Homeऑटोमोबाइललेक्सस इंडिया पेश करते हैं स्मार्ट ओनरशिप प्लान- लक्ज़री का नया दौर...

लेक्सस इंडिया पेश करते हैं स्मार्ट ओनरशिप प्लान- लक्ज़री का नया दौर लेक्सस के वादे के साथ

बैंगलोर | 26 अगस्त 2025ः लेक्सस इंडिया ने स्मार्ट ओनरशिप प्लान के लॉन्च की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य लक्ज़री कार की खरीद को किफ़ायती एवं अधिक प्रत्यास्थ बनाकर इसे नया आयाम देना है। यह पहल खासतौर पर उन मेहमानों के लिए लॉन्च की गई है जो लक्ज़री कार के मालिक बनना चाहते हैं। इस प्लान के ज़रिए वे लम्बी आर्थिक प्रतिबद्धताओं के बिना लेक्सस वाहन खरीदने की आज़ादी पा सकते हैं।

इस प्लान के साथ लेक्सस अपने मेहमानों को आसान ईएमआई के ज़रिए अपनी खुद की लेक्सस कार खरीदने का अवसर और बेहतर प्रत्यास्थता देगी, इस तरह उनके लिए लक्ज़री कार खरीदना अधिक आसान हो जाएगा। यह प्लान लक्ज़री कार की खरीद के अनुभव को बेहतर बनाने की लेक्सस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जिसे ‘लेक्सस प्रॉमिस’ के तहत मेहमानों की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सोच-समझ कर डिज़ाइन किया गया है।

इस पहल पर बात करते हुए हिकारू इकेउची, प्रेज़ीडेन्ट, लेक्सस इंडिया ने कहा, ‘‘लेक्सस प्रॉमिस के तहत नए स्मार्ट ओनरशिप प्लान की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, यह प्लान भारतीय बाज़ार के लिए हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ओमोतेनाशी की भावना से प्रेरित-  यह अनूठा दृष्टिकोण हमारे मेहमानों की ज़रूरतों को पूरा करेगा- यह प्लान लक्ज़री के दायरे से बढ़कर उन्हें सही मायनों में मन की शांति और सुविधा प्रदान करेगा। यह हमारे मेहमानों की बदलती महत्वाकांक्षाओं को दर्शाता है, खासतौर पर वे लोग जो प्रीमियम अनुभव के साथ-साथ आर्थिक प्रत्यास्थता की भी उम्मीद रखते हैं। यह दूरदर्शी पहल उन्हें खरीद का शानदार अनुभव प्रदान करेगी, जो न सिर्फ अनुकूल है बल्कि स्मार्ट, सुलभ तथा सही मायनों में लेक्सस के वादे का प्रतिबिंब भी है।’’

स्मार्ट ओनरशिप प्लान के तहत अश्योर्ड बायबैक का विकल्प आज के दौर के लक्ज़री खरीददारों को ढेरों फायदे देता है। अवधि समाप्त होने पर वे बिना किसी अतिरिक्त दायित्व के वाहन रिटर्न करने का विकल्प चुन सकते हैं, प्री-एग्रीड गारंटीड फ्यूचर वैल्यू (जीएफवी) का भुगतान कर इसे अपने पास रख सकते हैं, या आधुनिक टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन एवं सुरक्षा के साथ इसे नई लेक्सस में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले से तय किया या जीएफवी वाहन की रीसेल वैल्यू का आश्वासन देता है, जिससे डेप्रिसिएशन और रीसेल जैसी अनिश्चितताएं दूर हो जाती है। लेक्सस ईएस, एनएक्स और आरएक्स मॉडलों पर इस प्रोग्राम का लाभ उठाया जा सकता है।

ईसके अलावा यह प्रोग्राम अपग्रेड को भी आसान बनाता है, जिससे मेहमान हर तीन से पांच साल में आधुनिक डिज़ाइन, सुरक्षा एवं परफोर्मेन्स देने वाली नई लेक्सस चलाने का अनुभव पा सकते हैं। महत्वाकांक्षी खरीददारों के लिए सोच-समझ कर डिज़ाइन किया गया यह प्रोग्राम लक्ज़री वाहन की खरीद के लिए स्मार्ट, आधुनिक एवं प्रत्यास्थ दृष्टिकोण प्रदान करता है।

2017 में भारत में शुरूआत के बाद से लेक्सस ने ओमोतेनाशी के जापानी दृष्टिकोण के साथ अपने हर कार्य में मेहमानों के सम्मान एवं देखभाल को सुनिश्चित किया है। इसी को बढ़ावा देने के लिए लेक्सस इंडिया ने 1 जून 2024 के बाद से भारत में बेचे गए लेक्सस के सभी नए मॉडलों के लिए 8 साल/ 160,000 किलोमीटर की व्हीकल वारंटी की घोषणा की है, यह पहल लक्ज़री कार उद्योग में पहली बार लाई गई है। इसके अलावा, लेक्सस इंडिया हाल ही में लेक्सस केयर सर्विस पैकेज भी लेकर आई थी, जिसमें कम्फर्ट, रिलैक्स और प्रीमियर विकल्प शामिल हैं जो 3 साल/ 60,000 किलोमीटर या 5 साल/ 100,000 किलोमीटर और 8 साल/ 160,000 किलोमीटर में उपलब्ध हैं। यह सर्विस पैकेज कई तरह की पेशकश के साथ उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करता है।

लक्ज़री प्रॉमिस 8 साल की वारंटी, व्यापक लेक्सस लक्ज़री केयर और आधुनिक स्मार्ट ओनरशिप प्लान (जिसे लक्ज़री खरीद को आकर्षक अनुभव बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है) के साथ मन की शांति प्रदान करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read