भारत बनाARलेंस का वैश्विक हब, दो साल में50% से ज्यादा वृद्धि
राष्ट्रीय 12 फरवरी 2025:स्नैप इंक ने मुंबई में आयोजित दूसरे वार्षिकइंडिया एआर डेकार्यक्रम डिजिटल वास्तविकता( एक ऐसी तकनीक जो हमारी असली दुनिया में डिजिटल चीजें जोड़कर उसे और रोचक बना देती है, जैसे मोबाइल कैमरा से दिखने वाले दृश्य में डिजिटल इफेक्ट्स या जानकारी जोड़ना।) की बदलाव लाने वाली शक्ति को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि कैसे कंपनीएआर तकनीकके जरिए भविष्य को आकार देने, रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और खासतौर पर भारत के उभरते हुए डेवलपर समुदाय के लिए एक समृद्धइकोसिस्टमतैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
स्नैप इंक केसीटीओ बॉबी मर्फीने भारत मेंएआर इनोवेशनके जरिए रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, “स्नैप एआर का मकसद रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला एक मंच बनाना है। हम नई तकनीक और टूल्स विकसित कर रहे हैं, ताकि क्रिएटर्स लाखों लोगों के लिए शानदार अनुभव तैयार कर सकें। भारतीय डेवलपर्स इनोवेशन में सबसे आगे हैं और वे एआर को नए और आकर्षक तरीकों से इस्तेमाल कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “स्नैपचैट पर दुनिया में सबसे ज्यादा लेंस भारत से बनाए और प्रकाशित किए जाते हैं। यहां का डेवलपर समुदाय बीते दो सालों में 50% से ज्यादा बढ़ा है। भारत एक अनोखा देश है, जहां एआर सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भी माध्यम बन गया है।”
स्नैप इंक केएमडी, इंडिया, पुलकित त्रिवेदीने कहा, “भारत में क्रिएटर्स और डेवलपर्स का एक मजबूत समुदाय है, जो एआर का भविष्य तय कर रहा है। यहां 200मिलियन से ज्यादा लोग स्नैपचैट का इस्तेमाल खुद को व्यक्त करने, जुड़ने और कंटेंट का आनंद लेने के लिए कर रहे हैं। एआर अब सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि संचार और रचनात्मकता का एक अहम हिस्सा बन चुका है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा, “हम मानते हैं कि एआर की लंबी अवधि की सफलता एक मजबूत डेवलपर इकोसिस्टम पर निर्भर करती है, और हम इसे आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। यह देखकर खुशी होती है कि हर महीने स्नैपचैट यूजर्स 80 अरब से ज्यादा बार एआर लेंस के साथ इंटरैक्ट कर रहे हैं। यह इस बात का सबूत है कि एआर रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है, और हम इस इनोवेशन को सपोर्ट और सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हैं।”
एआरइनोवेशनकाप्रत्यक्षअनुभव: स्नैपकीपांचवींपीढ़ीकेस्पेक्टेकल्स
मुंबई में हुए इस इवेंट में भारत के शीर्षएआर क्रिएटर्स, डेवलपर्स, ब्रांड्स, पार्टनर्स और व्यापक समुदायएक साथ आए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने देखा कि कैसे क्रिएटर्स, डेवलपर्स और ब्रांड्सइस तकनीक का इस्तेमाल कर अपने दर्शकों से और गहराई से जुड़ सकते हैं।इवेंट में दिखाए गएइंटरएक्टिव एक्सपीरियंसने यह साबित किया कि एआर सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका इस्तेमाल कई दूसरे क्षेत्रों में भी किया जा सकता है। स्नैप के “एनीबॉडी कैन डेवलप”अनुभव के जरिए मेहमानों को अपने खुद केलेंस बनाने और एआर सीखने का मौका मिला।
स्पेक्टेकल्स, स्नैप केपांचवीं पीढ़ी के सी-थ्रू एआर ग्लासहैं, जिन्हें पहली बार भारत में प्रदर्शित किया गया। स्नैप ओएस से संचालित येस्टैंडअलोन एआर ग्लासआपको एआर के साथ एक नया, अनोखा अनुभव देते हैं।स्नैप ओएस विशेष रूप से एआर के लिए बनाया गया एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो स्पेक्टेकल्स को संचालित करता है और एक सहज व दिलचस्प अनुभव प्रदान करता है।
पहनने में आरामदायक औरबेहतरीन एआर क्षमता से लैस ये स्पेक्टेकल्सबाजार में उपलब्ध अन्य डिवाइसेस से अलग हैं। इनमेंसी-थ्रू डिस्प्ले और बिल्ट-इन डिमरदिया गया है, जिससे इन्हें इनडोर और आउटडोर, दोनों जगह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।स्नैप ओएस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह आपकी जिंदगी का सहज हिस्सा बन जाए, बिना किसी रुकावट के।
इसकानेचुरल इंटरफेसआपको दोस्तों के साथ मिलकरएआर का अनुभव लेने और उससे इंटरैक्ट करने की सुविधा देता है।यह पूरी तरह से आपकीआवाज और हाथों के इशारोंसे कंट्रोल किया जा सकता है, जिससे इसका उपयोग बेहद आसान हो जाता है।
स्पेक्टेकल्स का यह नया संस्करण और स्नैप ओएस का लॉन्च, स्नैप की हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में एक दशक से ज्यादा की इनोवेशन यात्रा का हिस्सा है।
एआरक्रिएटर्सकीनईपीढ़ीकोसशक्तबनाना
भारत में85% से अधिक स्नैपचैट उपयोगकर्ताखासतौर परत्योहारों और सांस्कृतिक मौकोंपर दोस्तों और परिवार से जुड़ने के लिएलेंस का इस्तेमाल करते हैं।ऐसे मेंरचनात्मक अभिव्यक्तिका महत्व और इसकी बढ़ती लोकप्रियता को नकारा नहीं जा सकता।
स्नैप काएआर इकोसिस्टमतेजी से विकसित हो रहा है। दुनियाभर में375,000 से अधिक क्रिएटर्सअब तक40 लाख से ज्यादा एआर लेंसबना चुके हैं, जिनका उपयोग पिछले साल ही4.5 ट्रिलियन बारकिया गया। भारत में एआर डेवलपर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है औरराजधानी शहरों के अलावा गोराया, प्रयागराज, कोचीन, अंबालाजैसे अन्य छोटे शहरों से भी क्रिएटर्स सामने आ रहे हैं।
स्नैप भारत मेंटियर-2 और टियर-3 शहरोंमें भीएआर तकनीक को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है।सूरत, कोयंबटूर, राजकोट, त्रिची, त्रिवेंद्रम और ग्वालियर जैसे शहरों मेंलेंस स्टूडियो ट्रेनिंग मीट-अप्सआयोजित किए गए हैं, जहां नए क्रिएटर्स कोपहला लेंस बनाने और अपनी एआर यात्रा शुरू करने का मौका मिल रहा है। 2024 में स्नैप ने120 से अधिक मीट-अप आयोजित किए, जिनसे6,000 से ज्यादा एआर डेवलपर्सको लाभ मिला।
स्नैप की टीमयुवा प्रतिभाओं को डिजिटल क्रिएटिव स्किल्स सिखाने के लिएकईशैक्षणिक संस्थानोंके साथ भी काम कर रही है। इस साल कंपनी नेकेजे सोमैया – मुंबई, पर्ल अकादमी – बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली, और लोयोला कॉलेज – चेन्नईके साथ साझेदारी की है। इन कार्यक्रमों के जरिए छात्रों कोमिक्स्ड रियलिटी और एक्सआर टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी डिजिटल कौशलविकसित करने का अवसर मिल रहा है।
इसएआर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए, स्नैप नेइंडिया लेंस अवार्ड्सलॉन्च करने की घोषणा की है। यह एकवार्षिक प्रतियोगिताहै, जिसमेंपांच अलग-अलग श्रेणियों में सबसे इनोवेटिव एआर लेंस क्रिएटर्सको सम्मानित किया जाता है। इस साल के विजेता हैं:
- बेस्ट वायरल लेंस: परफेक्ट पिच गेम (प्रत्युष गुप्ता)
- बेस्ट गेम: दीवाली गेम (क्रुणाल एमबी गेडिया)
- बेस्ट आर्टिस्टिक लेंस: ईथरियल ड्रेस (XRFX स्टूडियो)
- बेस्ट टेक्निकल लेंस: डोमिनो प्रो LIDAR (वासिम घोले)
- बेस्ट फेस्टिव लेंस: रंग दे मोहे (जीतेश सिंह)
एआरकालाभउठानेवालेब्रांड
स्नैपप्रायोजित एआरमें अग्रणी है औरवायरल मोमेंट्स से लेकर हाई-आरओआई एंगेजमेंटतक को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह लगातारएआर इनोवेशनको नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। स्नैप काबढ़ता हुआ नेटवर्कइसकेएआर विज्ञापन टूल्ससे भी लाभान्वित हो रहा है, जो ब्रांड्स कोनए और रचनात्मक तरीकों से ग्राहकों से जुड़ने में मददकरता है।
ये पहलपर्सिका पिकार्डोजैसे क्रिएटर्स के लिएवास्तविक बदलाव ला रही हैं, जोXRFX स्टूडियोके सह-संस्थापक हैं। उन्होंने2018 में एआर की दुनिया में कदम रखाऔर तब से अपनी कला को निखारते रहे हैं।“जब मैंने अपनी यात्रा शुरू की, तो स्नैप के लेंस स्टूडियो ने मुझे अपने जुनून को पेशे में बदलने के लिए जरूरी टूल्स दिए। इसकी बहुमुखी विशेषताएं मुझे अपने आइडियाज़ को साकार करने, ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री के प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम करने और स्नैप के तेजी से बढ़ते एआर क्रिएटर ईकोसिस्टम में आगे बढ़ने में मदद करती हैं।
करीब पांच साल तक अपने कौशल को निखारने के बाद, मैंने XRFX स्टूडियो की सह-स्थापना की, जो ब्रांड्स के लिए कस्टम एआर इफेक्ट्स तैयार करता है। दो साल से भी कम समय में हमारी टीम बढ़ी है और आज हम कोका-कोला, गूगल, नायका, टिरा, अमेज़न प्राइम वीडियो, एजियो, मैक्स, स्विगी, जेप्टो जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं। हाल ही में हमने 100,000 डॉलर का राजस्व पार किया है, जो इस बात का प्रमाण है कि एआर ब्रांड एंगेजमेंट और डिजिटल एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल रहा है।”
शीर्ष ब्रांड्सजैसेनायका, मिंत्रा, डोरिटोस (पेप्सी को.), अमेज़न प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, स्विगी, एजियो, स्पॉटिफाई, सर्फ एक्सेलके साथरणनीतिक साझेदारियों और पहलोंके माध्यम सेनई कमाई के अवसरपैदा हो रहे हैं। इससेक्रिएटर्स को अपने करियर को स्थायी रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।
इंडिया एआर डे: भारत के एआर भविष्य की झलक
इंडिया एआर डेस्नैप केभारत में एआर को लेकर दूरदर्शी दृष्टिकोणको दर्शाता है। यह एक ऐसाईकोसिस्टमहै, जहांक्रिएटर्स, डेवलपर्स और ब्रांड्स एक साथ आगे बढ़ते हैं। यहनए इनोवेशन, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और जबरदस्त एंगेजमेंट को बढ़ावादेता है।
यह वहभविष्यहै, जहांभारत की रचनात्मकता एआर की असीम संभावनाओं से संचालित होकर वैश्विक स्तर पर अपनी चमक बिखेर रही है।

