
गुजरात, अहमदाबाद | 19 जुलाई 2025: हाल ही में गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में कई दुःखद घटनाएं हुई हैं, जिनमें बच्चों सहित कई लोगों की असमय मृत्यु हो गई। दो दिन पहले भावनगर के कालियाबीड क्षेत्र में एक कार की टक्कर से दो लोगों की मृत्यु हो गई।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और राम कथा वाचक पूज्य मोरारी बापू ने इन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की है और शोकसंतप्त परिवारों को प्रत्येक को 15,000-15,000 रूपए की आर्थिक सहायता अर्पित की है। दोनों परिवारों को कुल 30,000 रूपए की राशि दी गई है।
एक अन्य घटना में तलाजा तालुका के पावठी गांव में कार के अंदर दम घुटने से दो मासूम बच्चों की मृत्यु हो गई। इनके परिजनों को भी 15,000-15,000 रूपए की सहायता दी गई है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जमा की गई है।
तीसरी घटना जामकंडोरणा के पास पादरिया गांव की है, जहां तालाब में डूबने से तीन बच्चों की जान चली गई। मोरारी बापू ने इन परिवारों को 15,000-15,000 रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। यह वितीय सेवा अतुल ऑटो के श्री महेन्द्रभाई पटेल द्वारा पहुंचाई जाएगी।
पूज्य मोरारी बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की है और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

