Homeगुजरातलखनऊ और केन्या की दुर्घटनाओं में मृतकों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि

लखनऊ और केन्या की दुर्घटनाओं में मृतकों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि

अहमदाबाद, गुजरात | 24 जून 2026 | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग क्लास में आग लगने की दुखद घटना में 15 विद्यार्थियों के असामयिक निधन का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही पूज्य मोरारी बापू ने दिवंगत विद्यार्थियों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। हनुमानजीकी सांत्वना स्वरूप पूज्य बापू ने प्रत्येक परिवार को ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।  कुल ₹2,25,000 की सहायता राशि रामकथा के श्रोता द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराई जाएगी।

दूसरी ओर, अफ्रीका के पश्चिमी केन्या के पोकोट क्षेत्र में एक खदान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार काजियाडो प्रांत में एक मकान के ढह जाने से 4 लोगों की जान चली गई। इन अत्यंत दुखद घटनाओं के समाचार प्राप्त होने पर पूज्य बापू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि अर्पित की है।

पूज्य बापू द्वारा इन सभी दिवंगतों के परिवारों के लिए प्रति परिवार ₹15,000 के अनुसार कुल ₹3,45,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। यह राशि रामकथा के नैरोबी स्थित एक श्रोता द्वारा स्थानीय मुद्रा में संबंधित परिवारों तक पहुंचा दी गई है।

पूज्य मोरारी बापू ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति एवं सद्गति के लिए हनुमानजी के श्चरणों में प्रार्थना की है तथा शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read