
रेवेन्यू 56.9% YoY बढ़ा | ईबीआईटीडीए 77% YoY बढ़ा | PAT 95% YoY बढ़ा | ईबीआईटीडीए मार्जिन 21.2%
Q1 FY2027 की मुख्य बातें
- रेवेन्यू 728 मिलियन रुपए रहा, जो YoY 56.9% और QoQ 16.3% बढ़ा।
- ईबीआईटीडीए 154 मिलियन रुपए रहा, जो YoY 77% बढ़ा; मार्जिन 21.2% रहा, जो 240 बीपीएस बढ़ा।
- PAT 117 मिलियन रुपए रहा, जो YoY 95% बढ़ा; मार्जिन 16.1% रहा, जो 320 बीपीएस बढ़ा।
- 14.16 मिलियन कंज्यूमर आउटकम डिलीवर किए गए, जो YoY 57.3% बढ़े; प्रति आउटकम रेवेन्यू: ₹49.94 रुपए रहा, जो 11% बढ़ा।
- मोबएवेन्यू न्यूरल इंजन और एप्पल ऐड्स के लिए PiiX (πX) लॉन्च किया; अमेरिका और सिंगापुर में ऑफिस खोले।
मुंबई | 12 अगस्त 2026 | मोबएवेन्यू एआई टेक लिमिटेड (BSE: 539682), ग्लोबल एआई-पावर्ड एडटेक और कंज्यूमर ग्रोथ टेक्नोलॉजी कंपनी ने 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए रेवेन्यू में 56.9% की बढ़ोतरी दर्ज की है। रेवेन्यू 728 मिलियन रुपए रहा। टैक्स के बाद मुनाफा करीब दोगुना होकर 117 मिलियन रुपए और ईबीआईटीडीए 77% बढ़कर 154 मिलियन रुपए रहा। ईबीआईटीडीए मार्जिन 21.2% रहा। रेवेन्यू की तुलना में मुनाफा काफी तेजी से बढ़ा, क्योंकि सॉफ्टवेयर आधारित मॉडल ने लागत में समान बढ़ोतरी के बिना कारोबार को विस्तार दिया।
तिमाही के दौरान मोबएवेन्यू न्यूरल इंजन भी लॉन्च किया गया। यह एआई लेयर कंपनी के एआई-पावर्ड एडटेक और कंज्यूमर ऑपरेटिंग सिस्टम में काम करेगी।
फाइनेंशियल परफॉमेंस
| विवरण (मिलियन रुपए में) | Q1 FY2027 | Q1 FY2026 | YoY | Q4 FY2026 |
QoQ |
|
ऑपरेशंस से रेवेन्यू |
728 | 464 | 56.9% | 626 | 16.3% |
| ईबीआईटीडीए | 154 | 87 | 77% | 133 |
15.8% |
| ईबीआईटीडीए मार्जिन (%) | 21.2% | 18.8% | 240 बीपीएस | 21.2% | 0 बीपीएस |
|
टैक्स से पहले मुनाफा |
155 | 84 | 84.5% | 115 | 34.8% |
| टैक्स के बाद मुनाफा | 117 | 60 | 95% | 84 |
39.3% |
| PAT मार्जिन (%) | 16.1% | 12.9% | 320 बीपीएस | 13.4% |
270 बीपीएस |
Q1 FY2027 और Q1 FY2026 के ऊपर दिए गए आंकड़े अनऑडिटेड और कंसोलिडेटेड हैं। Q4 FY2026 के आंकड़े FY2026 के ऑडिटेड वार्षिक परिणामों से निकाले गए अनऑडिटेड तिमाही आंकड़े हैं।
ग्रोथ की वजह क्विक कॉमर्स, BFSI, फिनटेक और रिटेल जैसे तेजी से बढ़ते सेक्टरों में डायरेक्ट एडवर्टाइजर्स की मजबूत मांग और कंपनी के रीसेलर व एजेंसी चैनल के जरिए मिले ग्लोबल क्लाइंट रहे। डायरेक्ट क्लाइंट्स की हिस्सेदारी रेवेन्यू में 65.2% रही। इंटरनेशनल मार्केट्स की हिस्सेदारी 20.7% रही, जो FY2026 में 11.5% थी। वहीं भारत की हिस्सेदारी 79.3% रही।
डेटा और ऑपरेटिंग कॉस्ट की तुलना में रेवेन्यू तेजी से बढ़ा, जिससे ईबीआईटीडीए और प्रॉफिट दोनों स्तरों पर मार्जिन बेहतर हुआ। पिछली तिमाही की तुलना में ईबीआईटीडीए मार्जिन 21.2% पर स्थिर रहा, जबकि PAT मार्जिन 270 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 16.1% हो गया। इसमें 22 मिलियन रुपए की ज्यादा अन्य आय का भी योगदान रहा।
एआई को बनाया कारोबार का आधार
मोबएवेन्यू न्यूरल इंजन एक सिंगल एआई लेयर है, जो प्लानिंग और एग्जीक्यूशन से लेकर क्रिएटिव और रिपोर्टिंग तक पूरे एडवरटाइजिंग प्रोसेस में काम करती है। इससे मार्केटर 59 सेकंड से भी कम समय में कैंपेन प्लान से लाइव कैंपेन तक पहुंच सकता है। आने वाली तिमाहियों में इसे कंपनी के प्लेटफॉर्म्स में धीरे-धीरे शामिल किया जाएगा। इससे कंपनी के A3 फ्रेमवर्क- अवेयरनेस, एक्विजिशन और एक्टिवेशन- में फैसलों और नतीजों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
इस मॉडल की खासियत इसका इन-हाउस ओनरशिप है। मोबएवेन्यू ने अपना प्लेटफॉर्म स्टैक खुद तैयार किया है और यह थर्ड-पार्टी एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म्स पर निर्भर नहीं है। इसलिए इंटेलिजेंस उसके ऊपर नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर के भीतर काम करती है। सिस्टम हर दिन 1.3 बिलियन से ज्यादा कंसेंटेड कंज्यूमर और कैंपेन सिग्नल्स प्रोसेस करता है और हर बिड का फैसला 15 मिलीसेकंड से भी कम समय में लेता है। इंडस्ट्री में DSP डिसीजनिंग का बेंचमार्क करीब 50 मिलीसेकंड है। इसके मॉडल 50 टेराबाइट से ज्यादा बिहेवियरल और कॉन्टेक्स्चुअल डेटा पर करीब एक घंटे में रीट्रेन हो जाते हैं, जबकि पहले इसमें 10 से 12 घंटे लगते थे। ज्यादा सिग्नल मॉडल्स को बेहतर बनाते हैं, बेहतर मॉडल्स बेहतर आउटकम देते हैं और बेहतर आउटकम से एडवर्टाइजर्स का खर्च बढ़ता है।
नए प्रोडक्ट्स, नए मार्केट्स
मोबएवेन्यू ने PiiX (πX) लॉन्च किया, जो खासतौर पर एप्पल ऐड्स के लिए तैयार किया गया ग्रोथ इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म है। इसमें एप्पल सर्च ऐड्स, कस्टम प्रोडक्ट पेज और ऐप स्टोर ऑप्टिमाइजेशन को एक एआई-ड्रिवन सिस्टम में जोड़ा गया है। इससे कंपनी की यूजर एक्विजिशन क्षमता एप्पल इकोसिस्टम तक बढ़ गई है। मोबएवेन्यू ने अपना ब्रांड अवेयरनेस प्लेटफॉर्म PrsmX फिलीपींस में भी लाइव किया। इसके अलावा MMA India और EY के साथ मिलकर AI Marketing Maturity Study जारी की, जिसमें 11 से ज्यादा इंडस्ट्रीज के 60 से ज्यादा मार्केटिंग लीडर्स को शामिल किया गया।
कंपनी ने अपनी यूके एंटिटी के तहत अमेरिका और सिंगापुर में ऑफिस खोले। अब मोबएवेन्यू 12 देशों में 155 से ज्यादा ब्रांड्स को सर्व कर रही है और कंपनी में 200 से ज्यादा कर्मचारी हैं। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में प्रदर्शित नई ब्रांड आइडेंटिटी कंपनी के एआई-पावर्ड प्लेटफॉर्म से एआई-नेटिव प्लेटफॉर्म बनने की दिशा में बदलाव को दिखाती है।
ऑपरेटिंग स्केल
आउटकम: तिमाही में इंस्टॉल, खरीदारी और साइन-अप जैसी 14.16 मिलियन कंज्यूमर एक्टिविटीज डिलीवर की गईं, जो YoY 57.3% बढ़ीं।
प्रति आउटकम रेवेन्यू: 49.94 रुपए रहा, जो YoY 11% बढ़ा। इससे पता चलता है कि कंपनी सिर्फ ज्यादा एक्शन डिलीवर नहीं कर रही, बल्कि हर एक्शन से ज्यादा रेवेन्यू भी कमा रही है।
रीच: दुनियाभर में करीब 2.6 बिलियन डिवाइसेज तक पहुंच, 12 देशों में 155 से ज्यादा ब्रांड्स को सर्विस।
मैनेजमेंट की टिप्पणी
रिजल्ट पर बात करते हुए मोबएवेन्यू एआई टेक लिमिटेड के फाउंडर, एमडी और सीईओ इशांक जोशी ने कहा: “Q1 FY27 में हमारी ऑपरेशनल ग्रोथ की दिशा मजबूत रही। हमने 728 मिलियन रुपए का रेवेन्यू और 154 मिलियन रुपए का ईबीआईटीडीए दर्ज किया, जिसका मार्जिन 21.2% रहा। PAT 117 मिलियन रुपए रहा। यह लगातार बनी हुई ग्रोथ को दिखाता है।
इस तिमाही की एक बड़ी उपलब्धि मोबएवेन्यू न्यूरल इंजन का लॉन्च रहा। यह एक यूनिफाइड एआई इंटेलिजेंस लेयर है, जिसे आने वाली तिमाहियों में हमारे प्रोप्राइटरी इंफ्रास्ट्रक्चर में धीरे-धीरे शामिल किया जाएगा। इससे A3 फ्रेमवर्क में रियल-टाइम डिसीजनिंग, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और आउटकम ऑप्टिमाइजेशन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। हमने PiiX (πX) भी लॉन्च किया, जिससे हमारी एआई-आधारित एक्विजिशन क्षमता एप्पल इकोसिस्टम तक पहुंची। साथ ही, अमेरिका और सिंगापुर में अपना ऑपरेशंस भी बढ़ाया।
इन सभी डेवलपमेंट्स के साथ हमने मोबएवेन्यू एआई टेक लिमिटेड की नई पहचान और लोगो भी पेश किया। यह हमारी आज की स्थिति और आगे की महत्वाकांक्षा दोनों को दिखाता है। हम पारंपरिक एडटेक से आगे बढ़कर बड़े स्तर पर आउटकम-ड्रिवन कंज्यूमर ग्रोथ के लिए ग्लोबल, एआई-नेटिव प्लेटफॉर्म इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं।
FY27 के लिए हमारी प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं- अनुशासित ग्रोथ, मार्जिन को मजबूत बनाए रखना, टेक्नोलॉजी में बढ़त को और गहरा करना और अपने क्लाइंट्स, शेयरहोल्डर्स और पार्टनर्स के लिए लंबे समय तक टिकने वाली वैल्यू तैयार करना।”
रणनीतिक दिशा
मोबएवेन्यू FY2027 के बाकी हिस्से में भारत में एंटरप्राइज कस्टमर रिलेशनशिप को और मजबूत करने, एआई, मशीन लर्निंग और एजेंटिक एआई में अपने प्रोप्राइटरी प्रोडक्ट इनोवेशन को तेज करने और एसेट-लाइट मॉडल के तहत उभरते और विकसित हो रहे बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ाने पर फोकस करेगी।
कंपनी अपने एआई प्लेटफॉर्म स्टैक को लगातार मजबूत करेगी, नए बिजनेस वर्टिकल सेगमेंट में विस्तार करेगी और चुनिंदा इनऑर्गेनिक अवसरों का भी आकलन करेगी।
== समाप्त ==

