Homeइलेक्ट्रानिक्ससीईएस 2026: सैमसंग और गूगल जेमिनी के साथ शुरू होगा 'एआईविजन' का...

सीईएस 2026: सैमसंग और गूगल जेमिनी के साथ शुरू होगा ‘एआईविजन’ का नया दौर; बदल जाएगा आपके किचन का अनुभव

  • अपग्रेडेड एआईविजन के साथ खाने-पीने की चीजों को और भी बेहतर तरीके से पहचान पाएंगे सैमसंग के स्मार्ट अप्लायंसेस
  • नया ‘बेस्पोक AI वाइन सेलर’ और आधुनिक कुकिंग अप्लायंसेस की रेंज भी होगी पेश

गुरुग्राम, भारत | 22 दिसंबर 2025 — भारत के भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंगने आज अपने अगले बड़े कदम की घोषणा की। कंपनीसीईएस 2026में किचन अप्लायंसेस की अपनी लेटेस्ट रेंज पेश करने जा रही है, जिसमेंबीस्‍पोक एआई रेफ्रिजरेटर,ओटीआर माइक्रोवेवऔरस्लाइड-इन रेंजके बिल्कुल नए अवतार देखने को मिलेंगे। नई डिजाइन के साथ-साथ,इस बार का मुख्य आकर्षणगूगल जेमिनी औरगूगल क्लाउडके सहयोग से तैयार किया गया’विज़न-आधारित एआई’फीचर होगा। यह तकनीक किचन के कामों को न सिर्फ आसान बनाएगी,बल्कि उन्हें पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और हाइटेक बना देगी। 

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स में डिजिटल अप्लायंसेस बिजनेस की आरएंडडी टीम के हेड और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, जियोंग सेउंग मूनने कहा,”किचन अप्लायंस मार्केट में विजन-आधारित एआई तकनीक को लाने और उसे बेहतर बनाने में सैमसंग हमेशा सबसे आगे रहा है। गूगल क्लाउड के साथ हमारी यह साझेदारी नवाचार के एक नए अध्याय की शुरुआत है। हमारा लक्ष्य इसी तरह की आधुनिक तकनीकों के जरिए आने वाले साल में अपने ग्राहकों के अनुभव को और भी शानदार बनाना है।”

सैमसंग का लेटेस्ट एआईविजनरेफ्रिजरेटर: अब पहचान होगी और भी सटीक

सैमसंग सीईएस में अपना नया बीस्‍पोक एआई रेफ्रिजरेटर फेमिली हब पेश करने जा रहा है,जो अपग्रेडेड एआई विजनतकनीक से लैस है। इस फ्रिज की सबसे बड़ी खूबी इसमें गूगल जेमिनी को शामिल किया जाना है—यह पहली बार है जब किसी रेफ्रिजरेटर में इतनी एडवांस एआई तकनीक जोड़ी गई है।

इससे पहले,यह सिस्टम फ्रिज में रखी 37 तरह की ताजी खाने-पीने की चीजों और 50 तरह के पहले से रजिस्टर्ड प्रोसेस्ड फूड को पहचानने में सक्षम था। लेकिन अब,सीईएस में पेश होने वाला नया वर्जन इन सीमाओं को तोड़ते हुए कहीं ज्यादा खाद्य पदार्थों को पहचानने की क्षमता रखता है। यह यूजर को एक व्यापक और अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान करेगा।

इसकी एक और बड़ी खूबी यह है कि अब पैकेटबंद खाने को अलग से रजिस्टर करने की जरूरत नहीं होगी;फ्रिज खुद-ब-खुद उनके नाम पहचान कर लिस्ट में दर्ज कर लेगा। इतना ही नहीं,सैमसंग का लक्ष्य इसे इतना स्मार्ट बनाना है कि यह यूजर द्वारा लेबल किए गए पर्सनल कंटेनरों को भी पहचान सके और उन्हें फूड लिस्ट में शामिल कर सके।

अब सामग्री की पहचान पहले से कहीं ज्यादा सटीक होगी,जिससे किचन मैनेजमेंट बेहद आसान और पारदर्शी हो जाएगा। सीईएस में सैमसंग एआई विजन की इन उन्नत क्षमताओं और इसके नए उपयोगों का प्रदर्शन कर’फ्यूचरिस्टिक पर्सनलाइज्ड एआई किचन’ की तस्वीर पेश करेगा।

नयाबीस्‍पोक एआई वाइन सेलर:वाइन मैनेजमेंट का बदला हुआ अंदाज

सैमसंग प्रदर्शनी में अपना नयाबीस्‍पोक एआई वाइन सेलरभी प्रदर्शित करेगा। इसमें भी रेफ्रिजरेटर की तरह ही गूगल जेमिनी आधारित एआई विजन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

जब भी आप वाइन की बोतल सेलर में रखेंगे या निकालेंगे,तो ऊपर लगा हुआ कैमरा उसके लेबल को स्कैन कर लेगा और स्‍मार्टथिंग्‍स एआई वाइन मैनेजर को तुरंत अपडेट कर देगा। यह सिस्टम इतना एडवांस है कि यह आपको यह भी बता पाएगा कि कौन सी बोतल किस शेल्फ या खाने में रखी है,जिससे आपको मैन्युअली कुछ भी खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एआईवाइन मैनेजर के जरिए आप न सिर्फ वाइन की पूरी जानकारी ले सकेंगे,बल्कि अपने स्टॉक के आधार पर यह सुझाव भी पा सकेंगे कि किस वाइन के साथ कौन सा फूड कॉम्बिनेशनसबसे अच्छा रहेगा।

किचन को मिलेगा यूनिफाइड स्टेनलेस लुकऔर आधुनिक डिजाइन

सैमसंग अपनीफ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, स्लाइड-इन रेंजऔर नए ओटीआर (ओवर-द-रेंज) माइक्रोवेवमॉडल्स की एक पूरी रेंज पेश कर रहा है। यह नया लाइनअप उन उपभोक्ताओं के लिए है जो अपने किचन को एक मॉडर्न स्टेनलेस-लुकऔर एक जैसा डिजाइन देना चाहते हैं।

नया’बीस्पोक एआई-3 डोर फ्रेंच डोर’रेफ्रिजरेटर’जीरो क्लीयरेंस फिट’तकनीक के साथ आता है,जिसे मात्र 4mmके साइड गैप के साथ भी आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है।इसके अलावा,इसके दरवाजे की गहराई को पुराने मॉडल्स के मुकाबले 50mm तक कम किया गया है।इसका फायदा यह है कि दरवाजे पूरी तरह खुलने पर आप अंदर के ड्रॉअर्स और सामान तक बेहद आसानी से पहुँच सकते हैं। इसमें’ऑटो-व्यूफीचर भी है—यह एक पारदर्शी दरवाजा है, जिससे आप बाहर से ही फ्रिज के अंदर रखे सामान को देख सकते हैं।

वहीं,नएस्लाइड-इन रेंजको पूरी तरह नया रूप दिया गया है। इसके कंट्रोल पैनल,नॉब्स और दरवाजे पर प्रीमियम स्टेनलेस-लुक फिनिश दी गई है। इसमें नया ‘बार हैंडल’स्टाइल और’प्रिसिजन नॉब’दिया गया है,जो स्टाइल के साथ-साथ सुरक्षा को भी बेहतर बनाता है।

माइक्रोवेव श्रेणी में,सैमसंग दो तरह केओटीआर माइक्रोवेवपेश करेगा:एयर-फ्राई ओटीआर औरडुअल-वेंट ओटीआर। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ‘डुअल-वेंट’मॉडल के हुड स्ट्रक्चर में किया गया है। आमतौर पर,कुकटॉप की गहराई माइक्रोवेव से ज्यादा होती है,जिससे सामने वाले बर्नर का धुआं खींचने में हुड को मुश्किल होती है। सैमसंग के नएडुअल वेंट सिस्टमने इस समस्या को सुलझा दिया है।इसमें नीचे के साथ-साथ सामने की तरफ भी एक वेंटिलेशन विंग जोड़ा गया है,जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले धुएं को सोखने की क्षमता में जबरदस्त सुधार करता है।

◊◊◊◊◊◊◊◊◊◊◊◊

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read