- फैमिली का विस्तारः 615PS V8 पावर के साथ लक्ज़री रेंज रोवर एसवी लाईन-अप में अब रेंज रोवर एसवी सेरेनिटी, रेंज रोवर एसवी इंट्रेपिड शामिल हैं और 2025 के अंत तक उपलब्ध होने वाली रेंज रोवर एसवी ब्लैक शामिल हैं।
- डिज़ाइन में बदलावः नई रेंज रोवर एसवी ब्लैक, खूबसूरत ब्लैक फिनिश और हर डीटेल में शानदार शिल्पकौशल के साथ अपने शुद्ध रूप में भव्यता का प्रतिनिधित्व करती है।
- हेप्टिक फ्लोरः रेंजर रोवर ने रियर बॉडी-एण्ड-सॉल सीटों और दुनिया के पहले सेंसरी फ्लोर की पेशकश के साथ अपनी अग्रणी ऑडियो एवं वैलनैस टेक्नोलॉजी का विस्तार किया है- जिसे नई रेंज रोवर एसवी ब्लैक में स्टैण्डर्ड के रूप में पेश किया गया है।
- अपने पैरों में भी संगीत महसूस करें: फ्लोर के लक्ज़री थिक-पाईल कारपेट मैट्स में ट्रांसड्यूसर्स को महसूस किया जा सकता है। ये संगीत या छह में से किसी भी एक वैलनैस प्रोग्राम के साथ वाइब्रेट करते हैं और यात्री का संगीत का शांत एवं सुकूल भरा अनुभव प्रदान करते हैं।
- शानदार बाहरी लुकः नई रेंज रोवर एसवी ब्लैक को शानदार नार्विक ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किया गया है, इसके साथ दिए गए मैचिंग डीटेल्स और फिनिश इससे पहले किसी भी रेंज रोवर एसवी में नहीं देखे गए हैं।
- एसवी ब्लैक भीतरी लुकः नया एबनी नियर-एनीलाईन कलरवे, एक्सक्लुज़िव और परिष्कृत सीट एम्ब्रॉयडरी परफोरेशन तथा कोमल सैटिन फिनिश के लिए ब्लैक बिर्च विनीर्स के साथ सजाया गया है।
- उद्योग जगत में पहली बार लाए गए टायर्सः 2025 के अंत में आने वाली रेंज रोंवर में उद्योग जगत में पहली बार पाइरेली पी ज़ीरो टायर्स पेश किए गए हैं। ज़्यादा स्थायी सामग्री से बने ये टायर उच्च परफोर्मेन्स के साथ सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। साथ ही ज़्यादा टिकाउ भी हैं।
- विश्वस्तरीय शुरूआतः रेंज रोवर एसवी ब्लैक रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक के साथ गुडवर्ड फेस्टिवल ऑफ स्पीड में अपनी विश्वस्तरीय शुरूआत कर रही है- दोनों 2025 के अंत से ऑर्डर पर उपलब्ध होंगे।
गेडन, यूके | 9th जुलाई 2025: रेंज रोवर एसवी, जो लक्ज़री एवं पर्सनलाइजे़शन की शानदार अभिव्यक्ति करती है, ने दुनिया में सबसे विवेकपूर्ण क्लाइंट्स के लिए रिफाइनमेन्ट को नए स्तर तक पहुंचा दिया है। अब 2025 में रेंज रोवर शानदार आकर्षक रेंज रोवर एसवी ब्लैक के एडीशन के साथ अपनी श्रृंखला का विस्तार करने जा रही है जो रेंज रोवर एसवी सेरेनिटी और रेंज रोवर एसवी इंट्रेपिड के साथ उपलब्ध होगी। इनमें से हर मॉडल बेहतरीन फिनिश और बारीकियों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए आधुनिक लक्ज़री का प्रतिनिधित्व करता हैः इसमें एसवी ब्लैक की ‘डिप्ड इन ब्लैक’ थीम से लेकर एसवी इंट्रेपिड की बोल्ड डायनामिक थीम और एसवी सेरेनिटी की एलीवेटेड लक्ज़री शामिल है।
रेंज रोवर ने एक्सक्लुज़िव रूप से फ्लैगशिप एसवी मॉडल्स में रियर बॉडी-एंड-सॉल- सीट और सेंसरी फ्लोर टेक्नोलॉजी के साथ लक्ज़री ऑडियो एवं सेंसरी टेक्नोलॉजी के प्रति अपने अग्रणी दृष्टिकोण का विस्तार भी किया है। 2
रेंज रोवर पहली बार, रेंज रोवर एसवी रेंज में बॉडी एण्ड सॉल सीट्स को स्टैण्डर्ड के रूप में लेकर आई है। दुनिया की पहली इमर्सिव सेंसरी फ्लोर टेक्नोलॉजी अपडेटेड रेंज रोवर एसवी लाईन-अप में उपलब्ध है। इसके साथ फ्रंट और रियर में बॉडी एण्ड सॉल सीट (बीएएसएस) टेक्नोलॉजी कार के भीतर ऑडियो और वैलनैस को नए स्तर तक ले जाती है। यह टेक्नोलॉजी सुनिश्चित करती है कि कार में बैठा व्यक्ति हर धुन को महसूस कर सके, साथ ही सिस्टम के छह वैलनैस प्रोग्राम कार के भीतर रिलेक्सेशन को बढ़ाते हैं।
बॉडी एण्ड सॉल सीट और सेंसरी फ्लोर टेक्नोलॉजी
सेंसरी फ्लोर, रेंज रोवर की अग्रणी बॉडी-एण्ड-सॉल-सीट टेक्नोलॉजी का विस्तार है। पहली बार रेंज रोवर ने सीटों के अलावा फ्लोर मैट्स के माध्यम से हैप्टिक फीडबैक को शामिल किया है। एक्सक्लुज़िव रूप से रेंज रोवर एसवी मॉडल्स पर उपलब्ध सेंसरी फ्लोर कार में बैठे व्यक्ति को म्युज़िक का गहन अनुभव प्रदान करता है, जिससे वह म्युज़िक को न सिर्फ सुनता है बल्कि महसूस भी कर सकता है।
रियर और फ्रंट पैसेंजर फ्लोर में चार ट्रांसड्यूसर्स, बीएएसएस डिज़ाइन में शामिल चार ट्रांसड्यूसर्स के पूरक हैं। जो सही मायनों में फुल बॉडी ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं- लक्ज़री डीप-पाईल कारपेट कार में बैठे व्यक्ति को फुटवियर उतारने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि वे संगीत को और पास से महसूस कर सकें।
सेंसरी फ्लोर, तालमेल बनाए रखते हुए फ्लोर में पल्सेशन उत्पन्न करता है, यह एआई ऑप्टिमाइज़िंग सॉफ्टवेयर के ज़रिए हेप्टिक सीट टेक्नोलॉजी एवं आरआर मेरिडियन सिग्नेचर सराउण्ड सिस्टम के साथ तालमेल बनाता है।
यात्री संगीत को सुनने के साथ-साथ महसूस भी कर सके, इसके लिए सेंसरी फ्लोर बीएएसएस वैलनैस प्रोग्राम के साथ मिलकर काम करता है, जो ‘काल्म’ से लेकर ‘इनविगोरेटिंग’ तक छह में से किसी एक मोड के ज़रिए शांति और सुकून देता है। यह प्रोग्राम यात्री के तनाव और चिंता को कम करने तथा एकाग्रता एवं संज्ञानात्मक प्रतिक्रिया में सुधार लाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
यह नई टेक्नोलॉजी सभी लम्बे-व्हीलबेस रेंज रोवर एसवी मॉडल्स में स्टैण्डर्ड के रूप में फ्रंट पैसेंजर और रियर फुटवैल्स में फिट की गई है।
उद्योग जगत के पहले टायर्स
रेंज रोंवर 2025 के अंत में पेश की जाने वाली इस लाईन-अप के लिए लेकर आए हैं उद्योग जगत में पहली बार पाइरेली पी ज़ीरो टायर्स। ज़्यादा स्थायी सामग्री से बने ये टायर उच्च परफोर्मेन्स के साथ सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं। साथ ही ज़्यादा टिकाउ भी हैं। विशेष रूप से विकसित इन टायरों में 70 फीसदी बायो-बेस्ड और रीसायकल्ड सामग्री जैसे चावल के भूसे से सिलिका, रीसायकल्ड स्टील और पौधों से मिलने वाले ऑयल एवं रेज़िन का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा पी ज़ीरो टायर में एफएससी® (फॉरेस्ट स्टेवर्डशिप काउंन्सिल™)- सर्टिफाईड नैचुरल रबड़ भी है। ये टायर शुरूआत में रेंज रांवर पर चुनिंदा 22’’ व्हील ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।
पेश करते हैं एसवी ब्लैक
रेंज रोवर एसवी ब्लैक ऑल-ब्लैक स्पेसिफिकेशन के साथ सदाबहार लक्ज़री अपील का जश्न मनाती है; इसके परिणामस्वरूप सामने आती है अब तक की सबसे डार्क, सबसे स्टेल्दी रेंज रोवर। यह आकर्षक और परिष्कृत मॉडल भव्य डिज़ाइन को नए स्तर तक ले जाता है। हर डीटेल इस तरह से दिखती है मानो इसे ब्लैक मिरर ग्लॉस में डिप किया हो।
अपने 55वें वर्ष में रेंज रोवर सदाबहार आकर्षण, आधुनिक एवं परिष्कृत लक्ज़री का पर्याय बन चुकी है। रेंज रोवर एसवी ब्लैक के बाहरी लुक को शानदार नार्विक ग्लॉस ब्लैक में फिनिश किया गया है, जो इसकी मौजूदगी को बेहतरीन बनाता है।
रेंज रोवर एसवीब्लैक की डिटेलिंग, रेंज रोवर एसवी क्राफ्ट की सर्वश्रेष्ठ कारीगरी को दर्शाती है। फ्रंट में ग्रिल को पॉलिश्ड ग्लॉस ब्लैक मैश में फिनिश किया गया है, बोनेट पर दिए गए अक्षर भी चमकदार काले रंग में अंकित हैं। इसके अलावा ग्रिल ओवल को भी सटल डार्क ग्लॉस में फिनिश किया गया है।
प्रोफाइल में, रेंज रोवर एसवी ब्लैक, ग्लॉस ब्लैक फिनिश वाले 23 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ आती है। रेंज रोवर व्हील स्क्रिप्ट को भी सटल फिनिश दिया गया है, पहली बार डार्क ब्रांडिंग से युक्त ग्लॉस ब्लैक ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं।
रेंज रोवर एसवी ब्लैक के रियर में, ब्लैक सेरेमिक एसवी राउंडेल है। यह सटल और महत्वपूर्ण एसवी राउंडेल शिल्पकौशल के साथ कोई समझौता किए बिना हर रेंज रोवर एसवी का प्रतिनिधित्व करता है।
बाहरी ग्लॉसी लुक को सम्पूर्ण बनाता है, लक्ज़री भीतरी लुक, जिसे खूबसूरत मुलायम, सैटिन ब्लैक फिनिश दिया गया है। नियर-एनिलाईन एबनी लैदर छूने में रेशमी महसूस होता है, सीट के उपरी भाग में विशेष ग्रेजुएटेड रिक्टेंगल परफोरेशन्स और अनूठे स्टिचिंग डिज़ाइन इसे और भी खास बनाते हैं। पहली बार सिंगल पैनल सीट कवर कम स्टिच लाईन्स और सीम्स के साथ नई लक्ज़री फिनिश देते हैं। ब्लैक बिर्च वेनीर्स भी कोमल और मुलायम हैं, जो कोमल सीटों में और भी निखार ले आते हैं।
कूल टच देने के लिए गियर शिफ्टर को भी सैटिन ब्लैक सेरेमिक से फिनिश किया गया है। मूनलाईट क्रोम डीटेलिंग पूरे केबिन को पहले से भी अधिक, डार्क, मूडी, ज्वैल जैसा फिनिश देती है।
रेंज रोवर एसवी ब्लैक 2025 के अंत में पांच-सीट स्टैण्डर्ड व्हीलबेस, या चार-या पांच- सीट लम्बे व्हीलबेस कॉन्फीगरेशन में उपलब्ध होगी तथा शक्तिशाली 615PS V8 पावरट्रेन के साथ शानदार परफोर्मेन्स देगी।
इसका प्रीव्यू 10 से 13 जुलाई 2025 के बीच गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड, यूके में नई रेंज रोवर स्पोर्ट एसवी ब्लैक के साथ होगा।

