Homeगुजरातयुथ एम्बेसडर विदित शर्मा ने B.J. मेडिकल कॉलेज में “No to Drugs...

युथ एम्बेसडर विदित शर्मा ने B.J. मेडिकल कॉलेज में “No to Drugs | No to Suicide” संदेश के साथ मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को नई दिशा दी

अहमदाबाद, गुजरात | 20 मई 2026 | “माइंड स्ट्रॉन्ग गुजरात” पहल के अंतर्गत आज B.J. मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। यह सत्र युथ एम्बेसडर श्री विदित शर्मा द्वारा आयोजित 37वां कॉलेज/यूनिवर्सिटी सत्र था।

इस कार्यक्रम का आयोजन डीन मैडम डॉ. मीनाक्षी पारिख, डीन – B.J. मेडिकल कॉलेज एवं हेड – साइकियाट्री विभाग के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश था:

“No to Drugs | No to Suicide | Mental Well Being | Journey Towards Life”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, डॉक्टरों, फैकल्टी सदस्यों एवं रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया।

श्री विदित शर्मा ने युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा नशामुक्त और मानसिक रूप से मजबूत समाज के निर्माण के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने की अपील की।

16 मई को अपने प्रिय नाना श्री रविन्द्र कुमार शर्मा जी के निधन के बावजूद, श्री विदित शर्मा ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना एवं शोक व्यक्त करने के बाद भी युवाओं के लिए आयोजित इस जागरूकता सत्र को रद्द नहीं किया और अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पारस, प्रोफेसर – एनाटॉमी विभाग तथा टीम एनाटॉमी रेजिडेंट्स का विशेष सहयोग रहा।

माइंड स्ट्रॉन्ग गुजरात द्वारा अब तक 37 कॉलेज/यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं तथा 10 लाख से अधिक युवाओं तक जागरूकता पहुंचाई जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read