
ऐतिहासिक पड़ाव: सीमित संख्या में तैयार ट्वेंटी एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट के स्पोर्टिंग लग्जरी सफर के दो दशक का उत्सव मना रहा है
बारीकी से तैयार: ट्वेंटी एडिशन बेहतर स्पेसिफिकेशन और दमदार डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुआ है, जो रेंज रोवर स्पोर्ट के चिर-परिचित डायनामिक कैरक्टर को दर्शाता है
विरासत की समकालीन झलक: बोल्ड, अल्ट्रा-मेटैलिक संगिनेल्लो ऑरेंज फिनिश1 में उपलब्ध, जो रेंज रोवर स्पोर्ट की हर पीढ़ी की पहचान रहे कलर सिग्नेचर को आगे बढ़ाता है
अग्रणी परफॉर्मेंस की विरासत: रेंज रोवर स्पोर्ट ने दुनिया भर में कठिन ड्राइविंग चुनौतियों को पार किया है – हेवन्स गेट की 999 सीढ़ियों पर चढ़ाई से लेकर काराह्न्यूकार डैम पर तेज़ जलधारा को चुनौती देने तक – जिसने इसे रेंज रोवर लग्जरी की सबसे डायनामिक अभिव्यक्ति के रूप में एक बार फिर साबित किया है
कीमत: रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन की कीमत ₹190 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है
मुंबई, भारत | 28 अगस्त 2026 | रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन आज भारत में लॉन्च हो गया है – एक सीमित संस्करण, जो अंदाज़ भरी स्पोर्टिंग लग्जरी के दो दशक का जश्न मनाता है। ट्वेंटी एडिशन में खास ‘ट्वेंटी’ डिटेलिंग, फ्लैगशिप पावरट्रेन और रेंज रोवर स्पोर्ट SV से ली गई परफॉर्मेंस सीटें दी गई हैं, जो डिज़ाइन विरासत और परफॉर्मेंस विरासत का सुविचारित उत्सव है।
रेंज रोवर स्पोर्ट का जन्म ऑटोमोटिव इतिहास के एक निर्णायक मोड़ पर हुआ था – इस समझ के साथ कि बाज़ार अब ज़्यादा डायनामिक और परफॉर्मेंस-केंद्रित SUVs के लिए तैयार था। इसके आगमन ने रेंज रोवर के लिए भी एक बड़ा बदलाव दर्ज किया, जो ब्रांड के एक पूरे वाहन-परिवार में बदलने की शुरुआत थी। 2000 के दशक की शुरुआत में अपने पदार्पण के बाद से, रेंज रोवर स्पोर्ट लगातार एक स्पष्ट सोच के साथ आगे बढ़ता रहा है – SUV डिज़ाइन को नए सिरे से गढ़ते हुए, हाइब्रिड इनोवेशन को अपनाते हुए, अग्रणी परफॉर्मेंस चुनौतियों को पार करते हुए और यादगार सिनेमाई पलों का हिस्सा बनते हुए।
राजन अंबा, मैनेजिंग डायरेक्टर, JLR इंडिया, ने कहा: “दो दशकों से, रेंज रोवर स्पोर्ट ने डायनामिक परफॉर्मेंस, खास पहचान और बेजोड़ क्षमता का संगम करते हुए स्पोर्टिंग लग्जरी का मानदंड तय किया है। यह लिमिटेड एडिशन उसी विरासत का सटीक उत्सव है, जो इस मॉडल की शुरुआत से चली आ रही दमदार पहचान को दर्शाता है। रेंज रोवर स्पोर्ट ने भारत में अपने ग्राहकों के साथ एक मज़बूत और लंबा रिश्ता बनाया है, और हमें इसकी 20वीं वर्षगांठ पर यह खास एडिशन बाज़ार में लाकर गर्व महसूस हो रहा है।”
रेंज रोवर स्पोर्ट डिज़ाइन का सफर
तीन पीढ़ियों की यात्रा में, रेंज रोवर स्पोर्ट अपने मस्क्युलर, परफॉर्मेंस-केंद्रित मूल स्वरूप से आगे बढ़कर आज रिडक्टिव लग्जरी की एक आधुनिक अभिव्यक्ति बन चुका है। पहली पीढ़ी के मॉडल ने आइकॉनिक रेंज स्ट्रोमेर कॉन्सेप्ट से प्रेरित एक बोल्ड और सुनिश्चित स्टांस पेश किया, जबकि दूसरी पीढ़ी ने ज़्यादा स्लीक लाइनों, हल्के एल्युमिनियम आर्किटेक्चर और एक ज़्यादा डायनामिक प्रोफाइल के साथ सिल्हूट को निखारा। इसी दौर में रेंज रोवर स्पोर्ट ने वैश्विक स्तर पर एक मिलियन बिक्री का आंकड़ा पार किया, जिसने इसे आधुनिक लग्जरी परफॉर्मेंस आइकॉन के रूप में स्थापित किया। आज की रेंज रोवर स्पोर्ट ‘अब तक की सबसे शुद्ध व्याख्या है, जो साफ सतहों, कसी हुई प्रोपोर्शन्स और आत्मविश्वास से भरपूर समकालीन सौंदर्यबोध से परिभाषित होता है – एक ऐसा संतुलन, जो एथलेटिक अंदाज़ को रेंज रोवर की खास परिष्कृतता के साथ बेहतरीन तालमेल में पेश करता है।
ट्वेंटी एडिशन
उत्पादन के पहले पूर्ण वर्ष के दो दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में, ट्वेंटी एडिशन में बेहतर एक्सटीरियर डिटेल्स, रिफाइंड इंटीरियर फीचर्स और हाई-परफॉर्मेंस पावरट्रेन के विकल्प दिए गए हैं।
ओरिजिनल ‘स्ट्रोमेर’ ऑरेंज रंग वाले रेंज स्ट्रोमेर कॉन्सेप्ट और विसुवियस ऑरेंज फर्स्ट एडिशन रेंज रोवर स्पोर्ट से प्रेरणा लेते हुए, ट्वेंटी एडिशन बोल्ड, अल्ट्रा-मेटैलिक संगिनेल्लो ऑरेंज फिनिश1 में उपलब्ध है – जो मॉडल की हर पीढ़ी में बुने गए कलर सिग्नेचर को आगे बढ़ाता है। इसके अलावा ‘सेंटोरिनी ब्लैक’ और ‘ ओस्तुनि वाइट’ सहित अन्य पेंट विकल्प आधुनिक, एथलेटिक एक्सटीरियर फिनिश पेश करते हैं।
ब्लैक एक्सटेरियर पैक एक दमदार, रहस्यमयी सिल्हूट गढ़ता है, जिसे ‘ट्वेंटी एचिंग और 23-इंच ग्लॉस स्पार्कल सिल्वर व्हील्स — या विकल्प के तौर पर ग्लॉस ब्लैक — से और निखारा गया है। केबिन के भीतर, इल्यूमिनेटेड ‘ट्वेंटी’ ट्रेडप्लेट्स और ‘ट्वेंटी’ सेंटर कंसोल स्क्रिप्टिंग इस एक्सक्लूसिव एडिशन की पहचान बनाते हैं।
रेंज रोवर स्पोर्ट ऑटोबायोग्राफी ‘भारत में एडवांस्ड चेसिस तकनीकों के साथ परफॉर्मेंस लग्जरी को नई ऊंचाई पर ले जाता है, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक एक्टिव डिफरेंशियल और टार्क वेक्टरिंग बायें ब्रैकिंग, आल व्हील स्टीयरिंग, कॉन्फ़िगराबले टेर्रिन रिस्पांस स्प्रोग्रॅम्स, और डायनामिक रिस्पांस प्रो सहित डायनामिक एयर सस्पेंशन शामिल हैं। इसके साथ ही इमर्सिव मेरीडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम बेजोड़ स्पष्टता और गहराई के साथ इन-कार अनुभव को और बेहतर बनाता है।
इंटीरियर में परफॉर्मेंस फ्लैगशिप रेंज रोवर स्पोर्ट SV से ली गई एबोनी विंडसर सीटें दी गई हैं। हल्की, बारीकी से गढ़ी गई और मोटरस्पोर्ट से प्रेरित ये सीटें सटीक इंजीनियर्ड एर्गोनॉमिक्स को लग्जरी क्राफ्ट्समैनशिप के साथ जोड़ती हैं। फोर्ज्ड कार्बन विनियर और ब्लैक स्वेड क्लॉथ हेडलाइनिंग केबिन को एक डायनामिक और गहरा अंदाज़ प्रदान करते हैं।
ट्वेंटी एडिशन का पावरट्रेन इस मॉडल की परफॉर्मेंस-प्रधान पहचान को और मज़बूत करता है। 4.4-लीटर ट्विन टर्बो V8 माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन सहज और डायनामिक परफॉर्मेंस देता है, जो 395 kW पावर और 750Nm टॉर्क जनरेट करता है, और 0-100 km/h की रफ्तार महज 4.5 सेकंड में हासिल करता है।
रेंज रोवर स्पोर्ट ट्वेंटी एडिशन अब भारत में ₹190 लाख की कीमत पर ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए www.rangerover.com पर जाएं।
== समाप्त ==

