
फास्ट्रर में कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं, जैसे फास्ट्रर चेकआउट, जिससे ग्राहक सिर्फ एक क्लिक में अपनी खरीद पूरी कर सकते हैं। फास्ट्रर एड्स एआई की मदद से बेहतर और प्रभावी विज्ञापन सेवाएं प्रदान करता है। फास्ट्रर आइडेंटिटी खरीदारी करने की अधिक संभावना वाले ग्राहकों की पहचान करता है। वहीं, फास्ट्रर सेंस एक एआई सहायक है, जो ग्राहकों की जरूरतों और खरीदारी के इरादे को रियल-टाइम में समझकर उन्हें बेहतर और व्यक्तिगत खरीदारी का अनुभव देता है।
मुंबई | 16 जुलाई 2026 | भारत की अग्रणी एआई-आधारित कॉमर्स कंपनी शिपरॉकेट ने, अपनी एआई यात्रा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने प्रमुख कॉमर्स सम्मेलन शिविर 2026 के सातवें संस्करण में फास्ट्रर नामक एआई-आधारित चेकआउट प्लेटफॉर्म पेश किया। यह प्लेटफॉर्म ग्राहकों की खरीदारी की प्रक्रिया को आसान बनाने और बिक्री (कन्वर्ज़न रेट) बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। फास्ट्रर भारत का पहला एआई-आधारित प्री-ऑर्डर समाधान है, जिसमें शिपरॉकेट की सभी प्री-ऑर्डर सेवाओं को एक ही स्मार्ट प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसकी मदद से ब्रांड्स एआई तकनीक के जरिए नए ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं, उनकी पसंद और खरीदारी की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और उन्हें खरीदारी के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
मुंबई के द वेस्टिन, पवई लेक में आयोजित शिविर 2026 में 2,500 से अधिक उद्यमियों, ब्रांड प्रतिनिधियों और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए। इस सम्मेलन में कॉमर्स क्षेत्र में एआई से हो रहे बदलावों पर विस्तार से चर्चा की गई। आज भारत के कई व्यवसाय ग्राहकों को जोड़ने, उन्हें खरीदारी के लिए प्रेरित करने और लंबे समय तक उनसे जुड़े रहने के लिए एआई का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। सम्मेलन में सिर्फ एआई के बारे में चर्चा नहीं की गई, बल्कि यह भी बताया गया कि कंपनियां अपने कारोबार में एआई का सही तरीके से उपयोग कैसे कर सकती हैं। मुख्य
वक्ताओं के भाषण, विशेषज्ञों की चर्चाओं और उत्पादों के लाइव डेमो के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया गया कि कि एआई की मदद से व्यापार की समस्याओं को हल किया जा सकता है और कारोबार को तेजी से बढ़ाया जा सकता है।
इस बारे में शिपरॉकेट के एमडी और सीईओ साहिल गोयल ने कहा, आज भारत के हर व्यवसाय के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक जरूरत बन गया है। अगले 12 महीनों में जो उद्यमी अपने कारोबार में एआई का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, उन्हें दूसरों की तुलना में बड़ा और लंबे समय तक रहने वाला लाभ मिलेगा। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए फास्ट्रर तैयार किया गया है। यह एक ही एआई-आधारित प्लेटफॉर्म पर कई स्मार्ट सुविधाओं को एक साथ लाता है, जो व्यवसायों को नए ग्राहक जोड़ने, उन्हें खरीदारी के लिए प्रेरित करने और ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने में अधिक प्रभावी तरीके से मदद करता है।
आज कई ब्रांड ऑर्डर मिलने से पहले की पूरी प्रक्रिया को संभालने के लिए अलग-अलग तकनीकी समाधानों का इस्तेमाल करते हैं। इससे उनकी तकनीकी व्यवस्था जटिल हो जाती है। इसका असर ग्राहकों के अनुभव पर पड़ता है और कामकाज में भी कई परेशानियां आती हैं। फास्ट्रर इस समस्या को दूर करने के लिए बनाया गया है। यह शिपरॉकेट की प्री-ऑर्डर प्रक्रिया से जुड़ी सभी भरोसेमंद और सफल सुविधाओं को एक ही स्मार्ट, एआई-आधारित प्लेटफॉर्म पर एक साथ लाता है। फास्ट्रर की सबसे बड़ी ताकत शिपरॉकेट का अपना कॉमर्स ग्राफ है, जिसे उसके शिपिंग और चेकआउट प्लेटफॉर्म पर होने वाले लाखों ग्राहकों के लेनदेन के आधार पर तैयार किया गया है। यह
स्मार्ट सिस्टम हर नए लेनदेन से सीखता रहता है, जिससे फास्ट्रर का एआई मॉडल समय के साथ और ज्यादा बेहतर और स्मार्ट बनता जाता है। फास्ट्रर एक ही प्लेटफॉर्म पर आसान और तेज़ चेकआउट, एआई-आधारित शॉपिंग सहायता, नए ग्राहकों की पहचान, फास्ट्रर एड्स, व्यक्तिगत व्हाट्सएप ऑटोमेशन और एआई की मदद से बिक्री बढ़ाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।
इससे ब्रांड ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर अनुभव दे सकते हैं और उनकी खरीदारी की रुचि को सफल बिक्री में बदल सकते हैं। फास्ट्रर की एक खास सुविधा फास्ट्रर एड्स है। यह एआई-आधारित परफॉर्मेंस मार्केटिंग समाधान है, जो ट्रू डिलीवर्ड आरओएएस (ROAS) तकनीक पर आधारित है। आमतौर पर विज्ञापन प्लेटफॉर्म
अक्सर यह देखते हैं कि किसी विज्ञापन से कितने ऑर्डर मिले या कितने ग्राहकों ने खरीदारी की। लेकिन फास्ट्रर एड्स उन ऑर्डरों के आधार पर विज्ञापन का परिणाम मापता है, जो वास्तव में ग्राहक तक सफलतापूर्वक पहुंचाए गए हैं। इससे ब्रांड्स को यह बेहतर तरीके से पता चलता है कि विज्ञापन पर खर्च किए गए हर रुपये से कितना वास्तविक कारोबार हुआ। विज्ञापन के प्रदर्शन को सफल ऑर्डर डिलीवरी से जोड़ने के कारण कंपनियां अपनी मार्केटिंग अभियानों को अधिक बेहतर तरीके से चला सकते हैं। इससे विज्ञापन पर किया गया खर्च बेहतर परिणाम देता है और कारोबार के मुनाफे में भी बढ़ोतरी होती है।
फास्ट्रर शिपरॉकेट की इस सोच को दर्शाता है कि एआई केवल एक अलग तकनीक नहीं, बल्कि व्यापार की हर प्रक्रिया को बेहतर बनाने वाला स्मार्ट समाधान होना चाहिए। शिपरॉकेट के पहले एआई-आधारित प्री-ऑर्डर सुइट के रूप में फास्ट्रर भारत भर के व्यवसायों के लिए स्मार्ट कॉमर्स को और आसान, बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिपरॉकेट शिविर 2026 कार्यक्रम का आयोजन एयरपे के सहयोग से किया गया था । इसके अलावा एडब्ल्यूएस गूगल क्लाउड, वनचर , सेल्सफोर्स, जोहो और कई अन्य साझेदार कंपनियों ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग किया। अधिक जानकारी के लिए shiprocket.in और fastrr.shiprocket.ai पर जाएं।
== समाप्त ==

