Homeगुजरातटोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने "सतत संसाधन प्रबंध अभियान" - थीम वाले पर्यावरण...

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने “सतत संसाधन प्रबंध अभियान” – थीम वाले पर्यावरण माह 2025 की शुरुआत की

बेंगलुरु, 3 जून 2025 : टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने आज पर्यावरण माह 2025 की शुरुआत की। इसके तहत “सतत संसाधन प्रबंध अभियान” थीम के जरिये कंपनी ने निरंतरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। यह पहल टोयोटा पर्यावरण चुनौती 2050 के व्यापक लक्ष्यों और “टोयोटा ग्लोबल विजन 2050 को साकार करने के लिए जागरूकता बढ़ाने” की वैश्विक थीम के अनुरूप है। इस अभियान का उद्देश्य कंपनी और इसकी मूल्य श्रृंखला में स्थिरता की संस्कृति को मजबूत करना है। इस वर्ष के फोकस का एक प्रमुख तत्व ‘जीरो-बेस थिंकिंग’ को अपनाना है। यह एक ऐसी रणनीति है जिसमें सभी संसाधनों का जमीनी स्तर से पुनर्मूल्यांकन करना और केवल उन्हीं को बनाए रखना शामिल है जो वास्तविक मूल्य में योगदान करते हैं। इस तरह, दीर्घकालिक स्थायी दक्षता को बढ़ावा मिलता है जो रिफ्यूज, रीसाइकिल (सर्कुलर इकनॉमी), रीयूज और रिड्यूस (4आर) के माध्यम से पूरा होता है।

हर साल जून में मनाया जाने वाला टोयोटा का वैश्विक पर्यावरण महीना पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्रवाई करने के लिए एक मंच के रूप में काम करता है। 2025 का संस्करण जागरूकता और सहभागिता को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों पर आधारित है, साथ ही भारत में टीकेएम की 25 साल से ज़्यादा की सफल यात्रा को भी चिह्नित करता है और ‘जर्नी टू ग्रीन @ 25’ थीम के ज़रिए इसकी प्रमुख पर्यावरणीय उपलब्धियों को दर्शाता है। कुछ प्रमुख पर्यावरणीय मील के पत्थर इस प्रकार हैं:

  • ग्रिड की बिजली के लिए 100% अक्षय ऊर्जा उपयोग प्राप्त किया गया। इससे विनिर्माण में शून्य कार्बन उत्सर्जन की स्थिति प्राप्त करने की दिशा में तेजी आई
  • टीकेएम के उत्पादन के लिए कुल जल आवश्यकता का 89.3% हिस्सा रीसाइकिल (पुनर्चक्रित) किये जल और वर्षा जल संचयन के माध्यम से पूरा किया जाता है
  • संयंत्र सुविधाओं में प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन पद्धतियों को अपनाया गया है जिससे अपशिष्ट की रीसिकिल करने (पुनर्चक्रण) की क्षमता 96% तक बढ़ जाती है
  • टीकेएम ने अपनी तरह का एक अनुभवात्मक पर्यावरण शिक्षण केंद्र ‘इकोज़ोन’ स्थापित किया है , जो 25 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है, जिसमें 17 शैक्षिक थीम पार्क हैं, जिन्हें विशेष रूप से बच्चों में पारिस्थितिकी चेतना को विकसित करने और उन्हें इको चैंपियन के रूप में विकसित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। अब तक, टीकेएम ने छात्रों और विभिन्न हितधारकों सहित 42,000 से अधिक आउटरीच हासिल किये हैं।

इस मौके पर अपने विचार रखते हुए, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कार्यकारी उपाध्यक्ष और निदेशक (विनिर्माण) श्री बी पद्मनाभ ने कहा, “टीकेएम में, पर्यावरण संरक्षण हमारे कॉर्पोरेट दर्शन और परिचालन रणनीति में गहराई से समाया हुआ है। पर्यावरण माह सिर्फ़ एक कैलेंडर इवेंट से कहीं ज़्यादा है – यह हमारे मूल्य श्रृंखला में हर व्यक्ति के लिए हरित भविष्य में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए एक कार्रवाई का आह्वान है। ‘शून्य आधार सोच’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमें वृद्धिशील सुधारों से आगे बढ़कर ऐसे परिवर्तनकारी समाधानों को अपनाने के लिए प्रेरित करती है जो स्थायी प्रभाव पैदा करते हैं। प्रत्येक पहल को न केवल हितधारकों को जोड़ने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि टिकाऊ जीवन और हरित नवाचारों में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता है।”

पर्यावरण माह 2025 को “टीकेएम सस्टेनेबल हब 2025” द्वारा संचालित किया जाएगा। यह एक गतिशील मंच है जो निरंतरता में सीखने, नवाचार और इंटरैक्टिव जुड़ाव पर केंद्रित है। इको महीने के दौरान आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक निरंतरता योग्य स्टॉल श्रृंखला की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • ग्रीन एक्सपो : टोयोटा टेक्निकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (टीटीटीआई) के छात्र प्रमुख पर्यावरणीय केपीआई पर आधारित मॉडल प्रस्तुत करेंगे
  • कचरे से धन : स्कूली छात्रों द्वारा संचालित एक रचनात्मक पहल जो नवीन पुनर्चक्रण सामग्रियों को बढ़ावा देती है
  • हरित प्रदर्शनी : पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली उत्पादों, दैनिक आवश्यक वस्तुओं आदि पर प्रकाश डाला जाएगा।
  • टेक शो : सौर स्टोव, इलेक्ट्रिक साइकिल आदि जैसे स्थायी ऊर्जा समाधानों का प्रदर्शन

इसके अतिरिक्त, प्लास्टिक मुक्त भविष्य की खोज में विविध पर्यावरणीय पहलों को क्रियान्वित किया जा रहा है, जिसमें रीसाइकिलिंग (पुनर्चक्रण) और सामग्री के दोबारा उपयोग को बढ़ावा देना, संसाधनों की खपत को कम करना, वनरोपण प्रयासों को बढ़ाना आदि शामिल हैं – जिनमें से प्रत्येक पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति व्यापक प्रतिबद्धता को दर्शाता है, अर्थात्:

  • प्लास्टिक पैकिंग को खत्म करना: 2030 तक शून्य प्लास्टिक पैकिंग का लक्ष्य (वैकल्पिक पैकेज समाधानों को बढ़ावा देना), जिसमें तात्कालिक लक्ष्य जैसे कि पार्ट्स पैकिंग में 5% की कमी और जुलाई 2025 तक प्लास्टिक आधारित बोतलों, कवरों, कटलरी का पूर्ण उन्मूलन शामिल है।
  • सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा: अपसाइकल किये उत्पादों – कॉपियर पेपर, टिश्यू पेपर, बैग और पुनः उपयोग किए जाने वाले परिधानों का प्रचलन, जिससे अपशिष्ट में कमी आएगी और सामग्री का जीवनकाल बढ़ेगा
  • कार्बन और संसाधन न्यूनीकरण लक्ष्य: ‘2030 तक शून्य सीओ2 संयंत्र’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सीओ2, जल उपभोग, अपशिष्ट और कागज के उपयोग को कम करने के लिए काइज़ेन-संचालित सुधार
  • हरित कवरेज और वनरोपण: जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र बहाली का समर्थन करने के लिए टीकेएम परिसरों और साझेदार स्थानों पर पौधा वितरण और वृक्षारोपण अभियान
  • सामुदायिक सहभागिता: पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने और पारिस्थितिकी मानसिकता बनाने के लिए आईटीआई कॉलेजों, सरकारी स्कूलों और स्थानीय समुदायों तक पहुंच बढ़ाना

इसके अलावा, भागीदारी और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए, टीकेएम अपने पारिस्थितिकी तंत्र में व्यक्तियों और टीमों से अनुकरणीय पर्यावरण संचालित योगदान को भी मान्यता देगा, जिसमें कर्मचारी और आपूर्तिकर्ता-डीलर-लॉजिस्टिक्स भागीदार शामिल हैं। जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा, टीकेएम कार्बन तटस्थता प्राप्त करने, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने और अपने पूरे संचालन में स्थिरता की संस्कृति को शामिल करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा। टोयोटा के “ग्रह के प्रति सम्मान” के दर्शन से प्रेरित, यह पहल सार्थक सहयोग और दूरदर्शी समाधानों के माध्यम से दृष्टि को कार्यों में बदल देती है जो दीर्घकालिक पर्यावरणीय जिम्मेदारी को प्रेरित करती है।

Overview of TKM

 

Equity participation Toyota Motor Corporation (Japan): 89%, Kirloskar Systems Limited (India) : 11%
Number of employees Over 6,500
Land area Approx. 432 acres (approx.1,700,000 m2)
Building area 74,000 m2
Total Installed Production capacity Up to 3,42,000 units

 

Overview of TKM 1st Plant:

Established October 1997 (start of production: December 1999)
Location Bidadi
Products Innova HyCross, Innova Crysta, Fortuner, Legender manufactured in India
Installed Production capacity Up to 1,32,000 units

 

Overview of TKM 2nd Plant:

Start of Production December 2010
Location On the site of Toyota Kirloskar Motor Private Limited, Bidadi
Products Camry Hybrid, Urban Cruiser Hyryder, Hilux
Installed Production capacity Up to 2,10,000 units

*Other Toyota Models: Glanza, Rumion, Urban Cruiser Taisor

**Imported as CBU: Vellfire, LC 300

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read