Homeगुजराततेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अहमदाबाद द्वारा मिशन दृष्टि - मेगा नेत्र जाँच अभियान...

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अहमदाबाद द्वारा मिशन दृष्टि – मेगा नेत्र जाँच अभियान का आयोजन 18 जुलाई 2025 को 7 स्कूलों में किया गया, जिसमें 5000+ छात्रों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया।

गुजरात, अहमदाबाद | 18 जुलाई 2025: इस अभियान की शुरुआत युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी  के सानिध्य में महाप्रज्ञ विद्या निकेतन स्कूल कोबा में हुई।
इस विशेष अवसर पर टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत जी मंडोत, वेस्ट ज़ोन अध्यक्ष श्री दिनेश जी चोपड़ा, अहमदाबाद अध्यक्ष श्री जागृत संकलेचा, विशेष अतिथि एवं संसद सदस्य श्री गणेश जी नाईक की उपस्थिति रही।

इस अभियान को टीपीएफ ने सम्पूर्ण भारत में एक साथ आयोजित किया जिसके तहत 350+ स्कूलों में 1 लाख से अधिक छात्रों तक पहुँचने का प्रयास किया गया — एक ऐसा प्रयास जो देशभर में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना को दर्शाता है।

इस सफल आयोजन के पीछे मुख्य भूमिका निभाई परियोजना संयोजक व लायंस क्लब के अध्यक्ष श्री मुकेश जी चोपड़ा और उनकी समर्पित टीम ने। उनके अथक प्रयास, सुव्यवस्थित योजना और उत्कृष्ट टीमवर्क के कारण यह परियोजना बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह नेत्र जांच शिविर न केवल छात्रों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में स्वास्थ्य सेवा की चेतना जाग्रत करने की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम भी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read