
गुजरात, अहमदाबाद | 17 नवंबर 2025 — ज़ेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026, भारत की सबसे भरोसेमंद मैनेजमेन्ट प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक 5 दिसम्बर 2025 नज़दीक आ रही है। वे उम्मीदवार जो देश 250 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों में एमबीए/पीजीडीए करना चाहते हैं, वे अंतिम दिनांक से पहले अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
XAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 10 जुलाई 2025 से शुरू हुआ था, हज़ारों उम्मीदवार पहले से पंजीकरण कर चुके हैं। अब उल्टी गिनती जारी है, इसलिए जल्द से जल्द ऑनलाईन फॉर्म भरें, ज़रूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, परीक्षा के शहर को लेकर अपनी प्राथमिकता दें, और अंतिम दिनांक से पहले शुल्क जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
अगर आप अंतिम दिनांक से पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं करते हैं तो आप 4 जनवरी 2026 (दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक) को होने वाली परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
योग्यता के मानदंड/ कौनसे उम्मीदवार दे सकते हैं परीक्षा
XAT 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त युनिवर्सिटी से किसी भी विषय में कम से कम तीन साल के कोर्स की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। फाइनल-ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम प्रतिशतता अनिवार्य नहीं है, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एमबीए/पीजीडीएम संस्थान के अपने अकादमिक योग्यता मानदंड हो सकते हैं।
कैसे आवेदन करेंः
1. ऑफिशियल वेबसाईट xatonline.inविज़िट करें
2. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेन्शियल्स बनाएं। XAT Online
3. ऐप्लीकेशन फॉर्म पूरा करेंः अपना व्यक्तिगत विवरण, अकादमिक/ काम के अनुभव, परीक्षा के शहर की प्राथमिकता दें।
4. फोटो, सिगनेचर एवं वैलिड आईडी प्रूफ अपलोड करें।
5. सभी प्रविष्टियों को ध्यान से रीव्यू कर लें और अंतिम दिनांक से पहले सबमिट करें। फाइनल सबमिशन के बाद आप फॉर्म को एडिट करने की अनुमति नहीं है।
परीक्षा में क्या-क्या कवर होता है
XAT 2026 में एप्टीट्यूड, रीज़निंग और जनरल नॉलेज का संतुलित मिश्रण है, इसमें छात्रों के मूल्यांकन के लिए चार सेक्शन हैं- वर्बल एबिलिटी एवं लॉजिकल रीज़निंग, डिसिज़न मेकिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं डेटा इंटरप्रेटेशन और जनरल नॉलेज। परीक्षा का संचालन विभिन्न शहरों में कम्प्यूटर आधारित फोर्मेट में होगा, परीक्षा की अवधि तीन घण्टे होगी।
आपका अगला कदम
देरी न करेंः आज ही रजिस्टर करें, ताकि आप अंतिम समय में वेबसाईट पर पड़ने वाले लोड से बच सकें।
पूरी तैयारी करेंः मॉक टेस्ट, सैम्पल के सवाल हल करें और अंतिम समय में दोहरान करें।
अपडेटेड रहेंः किसी भी तरह के बदलाव की संभावना, एडमिट कार्ड के नोटिफिकेशन और परीक्षा के दिन के निर्देशों के लिए लॉग-इन करते रहें।
योग्यता एवं अंतिम दिनांक को ध्यान से चैक कर लेंः करेक्शन विंडो बंद होने के बाद आप कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे।
आखिरी मौका
रजिस्ट्रेशन की अंतिम दिनांक के लिए कुछ ही सप्ताह बाकी रह गए हैं, XAT 2026 के माध्यम से छात्र देश भर में 250 एमबीए/ पीजीडीएम प्रोग्रामों में प्रवेश पा सकते हैं। आवेदन 5 दिसम्बर 2025 को बंद हो जाएंगे। इसलिए आज ही रजिस्टर करें, सबमिट करें और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।
विस्तृत जानकारी, अंतिम दिनांक और आवेदन में सहयोग के लिए xatonline.in पर विज़िट करें।
==========

