Homeआईपीओपार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO सोमवार, 4 अगस्त, 2025 को...

पार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के IPO सोमवार, 4 अगस्त, 2025 को जारी होंगे, जिसका प्राइस बैंड 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए 160 – 170 रुपये होगा

  • 36,49,800 तक इक्विटी शेयरों का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम।
  • DRHP फाइल करने के बाद, IPO से पहले 7,25,000 इक्विटी शेयरों के ज़रिए पैसे जुटाए गए।
  • प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड 160 – 170 रुपये होगा।
  • न्यूनतम 1600 इक्विटी शेयरों और इसके बाद 800 इक्विटी शेयरों के गुणकों के लिए बोली लगाई जा सकती है।
  • एंकर निवेशकों के लिए निर्गम शुक्रवार, 1 अगस्त, 2025 को शुरू होगा।
  • निर्गम के आरंभ की तिथि – सोमवार, 4 अगस्त, 2025 तथा निर्गम के समापन की तिथि – बुधवार, 6 अगस्त, 2025 होगी।
  • कर्मचारियों के लिए 68,800 इक्विटी शेयरों का आरक्षण।
  • बोली लगाने वाले योग्य कर्मचारियों को ऑफर मूल्य पर प्रति इक्विटी शेयर 8 रुपये के बराबर की छूट दी जाएगी।
  • फ्लोर प्राइस, इक्विटी शेयरों के फेस वैल्यू का 16 गुना है, और कैप प्राइस इक्विटी शेयरों के फेस वेल्यू का 17 गुना है।

अहमदाबाद | 28 जुलाई 2025: पार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (“कंपनी”) की स्थापना साल 2005 में हुई थी, जो विद्युत उपकरणों के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है। कंपनी बेहतरीन गुणवत्ता, शानदार डिज़ाइन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देती है और इसे तकनीकी रूप से इंजीनियर किए गए उत्पादों में विशेषज्ञता हासिल है। अब कंपनी अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (“IPO” या “ऑफ़र”) सोमवार, 4 अगस्त, 2025 को जारी करेगी, जो बुधवार, 6 अगस्त, 2025 को बंद होगा। कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर (“इक्विटी शेयर”) का प्राइस बैंड 160 – 170 रुपये निर्धारित किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली/निर्गम की अवधि शुक्रवार, 1 अगस्त, 2025 को होगी, जो निर्गम खुलने की तारीख से ठीक एक कार्य दिवस पहले है।

कंपनी प्रति शेयर ₹10 के अंकित मूल्य वाले 29,24,800 तक के इक्विटी शेयरों (“इक्विटी शेयर”) का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम जारी कर रही है। यह प्रति इक्विटी शेयर ₹160 – ₹170 प्रति इक्विटी शेयर के निर्गम मूल्य (जिसमें ₹150 से ₹160 प्रति शेयर का प्रीमियम भी शामिल है) पर नकद में पेश किया गया है, जिसका कुल योग ₹4,966.31 लाख (“सार्वजनिक निर्गम”) तक होगा। इसमें से, ₹10 अंकित मूल्य के 1,46,400 इक्विटी शेयर ₹170 प्रति शेयर के हिसाब से मार्केट मेकर के लिए सब्सक्रिप्शन हेतु आरक्षित रहेंगे (“मार्केट मेकर हेतु आरक्षित भाग”), जिसका कुल योग ₹248.88 लाख तक होगा। साथ ही, 68,800 इक्विटी शेयर योग्य कर्मचारियों (जैसा कि इसके बाद परिभाषित किया गया है) के सब्सक्रिप्शन के लिए आरक्षित (“कर्मचारियों हेतु आरक्षित भाग”) होंगे, जिसका कुल योग ₹111.112 लाख तक होगा। कंपनी अपने BRLM से सलाह करके, कर्मचारियों हेतु आरक्षित भाग में बोली लगाने वाले योग्य कर्मचारियों को ऑफर मूल्य पर 5% तक की छूट (₹8 प्रति इक्विटी शेयर के बराबर) (“कर्मचारी छूट”) दे सकती है। सार्वजनिक निर्गम में से मार्केट मेकर हेतु आरक्षित भाग, कर्मचारियों हेतु आरक्षित भाग और आईपीओ से पहले जुटाई गई राशि (DRHP फाइल करने के बाद) को घटाकर, यानी ₹10/- अंकित मूल्य वाले 7,25,000 इक्विटी शेयरों का, ₹170 प्रति इक्विटी शेयर के नकद निर्गम मूल्य पर, कुल ₹4,606.32 लाख तक के निर्गम को “निवल निर्गम” कहा जाएगा। सार्वजनिक निर्गम और निवल निर्गम, हमारी कंपनी की निर्गम के बाद की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का क्रमशः 21.40% और 19.82% होंगे।

यह निर्गम संशोधित प्रतिभूति संविदा (विनियमन) नियम, 1957 (“SCRR”) के नियम 19(2)(b), सेबी आईसीडीआर विनियमों के नियम 229 (2) और विनियम 253 का पालन करते हुए बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के ज़रिए किया जा रहा है। इसके तहत, कुल निर्गम का 50% से अधिक हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (“QIBs”) (जिसे “QIB भाग” कहा जाएगा) को समानुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध नहीं होगा, बशर्ते कि हमारी कंपनी, बुक रनिंग लीड मैनेजर की सलाह पर तथा सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार QIB भाग का 60% तक हिस्सा एंकर निवेशकों को अपने विवेक से (“एंकर निवेशक भाग”) आवंटित कर सकती है, जिसमें से एक-तिहाई हिस्सा घरेलू म्यूचुअल फंडों के लिए आरक्षित होगा, बशर्ते घरेलू म्यूचुअल फंडों से एंकर निवेशक आवंटन मूल्य पर या उससे अधिक पर वैध बोलियाँ प्राप्त हुई हों। जो प्रस्ताव मूल्य या उससे ऊपर प्राप्त वैध निविदा के अधीन है। हालांकि, एंकर निवेशकों के हिस्से में सब्सक्रिप्शन कम होने या आवंटन नहीं होने की स्थिति में, शेष इक्विटी शेयरों को ‘निवल QIB हिस्से’ में जोड़ा जाएगा। इसके बाद, ‘निवल QIB हिस्से’ के 5% हिस्से को आनुपातिक आधार पर केवल म्युचुअल फंड के आवंटन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, और निवल QIB हिस्से के बाकी बचे भाग को सभी QIBs निवेशकों को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें म्युचुअल फंड भी शामिल है, जो निर्गम मूल्य या उससे ऊपर प्राप्त वैध निविदा के अधीन है। हालाँकि, अगर म्यूचुअल फंडों की कुल मांग निवल QIB हिस्से के 5% से कम हो, तो म्यूचुअल फंड हिस्से में आवंटन के लिए उपलब्ध शेष इक्विटी शेयरों को QIBs को आनुपातिक रूप से आवंटित करने के लिए बचे हुए निवल QIB हिस्से में शामिल कर लिया जाएगा। इसके अलावा, (i) गैर-संस्थागत निविदाकर्ताओं को अनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए निवल निर्गम का 15% से कम नहीं उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें से (a) इसका एक-तिहाई हिस्सा उन आवेदकों के लिए आरक्षित होगा, जिनका आवेदन आकार दो लॉट से अधिक का हो और ऐसे लॉट की राशि ₹10 लाख से अधिक न हो; तथा (b) इसका दो-तिहाई हिस्सा उन आवेदकों के लिए आरक्षित होगा, जिनका आवेदन आकार ₹10 लाख से अधिक का हो, बशर्ते कि यदि खंड (a) या (b) में बताई गई उप-श्रेणियों में से किसी एक में बिना सब्स्क्राइब किया गया हिस्सा बचता है, तो उसे गैर-संस्थागत निवेशकों की दूसरी उप-श्रेणी के आवेदकों को आवंटित किया जा सकता है; तथा (ii) उन व्यक्तिगत निवेशकों को आवंटन के लिए निवल निर्गम का 35% से कम नहीं उपलब्ध कराया जाएगा, जो सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार न्यूनतम आवेदन आकार के लिए आवेदन करते हैं; जो प्रत्येक मामले में उनसे निर्गम मूल्य या उससे ऊपर प्राप्त वैध निविदा के अधीन है। इसके अलावा, कर्मचारी आरक्षण हिस्से के तहत आवेदन करने वाले योग्य कर्मचारियों को इक्विटी शेयर पूंजी का आनुपातिक आधार पर आवंटन किया जाएगा, जो उनकी ओर से प्राप्त होने वाली वैध निविदा के अधीन है। बोली लगाने वाले सभी निवेशकों के लिए निर्गम में भाग लेने हेतु एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट (“ASBA”) प्रक्रिया का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें अपने संबंधित ASBA अकाउंट (जैसा कि आगे परिभाषित किया गया है) का विवरण देना होगा, जिसमें उनसे संबंधित बोली की रकम को सेल्फ सर्टिफाइड सिंडिकेट बैंक (“SCSBs”) या UPI मैकेनिज़्म के ज़रिए, जैसा भी मामला हो, उनकी बोली राशि की सीमा तक ब्लॉक कर दिया जाएगा। एंकर निवेशकों को ASBA प्रक्रिया के माध्यम से इस निर्गम में भाग लेने की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, इस ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के पृष्ठ 287 पर “निर्गम की प्रक्रिया” देखें।

बोली लगाने वाले सभी निवेशकों (एंकर निवेशकों को छोड़कर) के लिए निर्गम में भाग लेने हेतु एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट (“ASBA”) प्रक्रिया का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें अपने संबंधित बैंक अकाउंट का विवरण देना होगा, जिसमें उनसे संबंधित बोली की रकम को SCSBs द्वारा उनकी बोली राशि की सीमा तक ब्लॉक कर दिया जाएगा। एंकर निवेशकों को ASBA प्रक्रिया के माध्यम से इस प्रस्ताव में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

होराइजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस प्रस्ताव के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर (“BRLM”) की भूमिका में है।

पार्थ इलेक्ट्रिकल्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के इक्विटी शेयरों को NSE के इमर्ज प्लेटफॉर्म (NSE इमर्ज) पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read