Homeगुजरातसड़क सुरक्षा के महा-अभियान 'राहवीर' के लिए रैपिडो और MoRTH आए साथ;...

सड़क सुरक्षा के महा-अभियान ‘राहवीर’ के लिए रैपिडो और MoRTH आए साथ; देश के सबसे बड़े कैप्टन नेटवर्क को इस मुहिम से जोड़ा

  • 4 लाख से ज्यादा रैपिडो कैप्टन्स ने ली ‘राहवीर’ प्रतिज्ञा, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड।
  • केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति में की गई इस बड़ी पहल की शुरुआत।
  • ‘राहवीर’ योजना को जन-आंदोलन बनाने के लिए रैपिडो अपने विशाल कैप्टन बेस और अत्याधुनिक तकनीक का करेगा इस्तेमाल।

नई दिल्ली | 08 जून 2026 | भारत के सबसे बड़े और सबसे किफायती वन-स्टॉप मोबिलिटी प्लेटफॉर्म, रॉपेन ट्रांसपोर्टेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (रैपिडो) ने आज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस ऐतिहासिक तालमेल का मकसद भारत सरकार की फ्लैगशिप ‘राहवीर योजना’ को लेकर देशव्यापी अलख जगाना और जन-भागीदारी को बढ़ाना है। यह योजना सड़क हादसों के शिकार लोगों को ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला कीमती घंटा) के भीतर तुरंत जीवनरक्षक मदद पहुँचाने के लिए प्रेरित करती है।

इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों (जिसमें सचिव और अतिरिक्त सचिव, MoRTH शामिल हैं) और रैपिडो के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में की गई।

इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी ने कहा: “सड़क सुरक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हम सबकी साझी जिम्मेदारी है और सड़कों पर जान बचाने के लिए नागरिकों का आगे आना सबसे अहम है। ‘राहवीर योजना’ का मकसद ही लोगों के मन से झिझक को मिटाना है ताकि वे ‘गोल्डन ऑवर’ में बिना डरे दुर्घटना पीड़ितों की मदद कर सकें। मैं रैपिडो की सराहना करता हूँ कि उन्होंने इस बड़े राष्ट्रीय मिशन को गति देने के लिए अपने विशाल कैप्टन नेटवर्क और तकनीक को मैदान में उतारा है।”

साझेदारी पर बोलते हुए, रैपिडो के को-फ़ाउंडर, अरविंद संका / ऋषिकेश एसआर ने कहा: “देश के छोटे-बड़े शहरों में हर दिन लाखों भारतीय हमारे रैपिडो कैप्टन्स से जुड़ते हैं। यह नेटवर्क हमें सिर्फ सफर तय करने से कहीं आगे बढ़कर, राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर एक बड़ा बदलाव लाने की ताकत देता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के साथ जुड़कर ‘राहवीर योजना’ को घर-घर पहुँचाने पर हमें गर्व है। हमारे कैप्टन समुदाय का यह अभूतपूर्व जज़्बा और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की यह ऐतिहासिक कामयाबी साफ दिखाती है कि हम सड़कों को सुरक्षित बनाने और आपातकाल में जिम्मेदारी से कदम उठाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं।”

इस मिशन के तहत, रैपिडो अपनी एडवांस तकनीक, 400+ शहरों में अपनी पैनी पहुँच और भारत के सबसे बड़े मोबिलिटी कैप्टन नेटवर्क की पूरी ताकत झोंक देगा। कंपनी डिजिटल एंगेजमेंट, इन-ऐप एजुकेशन, सोशल मीडिया कैंपेन्स और ऑन-ग्राउंड आउटरीच के ज़रिए ‘राहवीर योजना’ को लेकर एक आक्रामक जागरूकता अभियान चलाएगी।
इस मुहिम की शुरुआत करते हुए देश भर के 4 लाख से ज्यादा रैपिडो कैप्टन्स ने रैपिडो प्लेटफॉर्म पर एक साथ ‘राहवीर’ प्रतिज्ञा ली। इस कदम ने न सिर्फ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के पन्नों में नाम दर्ज कराया, बल्कि सड़क सुरक्षा और संकट के समय मददगार बनने की उनकी प्रतिबद्धता को भी साबित कर दिया।

‘राहवीर योजना’ की शुरुआत इसी मकसद से की गई है कि लोग किसी भी कानूनी पचड़े या डर के बिना बेझिझक आगे आएं और सड़क हादसों में घायल लोगों की उस नाजुक ‘गोल्डन ऑवर’ में मदद करें, जब तुरंत इलाज मिलने से किसी की जान बचाई जा सकती है। MoRTH के साथ मिलकर रैपिडो देश के करोड़ों नागरिकों, मुसाफिरों और कैप्टन्स तक इस नेक संदेश को पूरी ताकत से पहुँचाएगा ताकि हर कोई संकट के समय मददगार बन सके।

रैपिडो का यह जागरूकता अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म और जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इसमें ऐप के भीतर दिखने वाले विज्ञापनों, ज्ञानवर्धक जानकारियों, कैप्टन्स की बैठकों और मुख्य बाज़ारों में बड़े अभियानों को शामिल किया गया है। कंपनी ग्राहकों और कैप्टन्स से जुड़े हर माध्यम पर सड़क सुरक्षा का संदेश इस तरह पहुँचाएगी, जिससे कि ‘राहवीर योजना’ को लेकर यह जागरूकता हमेशा बनी रहे।

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read