
गुजरात, अहमदाबाद | 26 जुलाई 2025: राजस्थान के झालावाड़ ज़िले में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पीपलोद गांव की एक प्राथमिक स्कूल की कक्षा की छत गिरने से सात बच्चों की मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में कई अन्य बच्चे घायल भी हुए हैं।
इस दुखद घटना पर प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। बापू ने प्रत्येक परिवार को 15,000-15,000 रूपए की सहायता अर्पित की है। कुल 1,05,000 रूपए की यह राशि ट्रस्ट द्वारा स्थानीय राम कथा श्रोताओं की मदद से पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
स्विट्जरलैंड के दावोस में राम कथा सुना रहे पूज्य बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

