
• गैलेक्सीक S25 FE: प्रीमियम एआई अनुभव के साथ, मल्टीमॉडल एजेंट्स और पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स
• गैलेक्सीक बड्स3 FE: आइकॉनिक ब्लेड डिज़ाइन, एडवांस्ड नॉइज़ कैंसलेशन और क्रिस्टल क्लियर कॉल टेक्नोलॉजी
गुरुग्राम, भारत | 18 सितंबर 2025: भारत के सबसे बड़े कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज भारत में नया गैलेक्सीभ S25 FE स्मार्टफोन और गैलेक्सीज Buds3 FE पेश किया। यह स्मार्टफोन पर्सनलाइज़्ड एआई अनुभव और एआई-पावर्ड फोटोग्राफी एवं एडिटिंग टूल्स से लैस है। इसमें 4900mAh की लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, मज़बूत आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम और बड़े वेपर चैम्बर के साथ स्मूद गेमिंग परफॉर्मेंस मिलती है। 6.7 इंच का डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट यूज़र्स को बेहतरीन और डूबो देने वाला विज़ुअल अनुभव देता है।
प्रीमियम एआई अनुभव
गैलेक्सी S25 FE में गैलेक्सी एआई को One UI 8 और मल्टीमॉडल एआई एजेंट्स के साथ और बेहतर बनाया गया है। अब यूज़र्स आवाज़, टच और विज़ुअल इनपुट को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे रोज़मर्रा के काम आसान और तेज़ हो जाते हैं। इसमें जेमिनी लाइव, नाउ बार और गूगल का सर्किल टू सर्च जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो बातचीत को बेहतर बनाते हैं, प्रोडक्टिविटी बढ़ाते हैं और हर दिन के कामकाज को सरल करते हैं। खास बात यह है कि ये सभी फीचर्स आपकी आदतों और ज़रूरतों के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेते हैं। साथ ही, नई सिक्योरिटी प्रोटेक्शन आपके डेटा और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखती है।
अपग्रेडेड कैमरा और प्रोविजुअल इंजन
गैलेक्सीड S25 FE अपने प्रोविजुअल इंजन और एआई-आधारित फीचर्स के साथ प्रीमियम कैमरा अनुभव प्रदान करता है। इसका नया 12MP फ्रंट कैमरा और भी साफ़ और शार्प सेल्फी देता है। नाइटोग्राफी फीचर रात की तस्वीरों को बेहतर बनाता है। वहीं फोटो असिस्टो से गैलरी ऐप में आसानी से फोटो एडिट किए जा सकते हैं। जेनेरेटिव एडिट तस्वीरों को नया रूप देता है, इंस्टैंीट स्लो -मो पलों को और खूबसूरती से कैप्चर करता है और ऑडियो ईरेज़र वीडियो से बैकग्राउंड शोर हटाकर प्रोफेशनल टच देता है।
बेहतर नॉक्सी सिक्योरिटी
नॉक्स एन्हांस्डस एन्क्रिप्टेरड प्रोटेक्शहन (KEEP) डिवाइस के सिक्योर स्टोरेज में एन्क्रिप्टेड, ऐप-स्पेसिफिक स्पेस बनाता है ताकि हर ऐप सिर्फ अपनी जानकारी तक ही पहुंच सके। इसे गैलेक्सीै पर्सनल डेटा इंजन (PDE) सपोर्ट करता है, जो यूज़र डेटा और प्रेफरेंसेज़ को नॉक्सक वॉल्टस में ऑन-डिवाइस सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही, सात जेनरेशन तक OS अपग्रेड और सात साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं, जिससे परफॉर्मेंस भरोसेमंद और टिकाऊ बनी रहती है।
गैलेक्सी बड्स3 FE
गैलेक्सी बड्स3 FE गैलेक्सीऔ एआई, शानदार ऑडियो टेक्नोलॉजी और आइकॉनिक ब्लेड डिज़ाइन का बेहतरीन संगम है। यह यूज़र्स को गैलेक्सीी इकोसिस्टम का सहज अनुभव देता है और बेहतर जीवनशैली तथा वेलनेस का आनंद लेने का मौका प्रदान करता है। इसमें एडवांस्ड एक्टिव नॉइस कैंसिलिंग, पहले से बेहतर कॉल क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ़ और कंफर्ट शामिल हैं।
अनुवाद के लिए ग्राहक गैलेक्सी बड्स3 FE को अपने स्मार्टफोन में मौजूद गैलेक्सीस एआई इंटरप्रेटर ऐप के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ज़रिए आप किसी विदेशी भाषा में लेक्चर सुन सकते हैं या किसी दूसरी भाषा बोलने वाले व्यक्ति से आसानी से बातचीत कर सकते हैं। “हे गूगल” जैसे कमांड पर गैलेक्सी बड्स3 FE बिना स्क्रीन या हाथों के, सिर्फ़ आपकी आवाज़ से सुनकर जवाब दे सकता है। आप बिना फोन निकाले अपनी डेली एजेंडा या ईमेल भी चेक कर सकते हैं। एआई फीचर्स और गैलेक्सी बड्स3 FE का स्मार्ट डिज़ाइन यह सुनिश्चित करता है कि अगला गाना लगाने से लेकर बातचीत का अनुवाद करने तक सब कुछ बस एक शब्द या लॉन्ग प्रेस से संभव हो।
गैलेक्सीन S25 FE और गैलेक्सीक बड्स3 FE की कीमतें, उपलब्धैता और ऑफर्स
गैलेक्सी S25 FE का 256GB वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 512GB का फ्री स्टोरेज अपग्रेड मिलेगा, जिसकी कीमत 12,000 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत गैलेक्सी S25 FE की खरीद पर ग्राहक 5,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन 29 सितंबर से Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर, चुनिंदा अधिकृत रिटेल स्टोर और ऑनलाइन पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा।
Model Name Memory Colours Price (INR)
Galaxy S25 FE 8GB 128GB Navy, Jetblack, White 59999
8GB 256GB 65999
8GB 512GB 77999
Model Name Offers No Cost EMI
Galaxy S25 FE INR 12000 Storage Upgrade
(Buy 256GB, Get 512GB)
+
INR 5000 Bank Cashback Up to 24 months
गैलेक्सी बड्स3 FE की कीमतें और ऑफर्स
गैलेक्सी बड्स3 FE की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर्स के तहत, यदि ग्राहक इसे चुनिंदा गैलेक्सीो स्मार्टफोन के साथ खरीदते हैं, तो उन्हें 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहक 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस का फायदा भी उठा सकते हैं। इसके अलावा, उन्हें 12 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

