Homeगुजरातट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने वित्त वर्ष २०२६ की पहली...

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने वित्त वर्ष २०२६ की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों में मजबूत वृद्धि की घोषणा की

गुरुग्राम | २८ जुलाई २०२५ – भारत की अग्रणी एकीकृत मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन समाधान प्रदाता कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने आज ३० जून २०२५ को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

वित्त वर्ष २०२६ की पहली तिमाही के वित्तीय मुख्य बिंदु:

राजस्व: टीसीआई ने ₹ ११,५०६ मिलियन का समेकित राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹ १०,५६० मिलियन की तुलना में ९% की वृद्धि दर्शाता है।

ईबीआईटीडीए (EBITDA): ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय ₹ १,५२० मिलियन रही, जो FY2024 के ₹ १,३५८ मिलियन की तुलना में ११.९% अधिक है।

कर पश्चात लाभ (PAT): कंपनी का शुद्ध लाभ ₹ १,०७२ मिलियन रहा, जो पिछले वर्ष के ₹ ९१६ मिलियन की तुलना में १७% की वृद्धि है।

प्रदर्शन मुख्य बिंदु: Q1/वित्त वर्ष 2026 बनाम Q1/वित्त वर्ष 2025

Q1/वित्त वर्ष 2026 बनाम Q1/वित्त वर्ष 2025 समेकित (मिलियन रुपये में)  

Q1/वित्त वर्ष 2026 बनाम Q1/वित्त वर्ष 2025 एकल (मिलियन रुपये में)

विवरण ३०.०६.२०२५ ३०.०६.२०२४ वृद्धि %   विवरण ३०.०६.२०२५ ३०.०६.२०२४ वृद्धि %
राजस्व ११,५०६ १०,५६० ९.०%   राजस्व १०,३३८ ९,८३९ ५.१%
एबिटा १,५२० १,३५८ ११.९%   एबिटा १,६२९ १,४४७ १२.६%
करपश्‍चातलाभ १,०७२ ९१६ १७.०%   करपश्‍चातलाभ १,२४२ १,०४७ १८.६%

 

प्रबंधन टिप्पणी:

टीसीआई के प्रबंध निदेशक श्री विनीत अग्रवाल ने वित्त वर्ष 2025–26 की पहली तिमाही के परिणामों पर कहा: “वित्त वर्ष 2025–26 की पहली तिमाही में हमने सशक्त प्रगति दर्ज की है, जो हमारे मल्टीमॉडल, वेयरहाउसिंग, थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL) और कोल्ड चेन सेवाओं में निरंतर वृद्धि से फलिभूत हुई है। मिश्रित क्षेत्रीय एवम् बदलते वृहदआर्थिक परिदृश्य के बावजूद, हमारी एकीकृत सेवाएं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण ने हमें परिचालन में गति प्रदान की है।”

उद्योग क्षेत्र, विशेष रूप से रसायन, इंजीनियरिंग और उपभोक्ता वस्तुओं आदि, में हो रहा पुनरुत्थान, विश्वसनीय, वर्धनीय और हरित लॉजिस्टिक्स समाधानों की मांग को बढ़ावा दे रहा है। टीसीआई द्वारा मल्टीमोडल आधारभूत संरचना, कौशल विकास, एआई आधारित कार्यविधियों और हरित लॉजिस्टिक्स में किए गए निवेश हमें भारत की रूपांतरित हो रही लॉजिस्टिक्स आवश्यकताओं के अनुरूप विविध आपूर्ति-शृंखला समाधान प्रदान करने में सक्षम बना रहे हैं।

“सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोत्साहन और वैश्विक कंपनियों की निरंतर भागीदारी से बहुआयामी विनिर्माण क्षेत्र को गति मिल रही है, जिसके चलते हमें आने वाले समय में मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन की उम्मीद है। हम नवाचार, रणनीतिक साझेदारियों, संधारिता और परिचालन उत्कृष्टता के माध्यम से अपने ग्राहकों को कुशलता और तत्परता के साथ सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

===========================================================

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read