
- “Swiggy for Work” (स्वीगी फॉर वर्क) के तहत “Bill to Company” (बिल टू कंपनी) फीचर लॉन्च, कॉरपोरेट फूड और डाइनिंग व्यय प्रबंधन के लिए अपने तरह का पहला एकीकृत समाधान
- कॉरपोरेट यात्री अब 720+ शहरों में 2.6 लाख+ रेस्तरां से फूड डिलीवरी और 50+ शहरों में 40,000+ Dineout (डाइनआउट) पार्टनर रेस्तरां में डाइन-आउट का लाभ ले सकेंगे
गुरुग्राम | 11 नवंबर 2025: मेकमायट्रिप के SaaS-आधारित कॉरपोरेट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्मmyBizऔर भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफ़ॉर्मSwiggy (Swiggy Ltd., NSE: SWIGGY / BSE: 544285) ने आज एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग का उद्देश्य देश भर में लाखों कॉरपोरेट यात्रियों के लिए भोजन से जुड़े व्यय प्रबंधन को सरल और सुव्यवस्थित बनाना है।
टेक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ myBizभारत में कॉरपोरेट यात्रा के प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म के रूप में स्थापित है और 75,000+ कॉरपोरेट्स और SMEs को सेवाएँ प्रदान करता है। उड़ान, होटल, ग्राउंड ट्रांसपोर्ट, वीज़ा और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी जटिल यात्रा श्रेणियों को सुव्यवस्थित करने के बाद, अब myBizऔर Swiggyमिलकरव्यवसायिक यात्राओं में भोजन खर्च, जो भारत के कॉरपोरेट यात्रा व्यय का 11% से अधिकहिस्सा है, को सरल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस साझेदारी के तहत, कॉरपोरेट यात्रीSwiggyऐप पर ‘Swiggy for Work’ के माध्यम से भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं और भुगतान सीधेmyBizकॉरपोरेट वॉलेटसे कर सकते हैं।
यह सुविधा 720+ शहरों में 2.6 लाख+ रेस्तरांपर डिलीवरी और 50+ शहरों में 40,000+ SwiggyDineoutपार्टनर रेस्तरांमें डाइन-आउट तक विस्तार पाती है।
इस एकीकृत समाधान कीमुख्य विशेषताहै “Bill to Company” फीचर, जो व्यक्तिगत भुगतान और रसीदों के प्रबंधन की आवश्यकता को समाप्त कर देता है। सभी लेन-देन स्वतः ही कंपनी के व्यय प्रबंधन सिस्टम में दर्ज हो जाते हैं, जिससेफाइनेंस टीम को वास्तविक समय में स्पष्ट दृश्यतामिलती है औरकॉरपोरेट यात्रा नीतियों का अनुपालनसुनिश्चित होता है।
कर्मचारियों के लिए इसका उपयोग करना भी बेहद सरल है — उन्हें केवल एक बार अपनी कॉरपोरेट ID से ऑथेंटिकेशन करना होता है, जिसके बाद वे तुरंत इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
मेकमायट्रिप के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ,श्री राजेश मागोने कहा,“myBizने लगातार उन परिचालन चुनौतियों को हल करके उद्योग में अग्रणी भूमिका निभाई है, जो कंपनियों के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। इस साझेदारी के माध्यम से Swiggyके विस्तृत रेस्तरां नेटवर्क और डिलीवरी इंफ्रास्ट्रक्चर को myBizके कॉरपोरेट ट्रैवल इकोसिस्टम से जोड़कर, हम व्यावसायिक यात्रा के दौरान भोजन व्यय प्रबंधन की जटिलताओं को सरल बना रहे हैं। हमारा उद्देश्य कॉरपोरेट यात्रा को कर्मचारियों और वित्त टीमों, दोनों के लिए शुरू से अंत तक अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना है।”
Swiggyफूड मार्केटप्लेस के सीईओश्री रोहित कपूरने कहा,“व्यावसायिक यात्रा करने वाले जानते हैं कि कठिनाई अक्सर बैठक में नहीं, बल्कि भोजन की व्यवस्था और उसके खर्च की रसीदों को संभालने में होती है। myBizके साथ यह साझेदारी इस परेशानी को दूर करती है। अब बिज़नेस ट्रैवलर्स Swiggyके विशाल नेटवर्क से कहीं भी भोजन मंगवा सकते हैं या शहर में अपने पसंदीदा रेस्तरां में भोजन कर सकते हैं, और भुगतान सीधे myBizवॉलेट से हो जाएगा। एक बार कॉरपोरेट आईडी से ऑथेंटिकेशन हो जाने पर पूरी प्रक्रिया बिल्कुल सामान्य Swiggyऑर्डर जैसी ही होती है,चेकआउट से पहले बस ‘Corporate Mode’ चुनना होता है। यह एक सरल लेकिन प्रभावी समाधान है, जो समय की बचत करता है, झंझट कम करता है और व्यावसायिक यात्रा को और अधिक सुगम बनाता है।”
‘Swiggy for Work’ के ‘Bill to Company’ फीचर के अलावा, उपयोगकर्ताओं को Swiggyकेकॉरपोरेट रिवॉर्ड्स प्रोग्रामके तहत फ़ूड, डाइनआउट और इंस्टामार्ट सहित सभी यूनिट्स पर विशेष रिवॉर्ड्स और ऑफ़र्स मिलेंगे। यह प्रोग्राम मई में 30+ शहरों के 7,000 टेक पार्कोंमें लॉन्च किया गया था और इसे अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। केवलछह महीनों में, यह बढ़कर 27,000+ कॉरपोरेट्स और 2.5 लाख से अधिक प्रमाणित उपयोगकर्ताओंतक पहुँच गया है।
+++++++++

