Homeगुजरातविश्व पर्यावरण दिवस पर केवल प्रतीक नहीं, प्रेरणा बने मोरारी बापू

विश्व पर्यावरण दिवस पर केवल प्रतीक नहीं, प्रेरणा बने मोरारी बापू

विश्व पर्यावरण दिवस पर भावनगर एयरपोर्ट से शुरू हुआ वृक्षारोपण अभियान एक ही दिन में आंदोलन बनकर फैल गया

गुजरात, अहमदाबाद 6 जून 2025: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भावनगर एयरपोर्ट पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में विख्यात आध्यात्मिक गुरू मोरारी बापू ने अपने कर-कमलों से पौधारोपण कर एक प्रेरणादायक पहल की, जिसने एक ही दिन में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान का रूप ले लिया।

राम कथा के माध्यम से सनातन धर्म की शीतलता फैलाने वाले मोरारी बापू पर्यावरण के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने राजकोट में एक संपूर्ण राम कथा भी आयोजित की थी, जो वृक्षों को समर्पित थी।

भावनगर एयरपोर्ट कार्यक्रम के दौरान, मोरारी बापू ने स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करते हुए सुझाव दिया कि आसपास के क्षेत्रों में नियमों के अनुसार और भी वृक्ष लगाए जा सकते हैं। उनके इस सहज सुझाव से तुरंत ही एक बड़े वृक्षारोपण अभियान की नींव रखी गई। राजकोट स्थित वृद्धाश्रम संस्था का संपर्क किया गया।

निलेश वावड़िया के अनुसार, वृद्धाश्रम संस्था के विजयभाई डोबरिया और मित्तलभाई खेतानी ने 24 घंटे से भी कम समय में इस प्राकृतिक कार्य को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया। इस प्रकार, विश्व पर्यावरण दिवस पर एक छोटा-सा प्रतीकात्मक आयोजन अब व्यापक वृक्षारोपण अभियान में बदल गया है, और सैकड़ों पेड़ लगाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read