूजर्स की जरूरतों को उसी समय समझकर उन्हें पूरा करेंगे। लाइव स्पोर्ट्स और रियल-टाइम कॉमर्स को साथ लाना उसी भविष्य की शुरुआती झलक है, जहां दर्शकों की भागीदारी सिर्फ देखने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उसी पल कार्रवाई करने तक पहुंचेगी।”

इस साझेदारी पर बोलते हुए स्विगी फूड मार्केटप्लेस के सीईओ रोहित कपूर ने कहा, “लाइव स्पोर्ट्स देखने का अनुभव अब काफी इंटरैक्टिव बन चुका है, जहां फैंस मैच में पूरी तरह जुड़े रहते हुए एक साथ कई काम करते हैं। मैच के दौरान खाना ऑर्डर करना अब कई दर्शकों की स्वाभाविक आदत बन गई है। जिओ हॉट स्टार के साथ हमारी यह साझेदारी फैंस को बिना किसी अनुभव से समझौता किए उनका पसंदीदा खाना और मैच दोनों का आनंद एक साथ लेने का अवसर देती है।

इस अनुभव को और खास बनाने के लिए “मैच ऑन, मंच ऑन” नाम से एक हाई-एनर्जी कैंपेन चलाया जा रहा है, जो मैच के दौरान फैंस के उत्साह और तुरंत प्रतिक्रिया देने वाली आदतों पर आधारित है। इसका कॉल टू एक्शन है – “इस क्रिकेट सीजन… जिओ हॉट स्टार पे ‘स्विगी’ करो. टैप. ऑर्डर. ईट. रिपीट. मैच ऑन. मंच ऑन.” यह कैंपेन डिजिटल, सोशल मीडिया और जियोस्टार के व्यापक टेलीविजन नेटवर्क पर चलाया जा रहा है। इसके जरिए ऑन-एयर पलों को इन-ऐप एक्शन से सहज रूप से जोड़ा गया है, ताकि स्पोर्ट्स फैंस को संदर्भ आधारित और रियल-टाइम अनुभव मिल सके, जहां वे मैच देखने का आनंद बिना बाधित किए आसानी से खाना ऑर्डर कर सकें।

यह इंटीग्रेशन जिओ हॉट स्टार की उस व्यापक रणनीति को दर्शाता है, जिसके तहत वह अधिक इमर्सिव और सहज व्यूइंग इकोसिस्टम तैयार कर रहा है, जहां मनोरंजन केवल देखने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अधिक संदर्भ आधारित और इंटरैक्टिव अनुभव में बदल जाता है। “शॉप द लुक”, “कन्वर्सेशनल वॉइस डिस्कवरी”, इंटरैक्टिव व्यूइंग फॉर्मेट्स, कॉमर्स आधारित इंटीग्रेशन और पर्सनलाइज्ड एंगेजमेंट जर्नी जैसी नई सुविधाओं के जरिए यह प्लेटफॉर्म लगातार खुद को विकसित कर रहा है। इसका उद्देश्य आज के दर्शकों के मनोरंजन खोजने, देखने और उसमें सक्रिय रूप से भाग लेने के तरीके को और बेहतर बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read