~ पेश है मेट्रो क्रॉसओवर – हर गतिविधि के लिए वर्सेटाइल शूज़~
गुजरात, अहमदाबाद | 16 सितंबर 2025: भारत के प्रमुख फुटवियर ब्रांड मेट्रो शूज़ ने मेट्रो क्रॉसओवर के लॉन्च की घोषणा की है। यह अपनी तरह का पहला मेन्सवियर कलेक्शन है, जो स्नीकर्स और फॉर्मल्स के बीच एक नया स्पेस तैयार करता है। हमेशा गतिशील रहने वाले आधुनिक भारतीय पुरुष के लिए डिज़ाइन किया गया मेट्रो क्रॉसओवर आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन जाता है और उन मौकों पर भी अलग पहचान बनाता है, जो परंपरागत रूप से फॉर्मल वियर्स के लिए आरक्षित माने जाते हैं।
लॉन्च के अवसर पर मेट्रो ब्रांड्स की प्रेसीडेंट, अलीशा मलिक ने कहा, “मेट्रो में, हमारा हमेशा से यह विश्वास रहा है कि फुटवियर को लोगों की जीवनशैली के साथ विकसित होना चाहिए। क्रॉसओवर के साथ हम सिर्फ़ एक नई लाइन लॉन्च नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूरे एक कैटेगरी को फिर से परिभाषित कर रहे हैं। आधुनिक भारतीय पुरुष अब बोर्डरूम और आफ्टर-आवर्स को अलग नहीं मानता, और क्रॉसओवर ठीक उसी लचीली जीवनशैली के लिए बनाया गया है। स्नीकर्स जैसी आरामदायक सुविधा को फॉर्मल डिज़ाइन की शान के साथ जोड़कर, हमने ऐसा शू तैयार किया है जो हमारे ग्राहकों की तरह ही सहजता से हर माहौल में ढल जाता है। सात दशकों से अधिक समय से, मेट्रो गुणवत्ता और नवाचार का पर्याय रहा है, और क्रॉसओवर उस यात्रा का अगला कदम है — एक ऐसा कदम जो इस बात की नई मिसाल कायम करेगा कि भारत स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ कैसे आगे बढ़ता है।”
“A Sneaker, Dressed Up” को अपने स्टेटमेंट के रूप में पेश करते हुए, यह कलेक्शन एक स्पष्ट वादा करता है: अब पुरुषों को किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा। क्रॉसओवर सहजता और शान का मेल है, जो हर कदम को स्नीकर्स जैसी आरामदायक अनुभूति और ड्रेस-अप शूज़ जैसा आत्मविश्वास प्रदान करता है।
यह फुटवियर आधुनिक जीवनशैली के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। हर स्टाइल प्रीमियम मैटीरियल और स्नीकर्स-प्रेरित इनोवेशन का संगम है, जो आज के पुरुष की सबसे बड़ी जरूरतें पूरी करता है:
- पूरे दिन आराम: स्ट्रोबेल कंस्ट्रक्शन और अल्ट्रा-कुशनिंग, जो आपके पैरों के अनुरूप ढल जाता है।
- हल्का वजन: ईवीए सोल्स, जो हर कदम को आसान बनाते हैं।
- टिकाऊ प्रदर्शन: हाई-ट्रैक्शन टीपीआर आउटरसोल्स, बेहतर ग्रिप और मूवमेंट के लिए।
- क्लाइमेट कंट्रोल: सांस लेने योग्य निट्स और नमी नियंत्रण, भारत की परिस्थितियों के अनुरूप।
- परिष्कृत कारीगरी: प्रीमियम लेदर और ट्रिम्स, जो शान और आराम के बीच संतुलन बनाए रखते हैं।
यह कलेक्शन लोफ़र-स्नीकर्स हाइब्रिड्स, निट स्लिप-ऑन्स, निट लेस-अप्स और एलीवेटेड स्नीकर्स शामिल हैं – हर मौके के लिए एक शूज़, बिना किसी समझौते के। और बिना किसी समझौते के ही नज़रिए में स्पष्टता आती है।
मेट्रो क्रॉसओवर कलेक्शन अब पूरे देशभर में मेट्रो शूज़ स्टोर्स पर और ऑनलाइन उपलब्ध है। क्रॉसओवर पहनकर पुरुषों के फुटवियर का भविष्य अनुभव करें।


