
गुरुग्राम | 27 मई 2026 | भारत की अग्रणी एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन समाधान प्रदाता कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCI) ने 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही एवं वित्तीय वर्ष के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
Q4/FY2026 के प्रमुख वित्तीय परिणाम:
- राजस्व (Revenue): TCI ने ₹1336 करोड़ का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹1197 करोड़ की तुलना में 11.6% की वृद्धि दर्शाता है।
- EBITDA: कंपनी का ब्याज, कर, मूल्यह्रास एवं अमोर्टाइजेशन से पूर्व लाभ (EBITDA) ₹174 करोड़ रहा, जो Q4/FY2025 के ₹162 करोड़ की तुलना में 7.4% अधिक है।
- करपश्चातलाभ (PAT): PAT में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹125 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह ₹115 करोड़ था।
Consolidated
| Performance Highlights: Q4/FY2026 vs.
Q4/FY2025 Consolidated (In ₹ Cr.) |
Performance Highlights: 12M/FY2026 vs. 12M/FY2025 Consolidated (In ₹ Cr.) |
||||||
|
Particulars |
31.03.2026 | 31.03.2025 | Growth % | Particulars | 31.03.2026 | 31.03.2025 | Growth % |
|
Revenue |
1,336 | 1,197 | 11.6 % | Revenue | 4,965 | 4,538 |
9.4 % |
|
EBITDA |
174 | 162 | 7.4 % | EBITDA | 650 | 597 |
8.9 % |
| PAT | 125 | 115 | 8.7% | PAT | 460 | 416 |
10.6 % |
Standalone
| Performance Highlights: Q4/FY2026 vs.
Q4/FY2025 Standalone (In ₹ Mn.) |
Performance Highlights: 12M/FY2026 vs. 12M/FY2025 Standalone (In ₹ Mn.) |
||||||
|
Particulars |
31.03.2026 | 31.03.2025 | Growth % | Particulars | 31.03.2026 | 31.03.2025 | Growth % |
|
Revenue |
1,140 | 1,021 | 11.7 % | Revenue | 4,353 | 4,059 | 7.2 % |
| EBITDA | 146 | 133 | 9.8 % | EBITDA | 609 | 560 |
8.7 % |
| PAT | 102 | 91 | 12.1 % | PAT | 444 | 396 |
12.1 % |
प्रबंधन की टिप्पणी
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल जी ने कहा,“वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में गतिशील व्यावसायिक वातावरण में स्थिर प्रदर्शन और अनुशासित संचालन का प्रदर्शन किया है। साथ ही विविधीकृत पोर्टफोलियो, एकीकृत मल्टीमॉडल क्षमताओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने बाजार में हमारी स्थिति को और मजबूत किया है।
टीसीआई ने वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल मूवमेंट और सेक्टर-विशिष्ट लॉजिस्टिक्स समाधानों में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली। जिसमें हमारी 3PL, कोल्ड चेन और वेयरहाउसिंग सेवाएँ FMCG, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, नवीकरणीय ऊर्जा, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स के ग्राहकों को सेवा प्रदान करती हैं।
रेल, सड़क और तटीय शिपिंग में निरंतर निवेश—जैसे वेयरहाउस, हब, ट्रक और रेल कार कैरियर्स—हमारी दीर्घकालिक क्षमताओं को और मजबूत बना रहे हैं। साथ ही, हरित लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने हेतु EV ट्रकों की संभावनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है। आगे बढ़ते हुए, हम तकनीक, मल्टीमॉडल इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन लॉजिस्टिक्स और रणनीतिक साझेदारियों में किए गए निवेश से अपने ग्राहकों, समुदायों और शेयरधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लिए प्रतिबद्ध बना सकें।

