- अब तक की किसी भी रेंज रोवर से ज्यादा शांत, ज्यादा प्रतिक्रियाशील और ज्यादा टॉर्क देने वाली पहली रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, रेंज रोवर के लग्जरी डीएनए और रिडक्टिव डिजाइन को और निखारती है
- दो 260 kW मोटरें V8 स्तर की ताकत देती हैं – 405 kW तक पावर और ज्यादा टॉर्क (850 Nm), 600 किमी तक (WLTP) रेंज1– इसके साथ आपको तेज, बेहद शांत, स्मूद और ऊर्जा-कुशल ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।
- रेवोल्यूशनरी ट्रैक्शन मैनेजमेंट महज 50 मिलीसेकंड में प्रतिक्रिया देता है – पेट्रोल-डीजल इंजन के मुकाबले 100 गुना तेज। इससे किसी भी सतह पर रेंज रोवर की लीजेंडरी ऑल-टेरेन क्षमता से कोई समझौता नहीं होता; 900 मिमी तक गहरे पानी से गुजरने की क्षमता भी बरकरार है
- उद्योग में अग्रणी डबल-स्टैक्ड 118.5 kWh बैटरी, 800-वोल्ट तकनीक और स्प्लिट-चार्जिंग की बदौलत डीसी चार्जिंग पर 10-80 प्रतिशत चार्जिंग महज 22 मिनट में, जबकि 10 मिनट में 220 किमी की (WLTP) रेंज2
- ‘पहले रेंज रोवर, फिर इलेक्ट्रिक’ के सिद्धांत पर चलते हुए रेंज रोवर इलेक्ट्रिक का असली और अनन्य रेंज रोवर डिजाइन ज्यों का त्यों रखा गया है; हाईवे रेंज बढ़ाने के लिए सिर्फ एयरोडायनामिक रूप से ऑप्टिमाइज्ड व्हील3 और खास तैयार की गई अंडरबॉडी जोड़ी गई है
- भौतिक परीक्षण के दौरान पृथ्वी की 38 बार परिक्रमा के बराबर दूरी तय की गई, जबकि 2,50,000 घंटे से ज्यादा के वर्चुअल परीक्षण हुए – अब तक की किसी भी रेंज रोवर से ज्यादा
- सिंगल-पेडल ड्राइविंग की बदौलत रेंज रोवर इलेक्ट्रिक 45 डिग्री तक की चढ़ाई आसानी से चढ़ जाती है, जबकि नीचा गुरुत्व केंद्र और ट्विन-चैंबर एयर सस्पेंशन ड्राइविंग डायनामिक्स को और बेहतर बनाते हैं
- 300 पेटेंट आवेदन दाखिल किए गए हैं, जिनमें ThermAssist™ हीट मैनेजमेंट तकनीक और जेएलआर के यूके स्थित इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन मैन्युफैक्चरिंग सेंटर में बनने वाली, रेंज रोवर के अपने डिजाइन की बैटरी व मोटरें शामिल हैं; इसके साथ रेंज रोवर इलेक्ट्रिक अब तक की सबसे ज्यादा पेटेंट वाली रेंज रोवर बनने की उम्मीद है
- माइल्ड-हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और ICE मॉडलों के साथ एक ही आर्किटेक्चर पर तैयार होने वाली रेंज रोवर इलेक्ट्रिक, जेएलआर की लचीली प्रोपल्शन रणनीति की मिसाल है – ये सभी मॉडल यूके के सोलिहल में बनते हैं
- क्यूरेटेड फर्स्ट एडिशन शानदार स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध – बेलग्रेविया ग्रीन, सैंटोरिनी ब्लैक या वारेसिन ब्लू रंगों में और नए पेश किए गए लाइट क्लाउड अल्ट्राफैब्रिक्स™ PU व Kvadrat™ इंटीरियर के साथ
- रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के लिए भारत में अब ऑर्डर शुरू
मुंबई, भारत | 02 सितंबर 2026 | ओरिजिनल लग्जरी SUV कही जाने वाली रेंज रोवर अब इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के साथ उपलब्ध है, जो बेहतर परिष्कार और क्षमता के एक नए युग की घोषणा करती है। 1970 से रेंज रोवर का घर रहे सोलिहल में बनी यह पहली इलेक्ट्रिक रेंज रोवर है। यह रेंज रोवर ब्रांड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अब तक की किसी भी रेंज रोवर से ज्यादा शांत, ज्यादा सहज, ज्यादा प्रतिक्रियाशील और ज्यादा टॉर्क देने वाली रेंज रोवर इलेक्ट्रिक बेमिसाल डिजाइन के साथ असाधारण परिष्कार और चकित कर देने वाली आधुनिकता को जोड़ती है। इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन केबिन का शोर कम करती है और रेंज रोवर की खास खूबियों को और बेहतर बनाती है—बेहतरीन प्रदर्शन, शानदार लग्जरी और हर रास्ते पर दमदार क्षमता।
शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के लिए तैयार किए गए लचीले आर्किटेक्चर में इसे बेहद सहजता से समाहित करते हुए रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में दो परमानेंट मैग्नेट 260 kW इलेक्ट्रिक मोटरें दी गई हैं, जो 405 kW तक पावर और 850 Nm टॉर्क पैदा करती हैं। 600 किमी तक की (WLTP) रेंज1 और 535 किमी तक की रियल-वर्ल्ड रेंज4 के चलते अधिकांश रेंज रोवर ग्राहक अपनी रोजमर्रा की यात्राएं दोबारा चार्ज किए बिना ही पूरी कर सकेंगे।
मार्टिन लिंपर्ट, मैनेजिंग डायरेक्टर, रेंज रोवर, ने कहा: “रेंज रोवर इलेक्ट्रिक एक दशक की सुविचारित इंजीनियरिंग और तकनीकी विकास का नतीजा है, जिसने ओरिजिनल लग्जरी एसयूवी के लिए नया मानदंड स्थापित किया है। रेंज रोवर के उत्कृष्ट परिष्कार के साथ इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन पूरी तरह मेल खाता है और यात्रियों के लिए शांति तथा एकांत आश्रय के अहसास को और गहरा करता है।
“इसके साथ ही, शक्तिशाली और अनुकूलनीय इलेक्ट्रिक पावरट्रेन तथा उन्नत चेसिस तकनीकों के संयोजन से रेंज रोवर की क्षमता के दायरे में कोई समझौता नहीं हुआ है – यही खूबियां हर रेंज रोवर को बेमिसाल, निपुण और वांछनीय बनाती हैं। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक सचमुच अब तक की सबसे निपुण रेंज रोवर बने, यह सुनिश्चित करने के लिए हमने अपने परीक्षण और विकास कार्यक्रमों को मूल योजना से भी कहीं आगे तक ले गए।”
नई तकनीकें हर परिस्थिति में सटीक नियंत्रण देती हैं। इनमें इंटेलिजेंट ड्राइवलाइन डायनामिक्स (IDD) शामिल है, जो ट्रैक्शन खोने से बचाने के लिए पिछला टॉर्क 100 प्रतिशत से शून्य प्रतिशत तक बांटता है; और इंटीग्रेटेड ट्रैक्शन मैनेजमेंट (ITM), जो 50 मिलीसेकंड के भीतर मोटर की गति नियंत्रित करता है और ICE वाहन के मुकाबले 100 गुना तेजी से स्लिप संभालता है।
इंटीग्रेटेड ट्रैक्शन मैनेजमेंट नए सिंगल पेडल मोड के साथ मिलकर काम करता है, जिससे ब्लैक-डायमंड स्की ढलान जितनी तीखी 33 डिग्री तक की चढ़ाई पर भी वाहन को आसानी और सहजता से आगे बढ़ाया जा सकता है, जबकि रोलिंग क्लाइंब में 45 डिग्री तक की चढ़ाई चढ़ी जा सकती है।
मैट बेकर, व्हीकल इंजीनियरिंग डायरेक्टर, जेएलआर, ने कहा: “हर सतह पर सहज आराम और परिष्कार के साथ प्रदर्शन करने की क्षमता ही रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की सबसे बड़ी पहचान है। ये खूबियां बनी रहें, इसके लिए हमने अथक मेहनत की है। कम पकड़ वाले और ऊबड़-खाबड़ इलाकों से लेकर चिकनी, तेज रफ्तार सड़कों तक – हर जगह यह बेहद संतुलित और परिष्कृत बनी रहती है और नियंत्रण तथा आत्मविश्वास का सच्चा अहसास देती है। इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन से संभव हुई नई ड्राइवलाइन कंट्रोल प्रणालियों की प्रतिक्रियाशीलता और सटीकता इसे पूरा सहारा देती है। इस नतीजे पर हमें बहुत गर्व है।”
घर से बाहर चार्जिंग की बात करें तो, उपलब्ध सबसे तेज 350 kW रैपिड डीसी सार्वजनिक चार्जर का इस्तेमाल कर रेंज रोवर इलेक्ट्रिक करीब 22 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है, जबकि अधिकतम चार्ज दर पर चार्ज होते समय 10 मिनट में 220 किमी की (WLTP) रेंज जोड़ लेती है।
पहली इलेक्ट्रिक रेंज रोवर में 344 प्रिज्मैटिक सेल वाली, यूजेबल 118.5 kWh लिथियम-आयन डबल-स्टैक बैटरी लगी है, जो शानदार एनर्जी डेंसिटी देती है। साथ ही इसका एडवांस्ड 800-वोल्ट आर्किटेक्चर तेज और अनुकूलनीय स्प्लिट-चार्जिंग क्षमता प्रदान करता है।
दो परमानेंट मैग्नेट 260 kW इलेक्ट्रिक मोटरें इसी आकार की दूसरी मोटरों के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा टॉर्क पैदा करती हैं और इनमें सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर हैं, जो माइक्रोसेकंड में मापी जाने वाली उल्लेखनीय स्विचिंग स्पीड संभव बनाते हैं तथा हर सतह पर दक्षता और असाधारण प्रदर्शन के बीच संतुलन बिठाते हैं।
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक महज 4.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि ओवरटेकिंग के लिए 80-120 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.7 सेकंड में हासिल करती है।
हमेशा कनेक्टेड
वाहन से दूर होने पर भी ग्राहक नए रेंज रोवर ऐप के जरिए अपनी रेंज रोवर इलेक्ट्रिक से जुड़े रह सकते हैं। हथेली पर मौजूद उपयोगी सुविधाओं के साथ ग्राहक केबिन प्यूरिफिकेशन या हीटेड स्टीयरिंग व्हील चालू कर सकते हैं, वाहन लॉक है या नहीं यह देख सकते हैं, उसकी लाइव लोकेशन जान सकते हैं और मौजूदा चार्ज स्थिति तथा अनुमानित ड्राइविंग रेंज देख सकते हैं।
इनोवेशन की कसौटी
रेंज रोवर का परंपरागत अनुभव बरकरार रहे, इसके लिए रेंज रोवर इलेक्ट्रिक का दुनिया भर में व्यापक वर्चुअल और भौतिक परीक्षण तथा विकास किया गया। स्वीडन के आर्येप्लोग में माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में, दुबई के रेगिस्तान की गर्मी में और यूके में जेएलआर की अपनी ईस्टनॉर कैसल सुविधा में परखी गई रेंज रोवर इलेक्ट्रिक ने वर्चुअल और भौतिक – दोनों दुनियाओं में 15 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी और ढाई लाख से ज्यादा घंटों का परीक्षण पूरा किया है।
नई तकनीकें इसकी इलेक्ट्रिक क्षमता को शिखर तक ले जाती हैं – इनमें नवोन्मेषी रेंज प्रिडिक्शन फीचर और उन्नत थर्मअसिस्ट™ हीट मैनेजमेंट सिस्टम शामिल हैं, जो ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग स्पीड, बैटरी की उम्र और अत्यधिक तापमान में प्रदर्शन को बेहतर बनाता है; इससे 40 किमी तक अतिरिक्त रेंज मिलती है और हीटिंग के लिए ऊर्जा खपत 40 प्रतिशत घटती है। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के लिए 300 से ज्यादा पेटेंट आवेदन दाखिल किए जा चुके हैं – ब्रांड के इतिहास में किसी एक वाहन के लिए यह सर्वाधिक है।
बैटरी की सुरक्षा और गुणवत्ता अधिकतम रखने के लिए जेएलआर की नई बैटरी टेस्टिंग प्रयोगशाला में सक्रिय बैटरियों को माइनस 40 से प्लस 90 डिग्री सेल्सियस तापमान में कठोर मल्टी-एक्सिस वाइब्रेशन और शॉक टेस्ट से गुजारा जाता है। इसके साथ उच्च मजबूती वाला एल्युमीनियम एनक्लोजर मिलकर रेंज रोवर इलेक्ट्रिक को तेज झटके और टक्करें झेलने लायक बनाता है, जबकि इसके एडवांस्ड सेफ्टी फीचर उद्योग मानकों से भी आगे हैं।
सर्विसिंग और रखरखाव के लिए हर रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के साथ बैटरी डिजिटल ट्विन मिलता है, जो 900 से ज्यादा डायग्नोस्टिक डेटा पॉइंट देता है। जेएलआर की अग्रणी सॉफ्टवेयर ओवर द एयर क्षमता6 के साथ मिलकर यह रेंज रोवर को ग्राहकों के वाहनों का अग्रिम रखरखाव करने में सक्षम बनाता है। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के उन्नत प्रोपल्शन पर आठ साल या 1,60,000 किमी की वारंटी7 मिलती है।
सोलिहल में निर्मित
रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के उत्पादन में सहयोग के लिए जेएलआर ने अपनी सोलिहल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का कायाकल्प किया है, जिसमें एडवांस्ड मेन्युफैक्चरिंग, डिजिटल तकनीक और इलेक्ट्रिफिकेशन स्किल्स में बड़े निवेश का संगम है। इस बदलाव को गति देने के लिए सोलिहल के 9,000 विनिर्माण कर्मचारियों को इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए नए सिरे से प्रशिक्षित किया गया है, जबकि जेएलआर के व्यापक वेस्ट मिडलैंड्स कार्यक्षेत्र में 1,500 और सहयोगियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है।
नाइजेल ब्लेंकिनसॉप, चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर, जेएलआर, ने कहा: “सोलिहल में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक का उत्पादन पांच दशक से ज्यादा के रेंज रोवर मेन्युफैक्चरिंग अनुभव को नवीनतम विद्युतीकरण और एडवांस्ड मेन्युफैक्चरिंग तकनीक के साथ जोड़ता है।
“रेंज रोवर पूरे यूके और यूरोप में उल्लेखनीय मूल्य सृजित करती है। सोलिहल में इसका उत्पादन हजारों कारोबारों को सहारा देता है और आपूर्तिकर्ताओं पर होने वाले खर्च का दो-तिहाई से ज्यादा हिस्सा यूके तथा यूरोपीय आपूर्तिकर्ताओं के पास जाता है।”
वुल्वरहैम्पटन स्थित इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन मैन्युफैक्चरिंग सेंटर8 सहित जेएलआर का व्यापक विनिर्माण नेटवर्क रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के उत्पादन में सहयोग करेगा। इस केंद्र में अब इंटरनल कंबशन इंजनों के साथ-साथ बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट भी बनते हैं, जिससे यह यूके की सबसे बड़ी इंटरनल कंबशन इंजन और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन उत्पादन सुविधा बन गई है।
पुनर्विकास का पहला चरण 40,000 वर्ग मीटर में फैला है और इसके लिए चार वर्षों में योजना, इंजीनियरिंग, निर्माण तथा कमीशनिंग के बीस लाख से ज्यादा घंटे लगे। इस कायाकल्प से बैटरी और इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट की 13 उत्पादन लाइनें जुड़ी हैं, जिन्हें नौ किलोमीटर के कन्वेयर और 182 किलोमीटर की पावर व डेटा केबलिंग का सहारा है – यह लंबाई थेम्स नदी से भी ज्यादा है।
इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट के निर्माण के दौरान गुणवत्ता जांच प्रक्रिया में उन्नत AI-सक्षम स्कैनिंग कैमरे शामिल किए गए हैं, ताकि अहम कलपुर्जे बिल्कुल सही बैठें और रेंज रोवर इलेक्ट्रिक के कड़े परिष्कार मानकों पर खरे उतरें। इसके अलावा, बैटरी पैक में लगाने से पहले हर बैटरी सेल का प्रदर्शन परखा जाता है और सोलिहल में रेंज रोवर इलेक्ट्रिक में लगाने से पहले उस पैक की असेंबली इंटीग्रिटी तथा प्रदर्शन की दोबारा जांच होती है।
ऑर्डर अब शुरू
इस नए युग के लिए रेंज रोवर के रिटेलर भी उतने ही तैयार हैं और ग्राहकों को उनकी रेंज रोवर इलेक्ट्रिक यात्रा के अगले चरणों में मार्गदर्शन देने को तत्पर हैं। रेंज रोवर इलेक्ट्रिक की ऑर्डर बुक अब खुल चुकी है – स्टैंडर्ड व्हीलबेस में ऑटोबायोग्राफी और लॉन्ग-व्हीलबेस9 बॉडी डिजाइन में एसवी, एसवी अल्ट्रा तथा एसवी ब्लैक3 के विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ बेलग्रेविया ग्रीन, सैंटोरिनी ब्लैक या वारेसिन ब्लू रंगों में और नए पेश किए गए लाइट क्लाउड अल्ट्राफैब्रिक्स™ पीयू व Kvadrat™ इंटीरियर वाला क्यूरेटेड स्टैंडर्ड व्हीलबेस फर्स्ट एडिशन भी उपलब्ध है।
सचमुच अपनी निजी रेंज रोवर इलेक्ट्रिक गढ़ना चाहने वाले ग्राहकों के लिए रेंज रोवर बिस्पोक कमीशनिंग सेवा उपलब्ध है, जिसमें लगभग असीमित पेंट रंग व फिनिश, उच्च श्रेणी की सामग्री, खास रंग संयोजन और यूनिक एम्ब्रॉयडरी जैसे वैयक्तिकरण विवरण चुने जा सकते हैं।
== समाप्त ==

