Homeगुजरातटोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बिडकिन में सरकारी स्कूल की बुनियादी संरचना के...

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने बिडकिन में सरकारी स्कूल की बुनियादी संरचना के विकास के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ समझौता

शिक्षा-केंद्रित सीएसआर हस्तक्षेप के जरिये सामुदायिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करना

बिडकिन , महाराष्ट्र | 30 जुलाई 2025: सतत सामाजिक प्रभाव और समग्र सामुदायिक विकास के प्रति अपनी स्थायी प्रतिबद्धता के अनुरूप, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज जिला परिषद के साथ एक समझौता किया और (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत कंपनी जिला परिषद केन्द्रीय प्राथमिक स्कूल (जेडपीकेपीएस), बिडकिन, छत्रपति संभाजी नगर की बुनियादी संरचना के व्यापक समर्थन के लिए काम करेगी।

समझौता पर दस्तखत और ज्ञापन लेने-देने का काम आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में हुआ। इसमें छत्रपति संभाजी नगर के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री दिलीप स्वामी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंकित और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं। टीकेएम का प्रतिनिधित्व कंपनी के मुख्य संचार अधिकारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और राज्य मामलों के प्रमुख श्री सुदीप दलवी और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे।

बिडकिन स्कूल से संबंधित यह पहल इस क्षेत्र में टीकेएम की बढ़ती भागीदारी के अनुरूप है। यह महाराष्ट्र में एक नई ग्रीनफील्ड विनिर्माण सुविधा की स्थापना के लिए हाल ही में घोषित निवेश के क्रम में है। इसका उद्देश्य औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और रोजगार सृजन करना है।

टोयोटा के सीएसआर दर्शन में शिक्षा प्रमुख है
शिक्षा टीकेएम की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) रणनीति का एक केंद्रीय तत्व है। यह इस सिद्धांत पर आधारित है कि सतत और समावेशी सामाजिक प्रगति के लिए शिक्षा के माध्यम से व्यक्तियों को सशक्त बनाना आवश्यक है। आबादी और आर्थिक तौर पर भारत जैसी विविधता वाले देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुँच सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक क्षेत्रों में उन्नति का एक महत्वपूर्ण प्रेरक है। इसे स्वीकार करते हुए, टीकेएम ने अपनी शैक्षिक पहल को स्किल इंडिया और राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जोड़ा है।

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, आधारभूत साक्षरता, स्कूल के बुनियादी ढाँचे और आवश्यक शिक्षण संसाधनों तक पहुँच पर ध्यान केंद्रित करते हुए, टीकेएम प्रणालीगत चुनौतियों का समाधान करने और भविष्य के लिए सुसज्जित शिक्षण वातावरण बनाने का प्रयास करता है। यह दृष्टिकोण टोयोटा के चाइल्ड टू कम्युनिटी मॉडल को दर्शाता है। इसका मानना है कि बच्चों की शिक्षा में निवेश व्यापक सामाजिक परिवर्तन को गति दे सकता है। इससे न केवल छात्रों को बल्कि उनके परिवार और समुदायों को भी लाभ होगा। इससे दूरगामी, समावेशी प्रगति संभव होगी। यह दर्शन टोयोटा की “समुदाय विकास” की अवधारणा में समाहित है , जो समग्र सामुदायिक विकास पर ज़ोर देता है।

जेडपीकेपीएस बिडकिन : बढ़ती ज़रूरतों वाला एक सदी पुराना संस्थान
जेडपीकेपीएस बिडकिन एक 100 साल पुराना संस्थान है जो आर्थिक रूप से वंचित और विविध समुदायों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। छात्रों के दाखिले के लिहाज से यह इस क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी स्कूलों में से एक है। इस समय यहां 800 से अधिक छात्र पढ़ते हैं। निकट भविष्य में नामांकन संख्या बढ़कर लगभग 1,200 छात्रों तक पहुँचने की उम्मीद है, इसलिए समावेशी और प्रभावी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कूल के बुनियादी ढाँचे की गुणवत्ता और क्षमता को बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है।

इस क्षेत्र की बढ़ती शैक्षिक आवश्यकताओं के अनुरूप, इस पहल का उद्देश्य जेडपेकपीएस बिडकिन को एक आधुनिक, समावेशी और भविष्य के लिये तैयार शिक्षण वातावरण में बदलना है। यह हस्तक्षेप 2025 से 2028 तक तीन वर्षों की अवधि में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

इस मौके पर मौजूद संभाजीनगर के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, श्री दिलीप स्वामी ने कहा, ” हम ज़ेडपीकेपीएस बिडकिन की बुनियादी संरचना को उन्नत करने के लिए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के साथ इस सहयोग का स्वागत करते हैं । यह स्कूल इस क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों की शिक्षा में केंद्रीय भूमिका निभाता रहा है। छात्रों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद के साथ, यह पहल एक महत्वपूर्ण समय पर आई है और इससे सीखने के माहौल में व्यापक सुधार होगा। ऐसे सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत करना समावेशी विकास सुनिश्चित करने की कुंजी है। हम इस साझा लक्ष्य की दिशा में टोयोटा के सक्रिय योगदान की सराहना करते हैं और हमें विश्वास है कि यह परियोजना बच्चों और बिडकिन के व्यापक समुदाय के लिए स्थायी मूल्य का निर्माण करेगी।”

समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के मुख्य संचार अधिकारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राज्य मामलों के प्रमुख, श्री सुदीप दलवी ने कहा, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में, राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गतिशीलता समाधानों से कहीं आगे तक फैली हुई है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा दीर्घकालिक, समावेशी विकास के सबसे शक्तिशाली संवाहकों में से एक है। लगभग 1,200 छात्रों के लिए एक पोषणकारी और आधुनिक शिक्षण वातावरण का निर्माण करके, हम भावी पीढ़ियों की क्षमता में निवेश कर रहे हैं। यह समझौता ज्ञापन हमारे समुदायों के सामाजिक ताने-बाने को मज़बूत करने वाले उच्च-प्रभावी हस्तक्षेप प्रदान करने में सरकारी हितधारकों के साथ हमारे निरंतर सहयोग को दर्शाता है। यह पहल राज्य में हमारी भागीदारी की शुरुआत का प्रतीक है, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, हमारे प्रयास ‘सभी के लिए गतिशीलता का निर्माण’ करने के हमारे मूल दर्शन पर आधारित रहेंगे – जो जीवन को बदल सकता है और संपूर्ण समुदायों का उत्थान कर सकता है।

टीकेएम का व्यापक सीएसआर प्रभाव और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के साथ तालमेल
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सीएसआर हस्तक्षेप सतत, समावेशी विकास और सामुदायिक सशक्तिकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हैं। 31 मार्च 2025 तक, कंपनी की संचयी सीएसआर पहलों ने देश भर में 4.24 मिलियन (42,46,246) से अधिक लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। अकेले वित्त वर्ष 2024-25 में, कंपनी ने अपने छह प्रमुख सीएसआर स्तंभों—शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पर्यावरण, कौशल विकास, सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन—के साथ-साथ अपनी संरचित कर्मचारी स्वयंसेवी पहल, आईकेयर (iCARE) में उच्च प्रभाव वाले हस्तक्षेप किए । जमीनी स्तर पर समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सोच-समझकर तैयार की गई यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) और विकसित भारत 2047, स्किल इंडिया और स्वच्छ भारत जैसे राष्ट्रीय मिशनों के अनुरूप हैं। सरकारी निकायों, शैक्षणिक संस्थानों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ सहयोग जारी रखते हुए, टीकेएम का लक्ष्य राष्ट्रीय लक्ष्यों के प्रति अपने योगदान को बढ़ाना है, साथ ही टोयोटा के “सभी के लिए गतिशीलता सृजन” के वैश्विक दर्शन को आगे बढ़ाना है।

Overview of TKM

Equity participation Toyota Motor Corporation (Japan) : 89%, Kirloskar Systems Limited (India) : 11%
Number of employees Approx. 6,000
Land area Approx. 432 acres (approx.1,700,000 m2)
Building area 74,000 m2
Total Installed Production capacity Up to 3,42,000 units

 

Overview of TKM 1st Plant:

Established October 1997 (start of production: December 1999)
Location Bidadi
Products InnovaHyCross, InnovaCrysta ,Fortuner, Legender manufactured in India.
Installed Production capacity Up to 1,32,000 units

 

Overview of TKM 2nd Plant:

Start of Production December 2010
Location On the site of Toyota Kirloskar Motor Private Limited, Bidadi
Products Camry Hybrid, Urban Cruiser Hyryder, Hilux
Installed Production capacity Up to 2,10,000 units

*Other Toyota Models: Glanza, Rumion, Urban Cruiser Taisor

**Imported as CBU: Vellfire, LC 300

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read