Homeइलेक्ट्रानिक्सTECNO SPARK Go 3 Pro भारत में लॉन्च, IP69 प्रोटेक्शन के साथ...

TECNO SPARK Go 3 Pro भारत में लॉन्च, IP69 प्रोटेक्शन के साथ रोज़मर्रा के इस्तेमाल में बेहतर सहनशीलता

  • भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध
  • IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के साथ 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन
  • 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और Dual DTS Speakers के साथ 300% तक ज्यादा आवाज़

नई दिल्ली | 04 सितंबर 2026 | TECNO ने आज भारत में SPARK Go 3 Pro स्मार्टफोन की उपलब्धता की घोषणा की। फोन में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए टिकाऊपन के साथ मनोरंजन से जुड़ी कई सुविधाएं दी गई हैं। SPARK Go 3 Pro भारत में प्रमुख रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

SPARK Go 3 Pro में IP69 वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन दिया गया है, जो अलग-अलग परिस्थितियों में फोन के इस्तेमाल के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। यात्रा के दौरान अचानक बारिश, बाहर धूल भरा माहौल या काम के लंबे घंटे हों, फोन को रोजमर्रा के ऐसे इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 1.5 मीटर ड्रॉप प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जो फोन के गलती से गिरने या टकराने की स्थिति में अधिक सुरक्षा देता है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए SPARK Go 3 Pro में 120Hz डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और कंटेंट देखने के अनुभव को ज्यादा स्मूथ बनाता है। 5200mAh की बैटरी लंबे समय तक कॉलिंग, कंटेंट देखने और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए तैयार की गई है। स्मार्टफोन में Dual DTS Speakers भी दिए गए हैं, जो 300% तक ज्यादा वॉल्यूम देते हैं और म्यूजिक, वीडियो तथा अन्य कंटेंट के लिए बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं।

फोन के बॉक्स में ईयरफोन और प्रोटेक्टिव कवर भी दिया गया है। इससे ग्राहकों को जरूरी एक्सेसरीज फोन के साथ ही मिल जाती हैं और इन्हें अलग से खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

TECNO SPARK Go 3 Pro भारत में Burgundy Red, Sunrise Orange, Eclipse Black और Basalt Titanium रंगों में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है और इसे भारत के प्रमुख रिटेल स्टोर्स तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

लिंक: https://dl.amazon.in/redirect?campaignId=60mO&failureMode=AppStoreDDL&url=https%3A%2F%2Fwww.amazon.in%2Fdp%2FB0HG9ST7SK%3Fref_%3Dtecno_sp_go_3

== समाप्त ==

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read