Homeगुजरातस्ट्राइक थ्री: ओरिजिनल मॉडर्न क्लासिक जावा 42 ने 42 एफजे और 42...

स्ट्राइक थ्री: ओरिजिनल मॉडर्न क्लासिक जावा 42 ने 42 एफजे और 42 बॉबर के साथ ऑल-स्टार्स रेंज को पूरा किया, त्योहारी सीजन की शुरुआत

  • ऑल स्टार्स: कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज का एक साझा जावा कोड
  • तीनों जावा मॉडलों में मौजूद ऑल-स्टार्स प्रतीक चिन्ह और स्टार मोटिफ राइडर्स को ऑल स्टार्स कोड से जोड़ता है
  • जावा ऑल स्टार्स: 42 एफजे और 42 बॉबर के ज़रिए पेश किया गया और अब नई जावा 42 के आगमन के साथ पूरा हुआ
  • द 42: जावा के उस आइकॉन का अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, जिसने भारत में मॉडर्न क्लासिक श्रेणी की शुरुआत की
  • नए साइड पैनल्स, अपस्वेप्ट ट्विन एग्जॉस्ट, अलॉय व्हील्स, चौड़े टायर्स और 60 से अधिक सुधारों के साथ अधिक बोल्ड, स्पोर्टी और स्टाइलिश
  • जावा 42 की शुरुआती कीमत अब 1,79,942/- रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है 

मुंबई | 9 सितंबर 2026 | जावा येज़्दी मोटरसाइकल्स ने नई जावा 42 का अनावरण किया, जिसने ब्रांड के नए जावा ऑल स्टार्स अध्याय को पूरा किया और भारत में मॉडर्न क्लासिक श्रेणी को स्थापित करने वाली मोटरसाइकिल के अब तक के सबसे बड़े विकास को चिह्नित किया।

ऑल स्टार्स जावा 42 अपने नए स्टांस, अनुपात, रियर सेक्शन, अलॉय व्हील्स, साइड पैनल और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट के साथ अधिक बोल्ड, स्पोर्टी और मस्कुलर हो गई है। इसके एर्गोनॉमिक्स शहर और हाईवे पर राइडिंग को अधिक फुर्तीला बनाते हैं। एक शक्तिशाली जे-पैंथर्स इंजन पर आधारित यह बाइक उन डिज़ाइनों को बरकरार रखती है जो स्पष्ट रूप से जावा की पहचान हैं।

ऑल स्टार्स की कहानी जावा राइडर के साथ शुरू हुई। वे आत्मविश्वासी और व्यक्तिगत पहचान रखने वाले हैं, लेकिन उन लोगों के साथ अपनेपन की गहरी भावना महसूस करते हैं जो समान कोड का पालन करते हैं, जो रक्षा से लेकर खेल जगत तक के समुदायों में देखने को मिलता है—जहाँ अनुशासन, विश्वास, भाईचारा और व्यक्ति के प्रति सम्मान एक बड़े उद्देश्य के साथ सह-अस्तित्व में होते हैं। अपने विशेष प्रतीक चिन्ह के साथ जावा ऑल स्टार्स रेंज इस साझा कोड को एक पहचान देती है।

भले ही हर मोटरसाइकिल जावा की भावना को एक अलग अंदाज़ में व्यक्त करती है, फिर भी वे सभी एक ही ऑल स्टार्स कोड से जुड़ी हुई हैं। ‘स्ट्राइक वन’ के रूप में जावा 42 एफजे ने ब्रांड के मॉडर्न क्लासिक कैरेक्टर को एक समकालीन, स्पोर्टी रूप दिया। ‘स्ट्राइक टू’ में आनंद महिंद्रा ने ग्लोबल चेस लीग में ऑल स्टार्स 42 बॉबर का अनावरण किया, जिसने जावा के सबसे विशिष्ट मोटरसाइकिल प्रारूपों में से एक के ज़रिए व्यक्तिगत विशिष्टता का जश्न मनाया। ‘स्ट्राइक थ्री’ इसके फ्लैगशिप मॉडल को पेश करता है: 60 से अधिक सुधारों के साथ एक उन्नत जावा 42।

जावा 42 ने साल 2018 में भारत की पहली मॉडर्न क्लासिक रेंज, एक विशिष्ट ऑफ-सेंटर इंस्ट्रूमेंट पैनल और भीड़ से अलग रंगों के साथ ब्रांड के आधुनिक सफर की शुरुआत की थी। ऑल स्टार्स 42 के रूप में, यह फ्लैगशिप जावा मोटरसाइकिल भारत के नए दौर के राइडर्स के लिए काफी विकसित हुई है।

क्लासिक लेजेंड्स के सह-संस्थापक अनुपम थरेजा ने कहा, “सबसे दिलचस्प समुदाय उन लोगों द्वारा बनाए जाते हैं जिनका आचरण तब भी एक जैसा रहता है जब उन्हें कोई देख न रहा हो। जावा राइडर के बारे में हमने यही समझा है। कैरेक्टर, कंडक्ट और करेज के ये कोड हमें रक्षा और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलते हैं। हम राइडर्स की ज़रूरतों के हिसाब से नए प्रारूप, विशिष्ट डिज़ाइन वाली मोटरसाइकिलें लॉन्च करके और हर दिन इन कोड के साथ जीने वाले लोगों को पहचान देकर इसे पूरी तरह जीते हैं। जावा 42 ने भारत की मॉडर्न क्लासिक श्रेणी शुरू करने में मदद की थी। ऑल स्टार्स 42 उसी भावना को आगे बढ़ाती है—यह भूलकर नहीं कि जावा 42 क्या थी, बल्कि यह सोचकर कि आज के राइडर के लिए इसके क्या मायने होने चाहिए।”

जावा ऑल स्टार्स 42 को अधिक रोड प्रेजेंस, चौड़े और अधिक मस्कुलर स्टांस के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसके रियर सेक्शन पर काफी काम किया गया है, जिसमें एक चौड़ा रियर फेंडर और नया 150/70-17 रियर टायर शामिल है, जो मोटरसाइकिल को ज़मीन पर एक मजबूत पकड़ प्रदान करता है। जावा 42 की पहचानी जाने वाली फ्लैट, बेंच-जैसी बनावट को बरकरार रखते हुए, 790 मिमी ऊंची तराशी गई सीट को बेहतर कुशनिंग के साथ फिर से डिज़ाइन किया गया है।

मोटरसाइकिल में नया, आधुनिक अलॉय व्हील डिज़ाइन और पानी भरे रास्तों से बेहतर तरीके से निकलने के लिए अधिक कॉम्पैक्ट अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट भी मिलता है। इसके फिर से डिज़ॉइन किए गए साइड पैनल, फुटपेग और रियर सेक्शन एक कसा हुआ रूप तैयार करते हैं, जो स्पोर्टी और बोल्ड स्टांस के लिए साफ, सहज रेखाएं प्रदान करते हैं।

जावा 42 में 294.72 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, फोर-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी इंजन दिया गया है, जो छह-स्पीड कॉन्स्टेंट-मेश गियरबॉक्स से लैस है। इसमें डुअल-चैनल एबीएस के साथ 280 मिमी फ्रंट और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इंजीनियरिंग से जुड़े बदलाव सिर्फ बाहरी डिज़ाइन तक सीमित नहीं हैं। बाइक के वजन, फ्रेम, स्विंगआर्म की मजबूती, एर्गोनॉमिक्स, हैंडलिंग और आराम पर काम किया गया है, जिसका उद्देश्य इस विकसित 42 को उस सहज स्वभाव को खोए बिना अधिक फुर्तीला और नियंत्रित बनाना है जिसने इसे परिभाषित किया है। यह बदलाव पूरी तरह से जावा की पहचान को बनाए रखता है। इसका सिग्नेचर 13.2-लीटर टैंक, गोल हेडलैंप और जानी-पहचानी बेंच सीट जावा के परिचित अंदाज़ को ज़िंदा रखते हैं।

यही संतुलन ऑल-स्टार्स की फिलॉसफी का केंद्र है। 42 बॉबर उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती है जो अपनी अलग पहचान में विश्वास रखते हैं। 42 एफजे नियो-क्लासिक जावा का अधिक समकालीन और स्पोर्टी रूप सामने लाती है। नई 42 फ्लैगशिप मॉडल है, जो 42 के विकास को आगे बढ़ाती है और इन तीनों रूपों को ऑल स्टार्स की एक पहचान के तहत एक साथ लाती है।

जावा 42 की कीमत 1,79,942/- रुपये से शुरू होती है और यह भारत भर के जावा येज़्दी डीलरशिप पर छह अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगी:

Jawa All Stars 42 Ex-Showroom (Delhi)
Jawa 42 All Stars Black Rs. 1,89,942/-
Jawa 42 All Stars Nebula Blue Rs. 1,86,942/-
Jawa 42 All Stars Battle Green
Jawa 42 All Stars Moss Grey
All Stars Ivory Rs. 1,84,942/-
Jawa 42 Black and Ivory Rs. 1,79,942/-

 

बुकिंग अब शुरू हो चुकी है, ऑल स्टार्स जावा 42 की डिलीवरी त्योहारों की शुरुआत यानी 14 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

  • तकनीकी विशेषताएं:
PARAMETER JAWA ALL STARS 42
CAPACITY 294.7 cc
ENGINE TYPE SINGLE CYLINDER, 4 STROKE, LIQUID COOLED, DOHC
MAX POWER 27.19 @ 7950 rpm
MAX TORQUE 26.3 Nm @ 6000 rpm
FUEL SYSTEM ELECTRONIC FUEL INJECTION
COMPRESSION RATIO 11:1
BORE STROKE 76 mm X 65 mm
EXHAUST TWIN EXHAUST
WEIGHT 175 kg
FUEL TANK CAPACITY 13.2 L
WHEELBASE 1369 mm
SEAT HEIGHT 795 mm
GEAR BOX CONSTANT MESH, 6 SPEED
FRAME DOUBLE CRADLE
FRONT SUSPENSION TELESCOPIC FORKS, ø 35 mm
REAR SUSPENSION TWIN SHOCK ABSORBER, GAS FILLED WITH ADJUSTABLE PRELOAD
FRONT BRAKE TYPE DISC WITH DUAL CHANNEL ABS
REAR BRAKE TYPE DISC WITH DUAL CHANNEL ABS
FRONT DISC SIZE 280 mm
REAR DISC SIZE 240 mm
FRONT TYRE 100/90-18
REAR TYRE 150/70-17
GROUND CLEARANCE 173 mm

 

ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम:

जावा येज़्दी मोटरसाइकल्स ग्राहकों की संतुष्टि और परेशानी मुक्त ओनरशिप को प्राथमिकता देते हुए इंडस्ट्री-फर्स्ट ओनरशिप एश्योरेंस प्रोग्राम को जारी रखे हुए है। इसमें शामिल हैं:

  • 4-वर्ष/50,000-किमी की मानक वारंटी
  • 6 वर्ष तक की विस्तारित वारंटी के विकल्प
  • 8 वर्ष तक की रोडसाइड असिस्टेंस
  • देशव्यापी कवरेज के साथ 5 वर्ष तक का एएमसी
  • देश भर में 450 से अधिक सेल और सर्विस टचपॉइंट्स पर व्यापक ओनरशिप लाभ उपलब्ध हैं

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read