
मनोरथी परिवार द्वारा 5 करोड़ 4 लाख रुपये और श्री मोरारीबापू-चित्रकूटधाम द्वारा 5 लाख रुपये का दान
23 सितंबर 2025: श्री धाम बरसाना में श्री मोरारीबापू के व्यासपीठ पर चल रही रामकथा में श्री माताजी गौशाला के लिए भारी दान मिला है। मनोरथीसंघवी परिवार द्वारा 5 करोड़ 4 लाख रुपये और श्री मोरारीबापूचित्रकूटधाम, तलगाजरडा द्वारा 5 लाख रुपये का दान दिया गया है।
मथुरा के पास स्थित श्री धाम बरसाना में श्री माताजी गौशाला की सेवा के लिए पिछले शनिवार से श्री मोरारीबापू के व्यासपीठ पर रामकथा ‘मानस गौ सूक्त’ का गायन हो रहा है। श्री रमेश बाबाजी महाराज इस गौशाला के संस्थापक रहे हैं, जहाँ 65 हजार से अधिक गायों की सेवा की जा रही है।
श्री मोरारीबापू द्वारा की जाने वाली रामकथा मात्र क्रियाकांड न बने, यह उनका स्थायी उद्देश्य रहा है, तब यहाँ की रामकथा गौसेवा के उद्देश्य से है। यहाँ मनोरथी श्री हरेशभाईसंघवी परिवार द्वारा 5 करोड़ 4 लाख रुपये और श्री मोरारीबापूचित्रकूटधाम, तलगजरडा द्वारा 5 लाख रुपये का दान हुआ है। उल्लेखनीय है कि, श्री मोरारीबापू किसी भी उपक्रम या व्यासपीठ संबंधी अपील में, श्री चित्रकूटधाम, तलगजरडा द्वारा तुलसीपत्र भाव के साथ सहयोगी बनते ही रहे हैं। इस रामकथा में श्री माताजी गौशाला के लिए भारी दान प्राप्त हो रहा है।

