
गुजरात, अहमदाबाद | 18 सितंबर 2025: भारत की अग्रणी डायरेक्ट सेलिंग कंपनी RCM द्वारा आयोजित रूपांतरण यात्रा अहमदाबाद, गुजरात में 18 सितम्बर 2025 को पहुँचने वाली है। यह यात्रा RCM की 25वीं वर्षगाँठ के उत्सव का हिस्सा है। यह यात्रा स्थानीय लोगों के लिए नए आजीविका के अवसर और आत्मनिर्भरता की और अग्रसर करेगी, साथ ही महिला उद्यमियों, युवा लीडर्स और समाज सेवा में सक्रिय व्यक्तियों की कहानियाँ प्रस्तुत करेगी।
यह 100 दिवसीय यात्रा 17,000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 75 शहरों से गुजरेगी और 25 मेगा सेलिब्रेशन आयोजित करते हुए सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार का संदेश पूरे भारत में पहुँचाएगी। यह यात्रा इस दृष्टिकोण को और मजबूत बनाती है कि RCM केवल डायरेक्ट सेलिंग कम्पनी नहीं, बल्कि एक जन-आधारित और जीवनमूल्यों से प्रेरित अभियान हैं।
अहमदाबाद के निवासियों को RCM की विस्तृत प्रॉडक्ट रेंज का अनुभव करने, नए अवसर पाने, और यह देखने का मौका मिलेगा कि यह जन-आधारित आंदोलन भारत भर में कैसे जिंदगियों को सकारात्मक रूप से बदल रहा है। सन् 2000 में शुरुआत के बाद, RCM ने हजारों लोगों की सफलता की कहानियों को पोषित किया है। गृहणियों, सेवानिवृत्त लोगों, युवाओं और यहाँ तक कि शराब के नशे से उबरने वाले व्यक्तियों को भी सशक्त बनाया है, ताकि वे समग्र सफलता प्राप्त कर सकें और सम्मान के साथ अपने जीवन का पुनर्निर्माण कर सकें।
अहमदाबाद में आयोजित होने वाला यह भव्य कार्यक्रम, जो RCM की 25 वर्षों की यात्रा को समर्पित है, सुखान चौकड़ी ग्राउंड, निकोल, अहमदाबाद में आयोजित होगा। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे RCM प्राणगीत से शुरू होगा, जो RCM के मुख्य उद्देश्यों और सिद्धांतों को प्रस्तुत करेगा, इसके बाद शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक योग सत्र होगा। स्वास्थ्य क्रांति के साथ-साथ RCM द्वारा उठाए गए विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित पहलों का परिचय दिया जाएगा। उपस्थित लोग सेवा गतिविधि में भाग लेंगे और एक डॉक्यूमेंट्री में RCM की प्रभावशाली यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी उपस्थित लोग आदर्श नागरिक शपथ लेंगे, जिसमें वे सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम का समापन जागरूकता रैली से होगा, जो शहरभर में सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार का संदेश फैलाएगी।
हाल ही में लॉन्च हुई “मनसा वाचा कर्मणा – एक कर्मयोगी की जीवनी”, जो RCM के संस्थापक तिलोकचंद छाबड़ा के जीवन पर आधारित है, इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह पुस्तक उनके कर्मयोगी जीवन की यात्रा को प्रस्तुत करती है, जिसमें उनके मूल्यों और उनके विचारों और कार्यों के उस प्रभाव को भी उजागर करती है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को बदला है।
“रूपांतरण यात्रा RCM के 25 वर्षों की सफलता का उत्सव है, और हमारे अनगिनत एसोसिएट बायर्स में बदलाव की भावना का सम्मान है, जिन्होंने कठिनाइयों को पार करके आत्मनिर्भर, आर्थिक रूप से स्वतंत्र और समग्र रूप से सफल बनने का रास्ता अपनाया। इस यात्रा के माध्यम से, हम नए सदस्यों को एक मूल्य-आधारित, जन-प्रेरित यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं,” मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ छाबड़ा ने कहा।
“रूपांतरण यात्रा एक बदलाव के सफर से कहीं अधिक है, यह सशक्तिकरण का एक अभियान है। जब महिलाएँ शक्ति, सोच और देखभाल के साथ नेतृत्व करती हैं, तो वे न केवल अपना भविष्य गढ़ती हैं, बल्कि देश का भविष्य भी बदलती हैं।” मैनेजिंग डायरेक्टर, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने कहा।
सीईओ मनोज कुमार ने कहा “एफएमसीजी और स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रॉडक्ट से लेकर फैशन और लाइफस्टाइल तक, RCM के प्रॉडक्ट्स गर्व से ‘मेड इन इंडिया’ है और उच्च मानकों का पालन करते हुए बनाए जाते है। रूपांतरण यात्रा के माध्यम से हम करोड़ों लोगों तक पहुँच कर उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं, व RCM द्वारा पहले से बनाए गए सकारात्मक प्रभाव को और आगे बढ़ाते हुए स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।”
सन् 2000 में एक टेक्सटाइल उत्पाद से शुरू हुई RCM, आज एक बड़ा उद्यम बन चुकी है। वर्तमान में कंपनी 400 से अधिक उत्पादों की श्रृंखला प्रस्तुत करती है, जिसे देशभर में 20 लाख से अधिक सक्रिय एसोसिएट बायर्स का सहयोग प्राप्त है। कंपनी का सशक्त वितरण नेटवर्क 10,000+ रिटेल स्टोर्स तक फैला हुआ है।
RCM के ₹2,400 करोड़ के उद्यम में बदलने की इस यात्रा की विशेष बात यह है कि यह उपलब्धि RCM ने बिना किसी वेंचर कैपिटल या बाहरी निवेश के, केवल अपने एसोसिएट्स और उपभोक्ताओं के सहयोग व विश्वास से हासिल की है। RCM के उत्पादों की एक मुख्य विशेषता यह है कि RCM किसी में उत्पाद में पाम ऑइल का उपयोग नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसके बजाय RCM के खाद्य उत्पादों में राइस ब्रान ऑयल का उपयोग किया जाता है, जो प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट Gamma Oryzanol से भरपूर होता है, जो उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

