Homeई-कॉमर्स मार्केटप्लेसशॉप्सी का त्योहारों पर उपभोक्ता विश्लेषण: छोटे शहरों ने दी मजबूत वृद्धि...

शॉप्सी का त्योहारों पर उपभोक्ता विश्लेषण: छोटे शहरों ने दी मजबूत वृद्धि की रफ्तार

  • जेन ज़ी और मिलेनियल्स रहे सबसे सक्रिय खरीदार
  • रिपीट कस्टमर्स का योगदान बढ़कर 90% तक पहुँचा, भरोसा और मजबूत हुआ

बेंगलुरु | 06 दिसंबर 2025 फ्लिपकार्ट का हाइपर-वैल्यू प्लेटफॉर्मशॉप्सीने इस त्योहारी सीज़न में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया, जिसमें ऑर्डर्स और नए ग्राहकों की संख्या में तेज वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि विशेष रूप से भारत के टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों से आई, जिससे प्लेटफ़ॉर्म की गहरी पहुंच और बढ़ता उपभोक्ता भरोसा स्पष्ट होता है। प्लेटफ़ॉर्म पर युवा खरीदारों की सक्रियता, प्रमुख कैटेगरी में मजबूत मांग और दोबारा खरीदारी करने वाले ग्राहकों की बढ़ती संख्या ने उपभोक्ता व्यवहार में सकारात्मक बदलाव को दर्शाया।

उभरते शहरों से आई सबसे तेज़ वृद्धि

इस फेस्टिव अवधि में छोटे और उभरते शहरों से मिली भागीदारी सबसे उल्लेखनीय रही। शीर्ष टियर-3 और टियर-4 केंद्रों मेंवेल्लोर, मेदिनीपुर, पूर्वी गोदावरी, चित्तूर, बर्धमान, भागलपुर, पुरी, अगरतला और बांकुराशामिल रहे। इन बाजारों ने न केवल उच्च ऑर्डर वॉल्यूम दिया, बल्कि दिवाली के दौरान प्रमाणित और ब्रांडेड उत्पादों की बढ़ती मांग भी प्रदर्शित की।

युवा खरीदारों ने बनाई बढ़त

18-34 वर्षकीआयुवर्गकेउपभोक्ताओंनेकुलऑर्डर्समेंलगभग80% का योगदान किया, जिसमें25-34 आयुवर्गके खरीदार46% केसाथसबसे आगे थे, उसकेबाद18-24 ने34% का योगदान दिया, यहडिजिटल-फर्स्ट, पैसा वसूल उत्‍पाद चाहने वाले खरीदारों केबीचमजबूतआकर्षण दिखाताहै।

ग्राहक वफादारी और खरीदारी की प्रवृत्तियाँ मजबूत हुईं

त्योहारी मांग के साथ ग्राहक भरोसा और बढ़ा तथा रिपीट ग्राहकों का योगदान सामान्य 86% से बढ़कर 90% तक पहुँच गया, जो प्लेटफ़ॉर्म पर उपभोक्ता संतुष्टि और बढ़ते विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

कपिल थिरानी, वाइस प्रेसिडेंट, शॉप्सी और फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस, ने कहा, “2025 का त्योहारों का सीज़न शॉप्सी के लिए बेहद सफल रहा। वेल्लोर, पूर्वी गोदावरी, अगरतला और भागलपुर जैसे भारत के विभिन्न हिस्सों से खरीदारों की बड़ी संख्या ने प्लेटफ़ॉर्म से जुड़कर इसे व्यापक स्वीकृति दी। यह परिणाम दिखाता है कि शॉप्सी न केवल विविध और मूल्य-संगत उत्पाद उपलब्ध कराता है, बल्कि छोटे व्यापारियों और स्थानीय विक्रेताओं को भी प्रगति का अवसर देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस सीज़न में प्रमुख श्रेणियों की बिक्री में मज़बूत वृद्धि और दोबारा खरीदारी करने वाले ग्राहकों की रिकॉर्ड संख्या ने हमारे प्रति बढ़ते भरोसे और ग्राहक वफादारी को पुष्ट किया है। हमारी हाल ही में लागू की गई शून्‍य कमीशन नीति से अब और अधिक विक्रेता शॉप्सी से जुड़ पाएँगे और ग्राहकों को और बेहतर मूल्य प्रदान कर सकेंगे। इस प्रतिबद्धता के साथ, शॉप्सी देश भर में ई-कॉमर्स की पहुंच बढ़ाने और सच्चा ‘हाइपर-वैल्यू डेस्टिनेशन’ बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।” 

कैटेगरी ट्रेंड्स: इलेक्ट्रॉनिक्स और गिफ्टिंग में उछाल

इलेक्ट्रॉनिक्स सबसे अधिक वृद्धि वाली कैटेगरी के रूप में उभरा, उसके बाद ब्यूटी, ग्रूमिंग और मेकअप का स्‍थान रहा। नट्स और ड्राई फ्रूट्स गिफ्टिंग विकल्पों के रूप में लोकप्रिय हुए, जबकि स्किनकेयर उत्पादों और विंटर एसेंशियल्स में रिकॉर्ड उछाल देखा गया। सबसे अधिक वृद्धि वाले प्रोडक्‍ट्स और कैटेगरी की बात करें तो इसमें वायरलेस हेडफोन्स, डायपर्स, ज्वेलरी सेट्स, मॉइस्चराइजर्स/बॉडी लोशन्स, होम डेकोर, और परफ्यूम और फ्रेग्रेंस श्रेणी शामिल थे। फेस्टिव कैटेगरी भी ट्रेंडिंग रहीं, जैसे बॉलीवुड-स्टाइल साड़ियाँ, गोल्ड-प्लेटेड ज्वेलरी, ड्राई फ्रूट्स, और गिफ्टिंग बंडल्स।

फैशन ने ग्राहक सेगमेंट्स में मांग का नेतृत्व किया

फैशन कैटेगरी ने कई सब-कैटेगरी में मजबूत प्रदर्शन देखा। महिलाओं के लिए, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले आइटम्स में सलवार सूट्स, कुर्ते, ड्रेसेस और सूटकेस शामिल थे। पुरुषों के फैशन में, सैंडल्स, जीन्स और एथनिक वियर प्रमुख सब-कैटेगरी थे। इसके अलावा, मौसमी ट्रेंड्स ने गति पकड़ी, जिसमें मोजे, कैप्स और अन्य विंटर-वियर एक्सेसरीज़ में उच्च बिक्री देखी गई।

जैसे-जैसे त्यौहारों का मौसम खत्म हो रहा है, शॉप्सी ने दिखाया है कि यह बहुत मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। इससे पता चलता है कि भारत के सस्ती खरीदारी पसंद करने वाले लोगों के बीच, खासकर टियर 3 और टियर 4 शहरों में, शॉप्सी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि वहाँ के लोग भी अब तेजी से ऑनलाइन शॉपिंग को अपना रहे हैं।

ग्राहकों का भरोसा बढ़ गया है, दोबारा खरीदारी करने की दर रिकॉर्ड स्तर पर है, और ज़रूरी सामानों की बिक्री लगातार अच्छी बनी हुई है। इन सब बातों से शॉप्सी, भारत में सबसे ज़्यादा बचत कराने वाली और पसंदीदा जगह के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करता जा रहा है। शॉप्सी की यह कोशिश जारी रहेगी कि वह अपनी पहुँच और बढ़ाए, और देश भर के परिवारों को सस्ती, अलग-अलग तरह की, और मज़ेदार खरीदारी का अनुभव देता रहे। साथ ही, यह स्थानीय विक्रेताओं को सशक्त बनाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

================

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read