Homeगुजरात“RCM की रूपांतरण यात्रा को अहमदाबाद में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया” सेवा, स्वास्थ्य...

“RCM की रूपांतरण यात्रा को अहमदाबाद में मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया” सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार को बढ़ावा दिया।

गुजरात, अहमदाबाद | 19 सितंबर 2025: RCM की राष्ट्रव्यापी रूपांतरण यात्रा ने 18 सितम्बर को अहमदाबाद, गुजरात में अपने सफल पड़ाव का समापन किया, जिसमें RCM के एसोसिएट बायर्स और समाज के लोगों की उत्साह भरी भागीदारी देखने को मिली।

RCM के पास वर्तमान में देशभर में 20 लाख से अधिक एसोसिएट बायर्स हैं, और कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में इस संख्या को बढ़ाने का है।  राज्य में कंपनी का विस्तारित नेटवर्क किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की बढ़ती मांग और आत्मनिर्भरता के लिए स्थायी अवसर पैदा करने वाले मंच के रूप में RCM पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

अपने समग्र सफलता और प्रगति के विज़न के तहत RCM, अहमदाबाद और गुजरात के विभिन्न समुदायों में लोगों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। महिलाओं, युवाओं और विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले प्रयासशील उद्यमियों को समान अवसर प्रदान करके, RCM आजीविका को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है और सुनिश्चित कर रहा है कि प्रगति के लाभ व्यापक रूप से साझा किए जाएँ।

रूपांतरण यात्रा, जो RCM की 25वीं वर्षगाँठ के सेलिब्रेशन का हिस्सा है, एक 100 दिवसीय यात्रा है जो 17,000 किलोमीटर चलकर, 75 शहरों से होते हुए और 25 भव्य सेलिब्रेशन कार्यक्रम आयोजित करेगी।

अहमदाबाद में अपने पड़ाव के दौरान, रूपांतरण यात्रा ने RCM के मूल स्तंभों – स्वास्थ्य (Swasthya), सेवा (Sewa), और संस्कार (Sanskar) को सुदृढ़ किया। इसमें उन महिला अचीवर्स, युवा लीडर्स और समाज सेवा में सक्रिय व्यक्तियों की प्रेरणादायक यात्रा को सबसे सामने उजागर किया, जिन्होंने RCM सिस्टम के माध्यम से अपने जीवन को बदला। रूपांतरण यात्रा का पड़ाव अहमदाबाद में रखकर, RCM ने मौजूदा एसोसिएट बायर्स के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया और नए सदस्यों का स्वागत किया।

अहमदाबादवासियों ने यात्रा का शानदार स्वागत किया, और सैंकड़ों लोग सुखान चौकड़ी ग्राउंड, निकोल, अहमदाबाद में आयोजित भव्य समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत RCM प्राणगीत के साथ हुई, जिसमें RCM के उद्देश्यों और सिद्धांतों  को प्रस्तुत किया गया, इसके बाद शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए एक योग सत्र आयोजित किया गया। स्वास्थ्य क्रांति के साथ-साथ RCM द्वारा उठाए गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित पहलों का परिचय दिया गया। आगंतुकों ने सेवा गतिविधियों में भाग लिया और एक डॉक्युमेंट्री के माध्यम से RCM की प्रभावशाली यात्रा को दिखाया गया। सभी ने आदर्श नागरिक शपथ ली, जिसमें उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन एक प्रभावी जागरूकता रैली के साथ हुआ, जिसने अहमदाबाद में सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार का संदेश फैलाया।

हाल ही में लॉन्च हुई “मनसा वाचा कर्मणा – एक कर्मयोगी की जीवनी”, जो  RCM के संस्थापक तिलोकचंद छाबड़ा के जीवन पर आधारित है, कार्यक्रम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पुस्तक उनके कर्मयोगी जीवन की यात्रा को प्रस्तुत करती है, जिसमें उनके मूल्यों और उनके विचारों और कार्यों के उस प्रभाव को भी उजागर करती है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को बदला है।

“अहमदाबाद से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया हमारे जन-आधारित आंदोलन की शक्ति और भावना का प्रतीक है। हम रूपांतरण यात्रा के माध्यम से एक स्वस्थ और विकसित भारत बनाने और हर घर तक बेहतर स्वास्थ्य, आर्थिक अवसर और जीवनमूल्यों के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ छाबड़ा ने कहा।

“रूपांतरण यात्रा एक बदलाव के सफर से कहीं अधिक है, यह सशक्तिकरण का एक अभियान है। जब महिलाएँ शक्ति, सोच और देखभाल के साथ नेतृत्व करती हैं, तो वे न केवल अपना भविष्य गढ़ती हैं, बल्कि देश का भविष्य भी बदलती हैं।मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रियंका अग्रवाल ने कहा।

“एफएमसीजी और स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रॉडक्ट से लेकर फैशन और लाइफस्टाइल तक, RCM के प्रॉडक्ट्स गर्व से ‘मेड इन इंडिया’ है और उच्च मानकों का पालन करते हुए बनाए जाते है। रूपांतरण यात्रा के माध्यम से हम करोड़ों लोगों तक पहुँच कर उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं, व RCM द्वारा पहले से बनाए गए सकारात्मक प्रभाव को और आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।” सीईओ, मनोज कुमार ने कहा।

अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ते हुए रूपांतरण यात्रा, यहाँ भी ऊर्जा और प्रेरणा देकर जा रही है, जो अहमदाबाद और गुजरात में प्रगति के अवसरों और समग्र समाजिक विकास को आगे बढ़ाएगी, और साथ ही यात्रा के लिए आगे का मार्ग प्रशस्त करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read