Homeखेलमैरियट बॉनवॉय लाया आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक्सनक्लु...

मैरियट बॉनवॉय लाया आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक्सनक्लु सिव क्रिकेट अनुभव

500 से अधिक ‘मैरियट बॉनवॉय मोमेंट्स’ का मौका; ‘गोल्डन टिकट’ के जरिए उठाएं फाइनल मुकाबलों का लुत्फ  

नई दिल्ली | 22 जनवरी 2026 — मैरियट इंटरनेशनल का पुरस्कार विजेता ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म मैरियट बॉनवॉय अपने सदस्यों को आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के ज़रिये क्रिकेट के रोमांच से रूबरू कराने के लिए तैयार है। भारत और श्रीलंका में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए कंपनी ने खास तौर पर कई अनुभव सजाए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के साथ वैश्विक साझेदारी के तहत, मैरियट बॉनवॉय के सदस्य 500 से अधिक विशेष ‘मैरियट बॉनवॉय मोमेंट्स’ का लाभ उठा सकेंगे।

इन अनुभवों में दो सदस्यों को मैरियट बॉनवॉय गोल्डन टिकट जीतने का अवसर भी मिलेगा। इस टिकट के जरिए विजेता अपने किसी साथी के साथ आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबलों के रोमांच का गवाह बन सकेंगे। एक गोल्डन टिकट मैरियट बॉनवॉय पॉइंट्स के माध्यम से सबसे अधिक बोली लगाने वाले सदस्य को मिलेगा, जबकि दूसरा टिकट एक वैश्विक लॉटरी के ज़रिये दिया जाएगा। गैर-सदस्य भी मुफ्त में पंजीकरण कर इस अवसर का हिस्सा बन सकते हैं।

मैरियट बॉनवॉय के सदस्य अपने पॉइंट्स का उपयोग कर 500 से अधिक विशेष अनुभवों (मैरियट बॉनवॉय मोमेंट्स) के लिए बोली लगा सकते हैं या उन्हें रिडीम कर सकते हैं। इसमें मैच डे हॉस्पिटैलिटी, मैच से पहले के ‘बियॉन्ड द बाउंड्री’ अनुभव और एंथम किड्स एक्सपीरियंस जैसे विकल्पों के लिए बोली लगा सकते हैं या उन्हें रिडीम कर सकते हैं। एंथम किड्स एक्सपीरियंस के तहत बच्चे राष्ट्रगान के दौरान खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर अपनी सुनहरी यादें संजो सकेंगे।

मैरियट बॉनवॉय मोमेंट्स आज से दुनिया भर के सदस्यों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और समय-समय पर नए अनुभव जोड़े जाते रहेंगे। इनमें ‘1-पॉइंट ड्रॉप्स’ भी शामिल हैं, जिनके तहत भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए सामान्य प्रवेश टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। 2 फरवरी 2026 को ऐसे दस 1-पॉइंट ड्रॉप्स जारी किए जाएंगे, जिन्हें केवल एक मैरियट बॉनवॉय पॉइंट से रिडीम किया जा सकेगा।

मैरियट इंटरनेशनल के एशिया पैसिफिक क्षेत्र के चीफ कमर्शियल ऑफिसर जॉन टूमे ने कहा, “मैरियट बॉनवॉय का उद्देश्य लोगों को उन अनुभवों और पलों के और करीब लाना है, जो उनके लिए सबसे ज़्यादा मायने रखते हैं। आईसीसी के साथ हमारी साझेदारी के ज़रिये हम आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 को एक अलग ही अनुभव के रूप में पेश कर रहे हैं। मैदान की अगली कतार से लेकर पर्दे के पीछे की झलक और प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी तक, हम ऐसी अविस्मरणीय यादें संजोने का अवसर दे रहे हैं, जो टूर्नामेंट खत्म होने के बाद भी प्रशंसकों के दिलों में बनी रहेंगी।”

यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र के चीफ कमर्शियल ऑफिसर एंड्रू वाटसन ने कहा, “क्रिकेट की धड़कन पूरी दुनिया में महसूस की जाती है। आईसीसी के साथ यह साझेदारी हमारे ईएमईए क्षेत्र के सदस्यों को भारत और श्रीलंका में होने वाले टूर्नामेंट का हिस्सा बनने का सहज अवसर देती है। हम चाहते हैं कि मैच के दिन हमारे सदस्यों के लिए सिर्फ खेल न होकर एक यादगार यात्रा बन जाए।”

============

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read