Homeगुजरातऑनलाइन एफडी बुकिंग प्लेटफॉर्म स्टेबल मनी ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन...

ऑनलाइन एफडी बुकिंग प्लेटफॉर्म स्टेबल मनी ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की फंडामेंटम पार्टनरशिप से ₹173 करोड़ जुटाए

9.1% तक ब्याज, तुरंत निकासी, सेविंग्स अकाउंट की जरूरत नहीं और आरबीआई समर्थित डीआईसीजीसी बीमा ₹5 लाख तक जैसी सुविधाएं उपलब्ध

गुजरात, अहमदाबाद 13 जून 2025 – भारत का पहला डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश प्लेटफॉर्म स्टेबल मनी (Stable Money) ने सीरीज़-बी फंडिंग राउंड में ₹173 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड का नेतृत्व फंडामेंटम पार्टनरशिप ने किया, जिसकी स्थापना इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार के शिल्पकार नंदन नीलकेणी ने की है। आदित्य बिड़ला वेंचर्स ने भी भाग लिया, और मौजूदा निवेशकों Z47, RTP ग्लोबल, और लाइटस्पीड ने भी अपने विश्वास को दोहराया। यह फंडिंग स्टेबल मनी की पिछली सीरीज़-ए राउंड के सिर्फ दस महीने बाद आई है, जो इसके तेज़ विकास और निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है।

स्टेबल मनी कई फिक्स्ड-इनकम निवेश विकल्प प्रदान करता है—जैसे कि 9.1% तक ब्याज दर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट, एफडी के आधार पर सुरक्षित क्रेडिट कार्ड, और स्टेबल बॉन्ड्स (Stable Broking Private Limited द्वारा संचालित)। उपयोगकर्ता 200 से अधिक बैंकों की एफडी दरों की तुलना कर सकते हैं, 3 मिनट में एफडी बुक कर सकते हैं, 7-दिन की ट्रायल एफडी पा सकते हैं और बिना किसी बचत खाता खोले त्वरित निकासी कर सकते हैं।

2022 में लॉन्च होने के बाद से, स्टेबल मनी ने देशभर में 20 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को जोड़ा है और इसका कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट ₹3,000 करोड़ के पार पहुंच गया है। गुजरात में 90 हजार से अधिक लोग स्टेबल मनी के साथ सुरक्षित और पूर्वानुमानित रिटर्न के लिए जुड़े हुए हैं।

भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट आज भी सबसे विश्वसनीय वित्तीय उत्पाद माना जाता है, जिसे वर्तमान में 23 करोड़ से अधिक लोग होल्ड करते हैं। यह बाज़ार हर साल 12% की दर से लगातार बढ़ रहा है। गुजरात में इसका दायरा भी विशाल है: यहां 1.8 करोड़ से अधिक एफडी हैं, जिनमें कुल जमा ₹7 लाख करोड़ से अधिक है (आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार)। फिर भी, यह इकोसिस्टम आज भी काफी हद तक ऑफलाइन और कम प्रभावी बना हुआ है—जहां भारत की 94% एफडी 8% से कम ब्याज अर्जित कर रही हैं। स्टेबल मनी इसी अंतर को दूर करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

इस दिशा में, स्टेबल मनी देश के प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंकों, एनबीएफसी और अन्य अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के साथ साझेदारी करता है, जो देश में सबसे अधिक ब्याज दरों वाली एफडी पेश करते हैं। ये सभी एफडी 100% डिजिटल रूप से बुक की जाती हैं और डीआईसीजीसी द्वारा ₹5 लाख तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। (डीआईसीजीसी भारतीय रिज़र्व बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।)

इसके साथ ही स्टेबल बॉन्ड्स के लॉन्च के बाद अब निवेशक अदाणी, मुथूट और आईआईएफएल जैसे अग्रणी जारीकर्ताओं के SEBI द्वारा विनियमित शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म बॉन्ड्स में मात्र ₹1,000 से निवेश कर सकते हैं और 12% तक रिटर्न कमा सकते हैं।

फिक्स्ड इनकम निवेश को डिजिटाइज़ करके, स्टेबल मनी इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुलभ बना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read