
- मोनोक्रोमः रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक, फुल भीतरी और बाहरी ट्रीटमेन्ट के साथ सदाबहार ऑल-ब्लैक लुक को नए स्तर तक ले जाती है
- आकर्षक लुकः रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक एक्सक्लुज़िव 635PS, 750Nm 4.4-लीटर ट्विन टर्बो MHEV V8 पेट्रोल इंजन के साथ शानदार परफोर्मेन्स देने वाली लक्ज़री एसयूवी है
- शानदार फिनिशः इसके असाधारण शिल्पकौशल और स्पोर्ट्स फिनिश के साथ इसे स्टेल्दी ट्रीटमेन्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जो आत्मविश्वास को ज़बरदस्त तरीके से बढ़ाती है
03 जुलाई, 2025: ‘डिप्ड इन ब्लैक’ के रूप में, रेंज रोवर ने आज रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक का प्रीव्यू किया, जिसमें उत्कृष्ट फीचर्स और डीटेलिंग के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। शानदार लक्ज़री परफोर्मेन्स देने वाली एसयूवी के रूप में रेंज रोवर की स्पोर्ट एसवी प्रतिष्ठा पर आधारित यह पेशकश 2025 के अंत तक ऑर्डर पर उपलब्ध होगी- जो ऑल ब्लैक लुक के सदाबहार आकर्षण का जश्न मनाती है, जिसके विनिर्देशन पहले से रेंज रोवर स्पोर्ट्स क्लाइंट्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। पहली बार पेश की गई विशेष ब्लैक फिनिश के साथ रेंज रोवर एसवी राउंडेल और फ्रंट ग्रिल पर ब्राण्ड बैजेज़ स्टेल्थ-जैसी स्पोर्टिंग लक्ज़री की साहसिक एवं चुनौतीपूर्ण व्याख्या करते प्रतीत होती है।
रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक ब्राण्ड के लिए अधिक प्रयोजन उन्मुख कैरेक्टर पर आधारित है। बाहर की ओर हर डीटेल को ग्लॉस ब्लैक फिनिश में बदला गया है, जो अब तक की सबसे पावरफुल रेंज रोवर स्पोर्ट को और भी प्रभावशाली बनाता है।
मार्टिन लिम्पर्ट, ग्लोबल मैनेजिंग डायरेक्टर, रेंज रोवर ने कहा, ‘‘रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक, स्पोर्टिंग लक्ज़री का प्रतिनिधित्व करती है; जो अपने आप में बोल्ड स्टेटमेन्ट है। हमने ऐसा वाहन बनाया है जो मजबूती के साथ समझौता किए बिना, प्योर पावर एवं परफोर्मेन्स के संयोजन के साथ उपभोक्ताओं को खूब लुभाता है। रेंज रोवर की डिज़ाइन टीम ने इसे इस तरह से डिज़ाइन किया है कि यह ब्लैक पैक्स या विकल्पों के साथ पहले से कहीं आगे निकल गई है; हर एक भीतरी और बाहरी एलीमेन्ट को बेहतरीन नार्विक ब्लैक ट्रीटमेन्ट दिया गया है; इसे देखकर ऐसा लगता है मानो वाहन को ग्लॉस में डिप किया गया हो। हमने पहली बार रेंज रोवर में नई फिनिश के साथ डीटेल पर ज़्यादा ध्यान दिया है, जो सही मायनों में हमारे शिल्प कौशल को दर्शाता है।’
रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक
रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक स्पोर्टिंग के दृष्टिकोण को नए स्तर तक ले जाती है। ऑल ब्लैक थीम पर आधारित रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक, अपनी नार्विक ब्लैक बॉडी और फुल नार्विक ग्लॉस ब्लैक बाहरी पैक के साथ बेहद आकर्षक लगती है, इसका मस्कुलर स्टांस और आकर्षक लुक इसकी मौजूदगी को और मजबूत बना देते हैं।
ब्लैक पेंटेड कार्बन फाइबर बोनेट, ग्लॉस ब्लैक ब्रेक कैलिपर्स और ग्लॉस ब्लैक क्वैड एक्ज़हॉस्ट से युक्त, ग्लॉस ब्लैक फोर्ज्ड 23 इंच एलॉय व्हील्स इसके फुल मोनोक्रोम फिनिश को और भी शानदार बनाते हैं। हर ऐप्लीकेशन में ब्लैक को बेहतरीन तरीके से व्यक्त किया गया है- खासतौर पर टेलगेट पर नया ब्लैक सेरेमिक एसवी राउंडेल इसे शानदार लुक देता है।
बेहतरीन परफोर्मेन्स देने वाली एसयूवी का गहरा और प्रयोजन-उन्मुख इंटीरियर इसके कमांडिंग बाहरीलुक के साथ बखूबी मेल खाता है। नई एसवी ब्लैक के इल्युमिनेटेड ट्रेडप्लेट्स, दरवाज़ा खुलते ही ज़बरदस्त विज़ुअल स्टेटमेन्ट देते हैं। वहीं टेक्टाईल एबनी विंडसर लैदर, स्कल्प्टेड परफोर्मेन्स सीटों को शानदार फिनिश देता है। ग्लॉस ग्राण्ड ब्लैक फिनिशर्स लुक को भीतर से पूरा करते हैं, जो स्पोर्ट्स एटीट्यूड, लक्ज़री और तकनीकी फिनिश का बेहतरीन संयोजन हैं।
रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी अब तक की सबसे पावरफुल और डायनामिक रेंज रोवर स्पोर्ट है, जो रेंज रोवर की बेजोड़ क्षमता, रिफाइनमेन्ट और रीडक्टिव डिज़ाइन के साथ उत्कृष्ट परफोर्मेन्स और गतिशीलता का बेहतरीन संयोजन है। इसके परफोर्मेन्स को और बेहतर बनाने वाली टेक्नोलॉजी की बात करें तो इस वर्ग में सबसे आधुनिक सस्पेंशन सिस्टम-3 डी डायनामिक सस्पेंशन, तथा एक सेंसरी ऑडियो सिस्टम ‘बॉडी एण्ड सॉल सीट्स’ शामिल है जो वैलनैस के फायदे देता है। 635PS, 750Nm] 4-4लीटर ट्विन टर्बो MHEV V8 पेट्रोल इंजन से पावर्ड रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक 3.6 सैकण्ड में 0-60mph का एक्सेलरेशन और 180mph की टॉप स्पीड देती है।
रेंज रोवर अब वैश्विक स्तर पर लेकर आए हैं नया विशेष रूप से ट्यून किया गया रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी; जो रेवोल्यूशनरी 6 डी डायनामिक्स टेक्नोलॉजी, 635PS ट्विन टर्बो V8 माइल्ड-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ 165mph की टॉप स्पीड देता है। क्लाइंट्स अब www.rangerover.com पर रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी को कॉन्फ़िगर कर सकते हैं।
रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक का प्रीव्यू गुरूवार 10 से रविवार 13 जुलाई 2025 के बीच गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड, यूके में होगा। यह 2025 के अंत तक क्लाइंट्स के लिए ऑर्डर पर उपलब्ध होगी।

